बिहार राज्य के मुंगेर जिला से नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के बजरंगबली नगर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से निशा देवी से साक्षात्कार लिए है।जिसमे वह बेटी की शिक्षा सबकी भलाई कार्यक्रम के तहत बताते है कि बेटी को शिक्षा देना चाहिए ताकि वह ससुराल जाकर अपने बच्चे को पढ़ाएगी तथा देखभाल करेगी।वह कहती है कि महिला को सरकार द्वारा आरक्षण भी दिया गया है ताकि बेटी आगे बढे और कंधा से कंधा मिलाकर चले।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अभय कुमार,मोबाइल वाणी के माध्यम से राष्ट्रीय पेंशन योजना के बारे में जानकारी लेना चाहते है। वह कहते है कि महीना में कुछ पैसा जमा करेंगे तो उससे क्या लाभ मिलेगा ?
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से कन्हैया कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से राष्ट्रीय पेंशन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी चाहते है।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से आशीष कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से राष्ट्रीय पेंशन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी चाहते है। महीना में दो सौ रुपया जमा करेंगे तो उससे क्या लाभ मिलेगा ?
जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक मैदान में रविवार को 16 साल की यात्रा विकेंद्रीकरण से तबाही तक नामक डोकोमेंट का विमोचन हुआ। मौके पर मौजूद बिहार कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं रिसर्च विभाग एवं मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन आनंद माधव ने कहा कि जिस उद्देश्य के लिए पंचायती राज की कल्पना हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने की थी। जिन्हें शिकार करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने प्रयास किया था वह अभी अधूरा है।
27 सितंबर को केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसान विरोधी तीन काला कानून के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों द्वारा प्रस्तावित भारत बंद को राजद ने समर्थन देने का ऐलान किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर सभी जिलों के जिला अध्यक्ष को इस में भाग लेने का निर्देश दिया गया है ।इसको लेकर रविवार को मुंगेर राजद कार्यालय में राजद कार्यकर्ताओं ने बैठक की ।बैठक में बिहार महागठबंधन के सभी नेताओं ने भाग लिया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने केंद्र सरकार का प्रस्तावित योजना मुंगेर से मिर्जाचौकी फोरलेन परियोजना हेतु अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा को लेकर पथ परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा ।श्री यादव ने लिखा कि इस परियोजना में मुंगेर जिले के जमालपुर एवं मुंगेर अंचल में पड़ने वाले भू स्वामियों को जमीन अधिग्रहण का जो विभाग ने नोटिस भेजा गया है तथा उक्त मौजा में पड़ने वाले जमीन का जो मूल्यांकन किया गया है.वह उस समय के तत्कालीन भू अर्जन पदाधिकारी के द्वारा सरकारी रेट से भी कई गुना कम राशि का दर तय किया गया था। इसे भू स्वामियों में आक्रोश है।
भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत मंगल बाजार में चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ।कार्यक्रम के संयोजक भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री चंदन शर्मा थे ।इस प्रतियोगिता में 300 बच्चों ने भाग लिया ।चित्रकला का विषय था बेटी बचाओ देश बचाओ। इसमें स्कूली बच्चों ने काफी अच्छे चित्र एवं रंगोली बनाएं।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने और शरीरिक फिट रखने के लिए मुंगेर में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। आज नेहरू युवा केन्द्र और मुंगेर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में मुंगेर मुख्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में 7 किलोमीटर का फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया । इस फिट इंडिया फ्रीडम रन में मुंगेर जिले के आइकॉन हीरो राजन कुमार विश्वविद्यालय के मुंगेर और जमालपुर के सभी महाविद्यालयों की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंयसेवक और स्वयंसेविकाएं शामिल थीं ।मुंगेर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0।डा0। श्यामा राय ने हरी झंडी दिखाकर फिट इंडिया फ्रीडम रन को आर डी एण्ड डी जे कॉलेज परिसर से रवाना किया ।इस मौके पर सभी ने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने की शपथ लीं । शपथ कुलपति ने दिलायी।
मुंगेर विश्वविद्यालय की स्थापना के लगभग साढे तीन साल बाद यहां अलग से स्थापना शाखा अस्तित्व में आया ।अब तक विश्वविद्यालय बिना स्थापना शाखा एवं सामान्य शाखा के ही चल रहा था। इसके कारण अब तक विश्वविद्यालय के पास कोई स्पष्ट जानकारी नहीं थी कि विश्वविद्यालय के किस कॉलेज में कितनी संख्या में किस वर्ग के कर्मी कार्यरत हैं।
