राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) कार्यक्रम के तहत जिला भर में एक्टिव केस फाइंडिंग और प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना अंतर्गत टीबी रोगियों के बीच डायरेक्ट बेनिफिसरी ट्रांसफर सुनिश्चित कराने को ले सितंबर से 09 नवम्बर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। मालूम हो कि राज्य के सभी जिलों में जनवरी के महीने में एक्टिव केस फाइंडिंग के द्वारा टीबी रोगियों का नोटिफिकेशन एवम उपचार शुरू हुआ था लेकिन फिर वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से कार्यक्रम कि उपलब्धियों पर प्रतिकूल असर पड़ा। कोरोना महामारी के नियंत्रण कार्य में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत काम करने वाले अधिकांश कर्मी, पर्यवेक्षकों के संलग्न होने के कारण जिला में लक्ष्य के अनुसार टीबी रोगियों का नोटिफिकेशन और टीबी रोगियों के खाते में निक्षय पोषण राशि का ससमय भुगतान नहीं हो पाया।
मंगलवार को निगम सफाई कर्मी का हड़ताल समाप्त होते ही बुधवार को सफाई कर्मी ने शहर में लगे कूड़े के अंबार को हटाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य आरंभ किए ।विगत 8 दिनों से शहर की सफाई कार्य नहीं होने से शहर के हर चौक चौराहे पर कूड़े की अंबार लग गई थी
मुंगेर के एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय में बुधवार को लाइफ मित्र सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंपनी के डीआरएम पवन कुमार थे। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथि पवन कुमार ने सभी उपस्थित लाइफ मित्र को कैरियर एचीवमेंट की गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि बीमा के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं ।इसमें शिक्षित युवा एवं युवती जुड़कर अपने कैरियर को संवार सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष के वार्षिक टॉपर एवं मंथली टॉपर को अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें सौरभ कुमार ,नीरज कुमार, गिरिराज यादव ,कुणाल कुमार ,अनिमेष कुमार, निशा कुमारी मुख्य रूप से शामिल हैं। मौके पर वरीय शाखा प्रबंधक विनायक कुमार, सहायक प्रबंधक संजीव कुमार घोष ,सभी कर्मी एवं लाइफ मित्र उपस्थित थे।
जिले में कल टीकाकरण महा मेगा अभियान चलाया जायेगा। 600 से अधिक टीका सत्र स्थल बनाये जायेगे। एएनएम, आशा, जीविका, मोबिलाईजर, भेरीफायर, ऑपरेटर चिह्नित स्थलों पर कार्यरत रहेगे। प्रत्येक 02 पंचायतों पर एक कंट्रोल रूम कार्यशील रहेगा। जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगे। सभी वरीय पदाधिकारी आवंटित अपने अपने क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान में नजर रखेगे। एक लाख बीस हजार वैक्सीनेशन डोज जिले को प्राप्त है। मुंगेर जिला ने 6 लाख से अधिक लोग टीकाकृत हो गये है। कल लक्षित लोग टीकाकृत होगे। जिला पदाधिकारी ने अपील किया कि सभी 18 से अधिक व्यक्तियों से अपील किया कि 20 जून से पहले जिन्होंने भी प्रथम डोज ले लिया है। वे अवश्य दूसरा डोज ले ले क्योंकि उनका निर्धारित समय आ गया है और प्रतिरोधक क्षमता इससे बेहतर ढंग से कार्य करेगी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पुलिस प्रशासन की ओर से धरहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिलों खर गांव मैं दो दिवसीय मैच का आयोजन मुंगेर पुलिस के द्वारा आयोजन किया जाता है इसमें धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के द्वारा उद्घाटन किया गया जबकि समापन अभियान एसपी राजकुमार के द्वारा किया गया बताते चलें यह कार्यक्रम विशेषकर आदिवासी समुदाय के बीच किया जा रहा है उसे जगाने का काम किया जा रहा है जागरूक करने के किया जा रहा है माओवादी संगठन को कमजोर करने के लिए अच्छी पहल किया जा रहा है पढ़ लिख कर अच्छे रोजगार और सर्विस करने की प्रेरणा देते हुए राजकुमार अभियान एसपी ने अपील किया नजदीक हालात में चुनाव होना है इसलिए माओवादी विचारधारा से जुड़ने के लिए नहीं कहा पढ़ लिख कर अच्छा काम करें इस मैच में पुलिस प्रशासन की ओर से जीतने वाले टीम को ₹18000 हारने वाली टीम को 15000 सेमीफाइनल में 2 टीम जिसे 10,000 और एक टीम को ₹8000 प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया गया
