मुंगेर, 11 सितंबर 2021 : जिला भर में 01 से 30 सितंबर तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करने और कुपोषण मुक्त निर्माण के प्रति लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से शनिवार की सुबह सदर अस्पताल परिसर में एएनएम स्कूल की छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। जागरुकता रैली को मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक और डीपीएम नसीम रजि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाई । इस दौरान सदर अस्पताल मुंगेर में परिवार नियोजन के परामर्श दाता योगेश कुमार और एएनएम स्कूल की छात्राएं सहित उपस्थित अन्य लोग "सही पोषण तो देश रोशन" और "कुपोषण छोड़ पोषण की ओर, थामें क्षेत्रीय भोजन की डोर " सहित पोषण जागरुकता से संबंधित कई अन्य नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक, डीपीएम नसीम रजि के अलावा डीपीसी विकास कुमार, सदर अस्पताल मुंगेर के अस्पताल तौसिफ हसनैन, एएनएम स्कूल की प्राचार्य रागिनी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
शनिवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3423 लोगों का कोरोना जांच कराया गया नहीं मिले एक भी संक्रमित इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए
आज दिनाँक 11 सितंबर 2021 को राष्ट्रीय जनता दल मुंगेर के जिला अध्यक्ष डॉ देवकी नंदन सिंह जी के आवास सीताराम नजीरा पर बरियारपुर प्रखंड राजद के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में हरदेव कुमार सिंह जी को जिला अध्यक्ष के द्वारा कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष बरियारपुर के पद पर मनोनीत किया गया। ज्ञात हो कि बरियारपुर प्रखंड राजद के वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष श्री अर्जुन मंडल जी अभी फिलहाल बहुत हीं गम्भीर बीमारी से ग्रसित हैं उनका इलाज पटना के महाबीर कैंसर संस्थान में कई महीनों से चल रहा है,जिसके चलते अर्जुन जी संगठन में समय देने में अभी असमर्थता व्यक्त कियें हैं।इस अवसर पर जिला राजद उपाध्यक्ष संजय पासवान,जिला महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद, जिला सचिव शशि आनंद अलवेला,राजेश रमण, राजा राम गुप्ता सहित अन्य साथी उपस्थित थे। हरदेव सिंह को मनोनयन पत्र सौंपते हुए जिला अध्यक्ष डॉ देवक़ीननदन सिंह ने कहा कि हरदेव जी पार्टी के पुराने एवँ मजबूत साथी रहे हैं ये पूर्व में भी बरियारपुर युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष पद पर रहते हुए बरियारपुर प्रखंड राजद के संगठन के लिए काफी मेहनत किया करते थे।इनके मनोनयन से बरियारपुर प्रखंड राजद के संगठन को मजबूती मिलेगी।वहीं नव मनोनीत कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष हरदेव सिंह ने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ जिला अध्यक्ष जी ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है मैं करी लगन मेहनत से बरियारपुर प्रखंड राजद के संगठन को मजबूत करने का काम करेगें साथ हीं बरियारपुर प्रखंड के जन समस्याओं के लिए संघर्ष करते रहेगें।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर के धरहरा प्रखंड से राहुल रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि विधुत विभाग की उदासीनता के कारण डाकबंगला के पास स्थित बिजली का पोल बीच सड़क पर रहने के कारण आए दिन दुर्धटना को दावत दे रहा है ।धरहरा का ऐतिहासिक डाकबंगला के बगल से जगदीशपुर से औडा़बगीचा, मोहनपुर, बंगलवा को जाने बाली सड़क पर दो पहिया वाहन का आना -जाना रात -दिन लगा रहता है । इसी बीच सड़क पर लोहे का बिजली का पोल पर 33 हजार का वोल्टेज का तार लगा हुआ है। बिजली का पोल बीच सड़क पर लगा रहने के कारण कुछ माह पूर्व मोहनपुर निवासी की दर्दनाक मौत हो गई थी परंतु विधुत विभाग इस खूनी बिजली के पोल को बीच सड़क से हटाने मे नाकाम दिख रही है । जगदीशपुर के ग्रामीण परमानंद गुप्ता , अवधेश मंडल ,अमरुद्ध राम , सिकन्दर मंडल, कारेलाल मांझी ने जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक डाँ अजय कुमार सिंह एवं विधुत विभाग मुगेंर के वरीय पदाधिकारीयो से बिजली का पोल हटवाने की मांग किया है ।
