गुरुवार को जीत के बाद नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के मुखिया प्रमिला देवी केप्रतिनिधि भाई रविंद्र मंडल अपने पंचायत में घूम घूम कर अपने तमाम जनता से आशीर्वाद लेने का काम कर रहे हैं वही बजरंग बली नगर वार्ड संख्या 14 में जनता से आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने बताया कि यह जीत प्रमिला देवी की नहीं है हमारे तमाम पंचायत वासी मतदाता का जिन्होंने प्रमिला देवी को मुखिया के रूप में देखने का काम किए मैं अपने तमाम पंचायत वासियों से यह कहना चाहता हूं कि काम किया हूं ,काम करूंगा ,झूठा वादा नहीं करूंगा इनके साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे जिसमें नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य वार्ड संख्या 14 धर्मेंद्र मंडल, वार्ड संख्या 13 के वार्ड प्रतिनिधि मीरा मंडल, एवं तमाम बुद्धिजीवी लोग इनके साथ चल रहे थे
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि क्लाइमेट फ्रेंडली ट्रांसपोर्टेशन, सेव एनर्जी, सोलर एनर्जी, हारवेस्ट रेन वाटर और वेस्ट मैनेजमेंट कर क्लीमेंट चेंज के खतरे से रह सकते हैं सुरक्षित । उक्त बातें क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (आरपीएमयू) सभागार मुंगेर में आयोजित नेशनल प्रोग्राम फ़ॉर कलाईमेंट चेंज एंड ह्यूमन हेल्थ विषय पर उन्मुखीकरण कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने कही। उन्होंने बताया कि क्लाइमेट चेंज को ले भारत सरकार रिन्यूएबल एनर्जी के प्रोमोशन में काफी प्रतिबद्धता के साथ जुटी है। हमलोग भी अपने नियमित जीवन में कलाईमेंट फ्रेंडली ट्रांसपोर्टेशन जिसमें कम से कम कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन होने के साथ ही कम से कम वायू प्रदूषण हो का इस्तेमाल कर हम बहुत सारी बीमारी जैसे डायबिटीज, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी बीमारियों को भी मात दे सकते हैं इसके लिए आवश्यक है कि पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा दें ताकि कम से कम वायू प्रदूषण हो।
कोरोना से मृत हुए दिवंगत के आश्रितों को उपलब्ध कराई जा रही राहत सामग्री। केयर इंडिया के सहयोग से मृतक के आश्रितों को उपलब्ध कराई जा रही राहत सामग्री जिलाधिकारी और सिविल सर्जन ने राहत वितरण समाग्री वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
गुरुवार को नौवागढ़ी दक्षिण पंचायत के मुखिया प्रत्याशी विभा कुमारी चुनाव नजदीक आते ही प्रचार प्रसार में तेजी लाते हुए बजरंगबली नगर का दौरा कर अपने पक्ष में घर घर जाकर वोट मांग रही है और यह कहीं की अब तक मैं अपने पंचायत में संभवत जो भी विकास का काम था की हूं जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना लगभग 500 से अधिक लाभुकों को दिलाई जनता मुझे दोबारा मुखिया बनाती है तो बचे हुए कार्य को मैं अपने जनता के बीच ला कर रखूंगी
धरहरा (संवाददाता) :- शनिवार की देर शाम धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथपुर रेलवे स्टेशन के समीप हटिया से नक्सली नकुल कोड़ा की गिरफ्तारी को जहां पुलिस अपनी बड़ी सफलता मान रही है वहीं क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा एक बड़ी घटना को अंजाम देने की जानकारी मिलने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। आपको बता दें कि नक्सली नकुल कोड़ा नक्सलियों के शीर्ष नेता प्रवेश दा का काफी करीबी माना जा रहा है। सनद रहे कि पिछले कुछ महीनों से धरहरा के पहाड़ी जंगलों में नक्सली के देखे जाने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद एक शीर्ष नेता के करीबी के द्वारा दशरथपुर स्टेशन व आसपास के क्षेत्रों का रेकी करना ईटवा,भलार, दशरथथी,पचरुखी सहित दर्जनों गांव के ग्रामीणों में डर का माहौल पैदा कर दिया है।
स्वतंत्र मजदूर दल संघ के महासचिव महेश पासवान
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से रराहुल कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि उनका नाम पेंशन की सूचि से काट दिया गया जिस वजह से छह माह से उनका पेंशन बंद है नहीं मिल रहा है
बच्चों और अभिभावक संग पहचान फाउंडेशन द्वारा मनाया गया बाल दिवस। पहचान लाइव फाउंडेशन द्वारा 14 नवम्बर को मुंगेर जिले के राजपूत छात्रावास के मैदान हाजिसुभान में संस्था से जुड़े बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने बाल गीत, नृत्य और भाषण जैसे कार्यक्रमों में भाग लेकर यह संदेश दिया कि उनके अंदर असीम क्षमता, प्रतिभा और संभावनाएं छुपी हैं।मंच संचालन करते हुए संस्था की संस्थापिका अफसाना परवीन ने बताया कि बच्चे देश का भविष्य हैं और अगर इन्हें वक़्त रहते संजोया जाये संवारा जाये तो ये एक बेहतर समाज और बेहतर देश के सशक्त भविष्य बन सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि समाज मे हर परिवार इतना मजबूत नही होता जो अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर बना सके क्योंकि सभी की आर्थिक स्थितियों में अंतर होता है ऐसे ही गरीब परिवारों के बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार डालकर वैसे बच्चों को एक नई पहचान देकर समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का काम पहचान लाइव फाउंडेशन कर रही है। इस कार्यक्रम में मुंगेर जिले में तीन केंद्रों से बच्चे जुड़े है जिन्हें शिक्षा से जोड़कर उन्हें डिजिटल रूप से भी प्रशिक्षित किया जा रहा है जिसके लिए कंप्यूटर लैब की भी व्यवस्था है। निर्देशिका अफसाना परवीन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अभाव से जूझ रहे बालक बालिकाओं को आर्थिक सहायता कर आगे बढ़ाएं ताकि बच्चों का आने वाला कल उनके लिए साथ ही देश के लिए फलदायी हो। विगत 5 वर्षों से अफसाना प्रवीण के अथक परिश्रम से चल रहे अधिकांश निर्धन बालक बालिकाओं ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिन्हें सम्मानित अतिथियों जिनमें आमंत्रित साहित्यकार, पत्रकार, समाजसेवी मधुसूदन आत्मीय, सुबोध छवि, विजय बरतानिया, विनय कुमार सुमन, साहब मलिक एवं लाल रंजन पप्पू आदि ने संस्था की ओर से पुरस्कार देकर बच्चों को सम्मानित किया। निर्देशिका अफसाना प्रवीण मुंगेर के अलावा दिल्ली मुंबई व अन्य शहरों में सफलतापूर्वक पहचान का संचालन कर रही है।
गर्भवती महिलाओं का आज जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में एएनसी जांच के साथ होगा टीकाकरण - राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने सभी जिलों के जिलाधिकारी और सिविल सर्जन को जारी की चिट्ठी - प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सभी गर्भवती महिलाओं की होती है एएनसी जांच
Transcript Unavailable.