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बुधवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3014 लोगों का कोविड-19 कराया गया नहीं मिले एक भी व्यक्ति संक्रमित इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए। कोरोना मुक्त जिला मुंगेर कहला रहे है
डीएम नवीन कुमार ने क्षेत्र दौरा कर किया निरीक्षण जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने आज अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान डीआरसीसी कार्यालय पहुॅचे। उन्होंने कार्यालय में विभिन्न शाखाओं में पंजी/आवेदनों का निरीक्षण किया। लंबित आवेदन को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने प्रबंधक डीआरसीसी को निदेश दिया कि सभी अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति बायोमैट्रिक से कराना सुनिश्चित करे। डीआरसीसी के परिसर के बाहर साइनेज एवं योजनाओं से संबंधित फ्लैक्स/बैनर प्रदर्षित करे, ताकि लाभार्थी तक कार्यक्रमों की सही जानकारी पारदर्शी ढंग पहुंच सके। डीआरसीसी केंद्र में कर्मियों एवं प्रबंधकों की उपस्थिति सही समय पर कार्यालय में हो तथा नियमानुसार निर्धारित समय पर कार्यालय को खोलने का भी निर्देश दिया गया। बिहार स्टूडेंड क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना, कौषल युवा कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों के लिए अलग से पुछताछ काउंटर बनाया गया है। अत्यधिक भीड़ भाड़ को देखते हुए निदेष दिया कि एक सहायक प्रबंधक सभी विद्यार्थियों एवं छात्रों के कार्यक्रम संबंधित प्रष्नों एवं उनके जिज्ञासा के संबंध में जानकारी उपलब्ध करायेगे। कार्यक्रमवार सहायक प्रबंधक नियमित रूप से महाविद्यालय में प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी से संपर्क स्थापित कर डीआरसीसी योजना से जुड़ने हेतु उन्हें प्रेरित करेगे। 02 सिंगल विंडों ऑपरेटर के अनुपस्थिति पर मानदेय कटौती कार्रवाई के संबंध में प्रबंधक को निर्देश दिया गया। धरहरा स्थित सामाजिक सुरक्षा हेतु सरकारी बुनयाद केंद्र का अभी औचक निरीक्षण जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम उन्होंने बुनयाद केन्द्र द्वारा दी जा रही सेवाओं का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन निरीक्षण किया। आॅख जाॅच काउंटर पर उन्होंने निर्देश दिया कि उसी दिन आंख जांच करते हुए लाभार्थी को चष्मा उपलब्ध कराये। कागजी कार्रवाई के लिए लाभार्थी को परेशान नहीं करे। प्रतिदिन नये और फॉलोअप आगंतुक/मरीजों की संख्या कमतर होने पर निर्देश दिया गया कि व्यापक स्तर पर प्रचार कराये। परिसर में साइलेज एवं सेवा संबंधित फ्लैक्स/बैनर लगाये। एक फियो थैरेपिस्ट योगदान देने के बाद उपस्थित नहीं पाये गये। केन्द्र पर सीपीएम तथा लिम्ब मोबिलाईजर मशीन काफी दिनों से खराब पायी गयी। निर्देश दिया गया कि अविलंब इसे ठीक कराये। व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल 35 की संख्या में पाये गये। सेंटर मैनेजर ने बताया कि यह वितरण के लिए नहीं है। चुनाव संबंधी कार्यो में इसका उपयोग कभी कभी किया जाता है। राजकीय मध्य विद्यालय धरहरा के प्राचार्य निरीक्षण के क्रम में बताया कि प्राथमिक विद्यालय 01-05 कक्षा काफी पहले से बंद है। उन्होंने स्पष्ट जानकारी नहीं दी। वर्ग 06-08 दो कमरों में संचालित पाये गये। जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में भवन, रंग रोगन और साफ सफाई नहीं कराया गया था। सख्त निर्देश दिया गया कि अविलंब निर्देशों का पालन करे। धरहरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भी जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। वे सर्वप्रथम आरटीपीएस काउंटर पर आवश्यक सेवा हेतु आवेदन निष्पादन करने में देरी की शिकायत पर जांच किया गया। कार्यपालक सहायक एवं आईटी सहायक