देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को आरडी एंड डीजे कॉलेज से फिट इंडिया फ्रीडम रन निकाला जाएगा इसमें 75 युवा प्रतिभागी शामिल होंगे ।दौर समाप्त होने के बाद राष्ट्रगान ,शपथ ग्रहण आदि भी आयोजित किया जाएगा ।प्रतिभागी तिरंगा लेकर देश भक्ति गीत के साथ दौड़ में शामिल होंगे।
मंगलवार को सदर प्रखंड के प्रांगण में परिवार नियोजन दिवस मनाया है इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने की उन्होंने बताया कि या दिवस पूर्व में माह की 9 तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत मनाया जाता था पर अब यह हर माह के किस तारीख को परिवार नियोजन दिवस के रूप में मनाया जाएगा इस कार्यक्रम में उपस्थित हेल्थ मैनेजर रवि कुमार, कमलेश कुमार, राहुल कुमार, मदन कुमार, के साथ एएनएम एवं आशा
मंगलवार को समराला मुंगेर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार पंचायत आम निर्वाचन 2021 की प्रथम चरण में तारापुर प्रखंड 24 सितंबर को वोट डाले जाएंगे इस बार प्रत्येक मतदान केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था की गई है ताकि एक के निर्वाचक द्वारा मूल मतदान के अतिरिक्त अन्य किसी बूथ पर मतदान करना संभव नहीं हो सके
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मंगलवार को डॉ सुशील कुमार झा कि अगुवाई में एक आवश्यक बैठक बुलाई गई इस बैठक में शत प्रतिशत टीकाकरण कैसे हो इस विषय पर चर्चे किए गए वही श्री झा द्वारा बताया गया कि शत प्रतिशत टीका को लेकर आंगनवाड़ी सेविका एवं आशा द्वारा घर-घर जाकर सर्वे लिया जा रहा है कितने लोग अब तक टिका नहीं लिए हैं वैसे लोग को चिन्हित कर हमारे स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जरूरत के अनुसार उनके घर जाकर टीका लगाया जाएगा इसी विषय लेकर आवश्यक बैठक बुलाई गई थी इस बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर मुंगेर, हेल्थ मैनेजर रवि कुमार यूनिसेफ के मदन कुमार पीएससी के कमलेश कुमार, अंकेश रंजन, राहुल कुमार के साथ जीविका के भी लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से शेरपुर के वार्ड नंबर 5 की निवासी महिला से आँगनबाड़ी केंद्र कार्यक्रम के तहत साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि आँगनबाड़ी केंद्र से उनके बच्चे को कुछ नहीं मिल रहा है। वह अपने बच्चे को दूध दलिया खरीद कर कुपोषण से बचाव के लिए देती हैं।इसकी शिकायत उन्होंने किसी से नहीं की है परन्तु आँगनबाड़ी केंद्र की साहिका कहती है नहीं आता है कुछ सरकार की और से इसलिए नहीं देती हैं।
धरहरा (संवाददाता) : चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक मे धरहरा प्रखंड मे छठे चरण मे चुनाव की तारीख मुकर्रर की गई है परंतु चुनाव आयोग के निर्देश का असर धरहरा प्रखंड मे दिखाई नही पड़ रहा है । धरहरा बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने चुनाव आयोग के निर्देश की धज्जीयाँ उडा़ते हुए पंचायत चुनाव मे तय तारीख से पूर्व अपने प्रखंड के नाजीर रंजीत कुमार के माध्यम से एन आर कटाने की कवायद शुरू करने का निर्देश दिया ।निर्देश के आलोक मे एक दर्जन से अधिक लोगों ने जनप्रतिनिधि बनने की चाहत लिए एन आर कटाया । मंगलवार को भी दर्जनो जनप्रतिनिधि बनने की चाहत लिए एन आर कटाने हेतु प्रखंड कार्यालय धरहरा पहुँचे लेकिन धरहरा बीडीओ ने बताया कि गलती से समय के पूर्व पंचायत चुनाव हेतु एन आर काटा गया । बीडीओ ने सभी पंचायत चुनाव से संबंधित एन आर कटा लेने बाले इच्छुक प्रत्याशी के एन आर निरस्त करने की बात कहते हुए बताया कि दो दिन ही एन आर काटा जाएगा जिसकी शुरूआत 01 अक्टुबर 2021 से की जाएगी । प्रखंड कार्यालय मे पन्द्रह काउन्टर बनाए जाएंगे ताकि ससमय चुनाव से जुडे़ कर्मीयो की सहायता से सभी चुनाव प्रत्याशी को एन आर रसीद उपलब्ध कराया जा सके । एन आर रसीद कटाने प्रखंड कार्यालय पहुँची औडा़बगीचा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी लीलामणि देवी , धरहरा दक्षिण पंचायत के निर्वतमान वार्ड सदस्या उर्मिला देवी ने जिस पर कडी़ प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रखंड कार्यालय धरहरा मे कोई समय - सीमा नही है जब बीडीओ का मन हो एन आर कटाने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया जाता है और जब चाहे जारी किए गए एन आर रसीद को निरस्त की जा रही है जिससे धरहरा प्रखंड मे वर्तमान बीडीओ के द्वारा निस्पक्ष पंचायत चुनाव कराने मे संशय व्यक्त की है ।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि आज सदर अस्पताल मुंगेर, अनुमंडल अस्पताल तारापुर सहित जिला के सभी सामुदायिक,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को परिवार नियोजन दिवस का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी परिवार नियोजन दिवस का आयोजन किया गया। सदर अस्पताल मुंगेर में आयोजित कार्यक्रम में मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक, डीपीएम नसीम रजि, हॉस्पिटल मैनेजर तौसिफ हसनैन, केयर इंडिया की डीटीओएफ डॉ. नीलू, केयर इंडिया कि फैमिली प्लानिंग कोऑर्डिनेटर तस्नीम रजि और सदर अस्पताल मुंगेर में कार्यरत परिवार नियोजन के परामर्श दाता योगेश कुमार मौजूद थे। ।
*तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली और काला मीटर लगाने को लेकर एनसीपी ने किया डीएम कार्यालय का घेराव* चाइनीज कोरोना से तबाह लोगों को प्रतिमाह तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली तथा चाइनीज प्रीपेड मीटर लगाने की मांग को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शहीद स्मारक से एक विशाल जुलूस निकालकर डीएम कार्यालय का घेराव किया और जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान एनसीपी कार्यकर्ताओं ने "चाइनीज कोरोना से तबाह लोगों को तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली प्रतिमाह देना होगा", "चाइनीज प्रीपेड मीटर हटाओ पुराना काला मीटर लगाओ", "वी मेट चाइना", "नीतीश कुमार को दुश्मन देश चीन से इतनी मोहब्बत क्यों जवाब दो" आदि नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा कि जिस तरह चाइनीज कोरोना लोगों को बरबाद कर दिया है उसी तरह से चाइनीज प्रीपेड मीटर लोगों का जीना हराम कर देगा। जिसके यहां चाइनीज प्रीपेड मीटर लगाया गया है उन लोगों को इसे ना तो उगलते बन रहा है और ना ही निगलते बन रहा है। एनसीपी नेता संजय केशरी ने कहा कि अगर चाइनीज प्रीपेड मीटर लगाना इतना ही जरूरी है तो इसे कमिश्नर, डीएम और एसपी सहित सभी सरकारी कार्यालयों एवं आवासों तथा सांसदों और विधायकों के यहां लगाया जाए तथा आम जनता के यहां पुराना काला मीटर लगाया जाय। इसके साथ ही श्री केशरी ने इस प्रीपेड मीटर का सीपीआरआई जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कहा कि डीएम कार्यालय के सामने काला मीटर, डिजिटल मीटर और चाइनीज प्रीपेड मीटर में दो-दो हजार वॉट का लोड देकर चौबीस घंटो का डिमॉन्स्ट्रेशन किया जाय जिससे साबित हो जाएगा कि चाइनीज प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए कितना ख़तरनाक है। डीएम कार्यालय घेराव के क्रम में कोतवाली थाना प्रभारी नीरज सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों से एनसीपी कार्यकर्ताओं की जोरदार झड़प भी हुई। अंत में मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार बैठा को चाइनीज प्रीपेड मीटर लगाने का काम अविलंब नहीं रोकने पर मुंगेर बंद का अल्टीमेटम देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उर्जामंत्री विजेन्द्र कुमार यादव को संबोधित ज्ञापन सौंपकर डीएम कार्यालय घेराव कार्यक्रम को समाप्त किया गया। मौके पर संयुक्ता कुमारी, सोनी सिन्हा, स्मृति सिंह, आजाद शर्मा, सखीचंद यादव, शंकर यादव, मो० आरज़ू, मो० शाहनवाज़, मो० तनवीर अख्तर, चन्दन गुप्ता, गौरव कुमार, कौशल कुमार, सत्यनारायण साह, बबलु गुप्ता, पप्पू मंडल, अजय सिन्हा, मनोज सिंह, राजेश शर्मा, निरंजन गुप्ता, रतन सिन्हा, मोनी देवी, अंकिता राज, रेखा देवी, ज्योति देवी, देवयंती देवी, रंजीता देवी, आरती देवी, रेणु देवी, रीता देवी, संगीता देवी, बिंदु देवी, प्रमिला देवी, अर्चना देवी, आशा देवी, ललिता देवी एवं अंजनी देवी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता तथा बिजली उपभोक्ता शामिल थे।
बिहार राज्य के मुंगेर जिले के शेरपुर से संवाददाता विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बेटी की पढ़ाई से सबकी भलाई कार्यक्रम के तहत अनीता देवी से साक्षात्कार किये जिसमे अनीता देवी ने बताया कि बेटियों को शिक्षा देना बहुत ही जरुरी है। बेटी अगर शिक्षित होगी तो वह अपनी खुद की पहचान बना सकती है और अपने बच्चों को भी अच्छी शिक्षा प्रदान कर सकती है
शनिवार को मुझे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों का कोरोना जांच कराया गया जिसमें 3113 लोग शामिल हुए नहीं मिले एक भी संक्रमित यह मुंगेर के लिए काफी अच्छी बात है इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि यह सभी टीका का असर है लोग समय पर टीका ले रहे हैं बीमारी दूर भाग रहे हैं
