मुंगेर के एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय में बुधवार को लाइफ मित्र सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंपनी के डीआरएम पवन कुमार थे। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथि पवन कुमार ने सभी उपस्थित लाइफ मित्र को कैरियर एचीवमेंट की गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि बीमा के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं ।इसमें शिक्षित युवा एवं युवती जुड़कर अपने कैरियर को संवार सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष के वार्षिक टॉपर एवं मंथली टॉपर को अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें सौरभ कुमार ,नीरज कुमार, गिरिराज यादव ,कुणाल कुमार ,अनिमेष कुमार, निशा कुमारी मुख्य रूप से शामिल हैं। मौके पर वरीय शाखा प्रबंधक विनायक कुमार, सहायक प्रबंधक संजीव कुमार घोष ,सभी कर्मी एवं लाइफ मित्र उपस्थित थे।