ने बताया कि नेट और सर्वर की काफी समस्या रहती है जिससे ससमय निष्पादन नहीं हो पाता है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि आवेदक सुविधा केन्द्र में जाकर तुरंत आवेदन कर लेते है। आवेदक को सुविधा उपलब्ध कराने में तत्पर रहे। उन्होंने अंचलाधिकारी को निदेष दिया कि ससमय कार्यालय में उपस्थित होकर कार्य संस्कृति के साथ कार्यों का निष्पादन करे। कार्यालय परिसर में दषरथी के 96 वैसे लोग आये हुए थे जिन्हें पूर्व में पर्चा द्वारा बसाया गया था जिनके परिवार में बढ़ोतरी होने पर वे पुनः जमीन की माॅग कर रहे थे। जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी को निदेष दिया कि जो भी बढ़े हुए परिवार है उन्हें नियमानुसार बासगीत पर्चा उपलब्ध कराने की कार्रवाई करे साथ ही बढ़े हुए पृथक परिवार को राषन कार्ड मुहैया कराने की कार्रवाई प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। उन्होंने सभी लोगों से टीका हेतु अपील किया। सभी ने बताया कि टीका ले चुके है। रास्ते में उन्होंने भलार स्थित मुख्यमंत्री क्लस्टर योजना के तहत कुटीर उद्योग का मुआयना किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार, डीसीएलआर उपस्थित थे।
आई पास डेवलपमेंट फाउंडेशन के सौजन्य से स्थानीय सेवायान एनजीओ खड़कपुर के द्वारा महिलाओं के स्वास्थ जागरूकता संबंधी कार्यशाला का आयोजन जानमहल मुंगेर में आयोजित किया गया है इस कार्यशाला में मुख्य रूप से महिलाओं एवं खुशियों के स्वास्थ्य से जुड़ी मुद्दों पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को आई पास जयपुर मेंट के प्रतिनिधि राजीव कुमार एवं खुर्शीद अकरम अंसारी ने विस्तार से बताया इससे कार्यक्रम में तारिक अनवर सुजाता शाह अर्पणा झा पंकज सिंह आदि लोग उपस्थित थे
*किसान आयोग का गठन होने से ही अन्नदाताओं को मिलेगा इंसाफ - संजय केशरी* (जदयू नेता के सी त्यागी के प्रस्ताव का एनसीपी ने किया समर्थन) एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने जदयू के प्रधान महासचिव के सी त्यागी के द्वारा किसान आयोग का गठन तथा इसमें एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार को शामिल किए जाने की मांग का स्वागत करते हुए कहा कि किसान आयोग के गठन के पश्चात ही अन्नदाताओं को इंसाफ मिलने का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। श्री केशरी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद ललन सिंह द्वारा इसके विपरीत तीनों काले कृषि कानूनों का समर्थन करने पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ललन सिंह जदयू के ताबूत में कील ठोकने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सांसद ललन सिंह को किसानों के खिलाफ जाने से परहेज़ करने की सलाह देते हुए कहा कि उन्हें पहले बिहार के किसानों को बाढ़ राहत मुआवजा तथा खाद-बीज-सिंचाई उपलब्ध कराने पर ध्यान देना चाहिए। श्री केशरी ने कहा कि पंचायती चुनावों के कारण लागू आचार संहिता समाप्त होते ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा किसान आयोग के गठन हेतु राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। एनसीपी नेता संजय केशरी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद ललन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि कृषि प्रधान मुंगेर संसदीय क्षेत्र में किसानों की बदहाली तथा टाल क्षेत्र की दुर्दशा नीतीश-ललन के तथाकथित सुशासन पर बदनुमा दाग है।