मुंगेर, आगामी 26 सितंबर से मुंगेर सहित राज्य के सभी जिलों में पल्स पोलियो अनुराष्ट्रीय टीकाकरण अभियान की शुरुआत होगी | इसके सफल संचालन को लेकर 14 सितंबर को ऑनलाइन राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। मंगलवार को दोपहर बाद 03 से 05 बजे तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी और डब्ल्यू एचओ और यूनिसेफ के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। राज्यस्तरीय ऑनलाइन उन्मुखीकरण कार्यशाला में सभी हेल्थ ऑफिसर सहित अन्य लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ- साथ पल्स पोलियो कार्यक्रम की वजह से 24 से 30 सितंबर तक एमडीए कार्यक्रम स्थगित रहने के संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने सभी जिलों के सिविल सर्जन सहित अन्य अधिकारियों को एक चिट्ठी जारी की है।
शनिवार को पोषण माह के तहत एएनएम आशा द्वारा प्रभात फेरी हेतु रैली निकाली गई इस रैली को हरी झंडी दिखाकर सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने रवाना किए रैली में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी द्वारा जागरूकता के लिए सही पोषण देश रोशन स्वच्छ बच्चा देश अच्छा इस तरह से नारा लगाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा था
शनिवार को प्राथमिक विद्यालय नाथ टोला मनियारचक के प्रधानाध्यापक रितिका राज द्वारा अपने मनमाने ढंग से विद्यालय में कार करने एवं अपने पति जितेंद्र कुमार सिंह को विद्यालय में बुलाने और शैक्षणिक एवं विकास कार्य में बाधा करने के संबंध को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मुंगेर को ज्ञापन सौंपा इस मौके पर उपस्थित ग्रामीण देवानंद मंडल ,कपिल देव मंडल ,देवन मंडल,राजीव शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे
नौवागढ़ी क्षेत्र में शुक्रवार को देर रात 2:00 बजे से बिजली गायब दिखे शनिवार 10:00 बजे तक बिजली नहीं रहने से लोगों में काफी परेशानी दिखा लोग पानी के लिए तरह इमाम रहे क्योंकि बिजली नहीं रहने से सरकार द्वारा जो जल मीनार लगाया गया वह बंद पड़ा देखा पानी कैसे चलेगी जब बिजली नहीं है तो लोगों को पानी की सबसे बड़ी समस्या झेलनी पड़ी साथी साथ गर्मी से लोग परेशान रहे इसकी जानकारी ग्रामीण चंद्र देव शर्मा, रामानंद मंडल, मनोज कुमार, संजय कुमार इत्यादि बजरंगबली नगर के लोगों ने मोबाइल वाली कॉमेडी मीडिया चैनल को इसकी जानकारी दी
शुक्रवार को सुबह से लापता मनीष कुमार पिता राजेश कुमार मंडल जो बजरंगबली नगर निवासी नौवागढी के रहने वाले हैं शुक्रवार की शाम तक बच्चे का कोई पता नहीं चल सका परिजन इधर-उधर सगे संबंधी में ढूंढ रहे हैं पर अब तक कोई पता नहीं चल सका किसी भी व्यक्ति को इसकी सूचना हो तो उनके मोबाइल नंबर जो की फोटो के साथ लगा हुआ है उस पर कॉल करें या मेरे नंबर 99 31 48 1723 पर सूचना दें
सोझी घाट में गंगा महाआरती का हुआ आयोजन नमामी गंगे के तहत दो दिवसीय स्वच्छता अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है। आज सुबह में सोझी घाट पर जिला पदाधिकारी सहित कई वरीय पदाधिकारियों द्वारा झाड़ू देकर साफ सफाई किया गया तथा वृक्षारोपण कर स्वच्छ वातावरण निर्माण में योगदान दिया। संध्याकाल में गंगाजली एवं नमामी गंगे के सौजन्य से गंगा महाआरती का आयोजन सोझी घाट पर किया गया। जिला पदाधिकारी सहित कई पदाधिकारियों ने इस महाआरती कार्यक्रम हिस्सा बने। इससे पूर्व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक प्रणव कुमार उपस्थित थे। बीआरएम काॅलेजे छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक गायन प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी खुशबू गुप्ता,अपर समाहर्ता, विद्यानंद सिंह,डीडीसी संजय कुमार आदि उपस्थित थे