फाइलेरिया उन्मूलन को 20 सितंबर से शुरू हो रहे एमडीए कार्यक्रम को सफल बनायें : विधायक - फाइलेरिया से बचने के लिए सभी आयु वर्ग के लोग खाएं फाइलेरिया की दवा - कोरोना संक्रमण की वजह से एमडीए कार्यक्रम के तहत फिंगर मार्किंग की जगह की जाएगी वाल मार्किंग मुंगेर, 13 सितंबर| फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में आगामी 20 सितंबर से शुरू होने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम की सफलता के लिए मुंगेरवासी आगे आएं। उक्त बातें सोमवार को फाइलेरिया उन्मूलन को ले शुरू हो रहे एमडीए कार्यक्रम के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए मुंगेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रणव कुमार ने कही। उन्होंने बताया कि मुंगेर जिला को यदि फाइलेरिया जैसी बीमारी से मुक्त बनना है तो एमडीए कार्यक्रम के तहत सभी लोगों को फाइलेरिया की दवा खानी चाहिए। उन्होंने बताया कि एमडीए कार्यक्रम के दौरान इस बार कोरोना संक्रमण की संभावनाओं को देखते हुए फिंगर मार्किंग की जगह वाल मार्किंग की जायेगी। इस अवसर पर पीसीआई मुंगेर के जिला प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार के साथ- साथ कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। आशा कार्यकर्ता लोगों को अपने सामने फाइलेरिया की दवा खिलाएंगी इस अवसर पर पीसीआई के जिला प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार ने बताया कि फाइलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में 20 सितंबर से सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आशा कार्यकर्ता घर- घर जाकर 2 साल से अधिक उम्र के लोगों को अपने सामने फाइलेरिया की दवा खिलाएंगी। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली के तहत लोगों के बीच राशन वितरित करने वाले डीलर भी अपने सामने लोगों को फाइलेरिया की दवा खाने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर रोग है जिससे फाइलेरिया की दवा सेवन करने के बाद ही बचा जा सकता है। कभी-कभी फाइलेरिया के परजीवी शरीर में होने के बाद भी इसके लक्ष्ण सामने आने में वर्षों लग जाता है। इसलिए फाइलेरिया की दवा का सेवन सभी लोगों के लिए लाभप्रद है। उन्होंने बताया लोग खाली पेट दवा का सेवन नहीं करें। उन्होंने बताया कि 2 साल से कम उम्र के बच्चे, गंभीर रोग से ग्रसित एवं गर्भवती महिला को फाइलेरिया की दवा नहीं खिलाई जाएगी। अभियान के कुशल क्रियान्वयन के लिए आशाओं की टीम बनाई गई है एमडीए कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मिथिलेश कुमार ने बताया कि अभियान के कुशल क्रियान्वयन के लिए आशाओं की टीम बनाई गई है। आशाओं के कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए डब्ल्यूएचओ से हर पीएचसी स्तर पर पर्यवेक्षकों की तैनाती जाएगी । इसके साथ ही जिला स्तर पर जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी इस कार्यक्रम की निगरानी करेंगे । ऐसे खानी है दवा : उन्होंने बताया कि इस अभियान में डीईसी एवं अलबेंडाजोल की गोलियाँ लोगों की दी जाएगी। 2 से 5 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की एक गोली एवं अलबेंडाजोल की एक गोली, 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की दो गोली एवं अलबेंडाजोल की एक गोली एवं 15 वर्ष से अधिक लोगों को डीईसी की तीन गोली एवं अलबेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी। अलबेंडाजोल का सेवन चबाकर किया जाना है। जन-जागरूकता पर बल : विधायक प्रणव कुमार ने बताया कि अभियान के विषय में लोगों के बीच जन-जागरूकता बढ़ाने में जीविका, पंचायती राज विभाग एवं शिक्षा विभाग की अहम भूमिका होगी। जिले के सभी स्कूलों में अभियान को लेकर प्रभात फेरी के साथ प्रार्थना सभा में इसके विषय में बच्चों को जागरूक किया जायेगा। जिले में गठित स्वयं सहायता समूहों में जीविका कार्यकर्ता अभियान के दौरान फाइलेरिया दवा के बारे में लोगों को अवगत कराएंगी साथ ही यह सुनश्चित कराएंगी कि अभियान में दवा का सेवन शत-प्रतिशत हो। क्या है फाइलेरिया: इसे हाथीपांव रोग के नाम से भी जाना जाता है। बुखार का आना, शरीर पर लाल धब्बे या दाग का होना एवं शरीर के अंगों में सूजन का आना फाइलेरिया की शुरूआती लक्ष्ण होते हैं। यह क्यूलेक्स नामक मच्छर के काटने से फैलता है। आमतौर पर बचपन में होने वाला यह संक्रमण लसिका (लिम्फैटिक) प्रणाली को नुकसान पहुँचाता है। फाइलेरिया से जुडी विकलांगता जैसे लिंफोइडिमा (पैरों में सूजन) एवं हाइड्रोसील (अंडकोश की थैली में सूजन) के कारण पीड़ित लोगों को इसके कारण आजीविका एवं काम करने की क्षमता प्रभावित होती है।
