बच्चों और अभिभावक संग पहचान फाउंडेशन द्वारा मनाया गया बाल दिवस। पहचान लाइव फाउंडेशन द्वारा 14 नवम्बर को मुंगेर जिले के राजपूत छात्रावास के मैदान हाजिसुभान में संस्था से जुड़े बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने बाल गीत, नृत्य और भाषण जैसे कार्यक्रमों में भाग लेकर यह संदेश दिया कि उनके अंदर असीम क्षमता, प्रतिभा और संभावनाएं छुपी हैं।मंच संचालन करते हुए संस्था की संस्थापिका अफसाना परवीन ने बताया कि बच्चे देश का भविष्य हैं और अगर इन्हें वक़्त रहते संजोया जाये संवारा जाये तो ये एक बेहतर समाज और बेहतर देश के सशक्त भविष्य बन सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि समाज मे हर परिवार इतना मजबूत नही होता जो अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर बना सके क्योंकि सभी की आर्थिक स्थितियों में अंतर होता है ऐसे ही गरीब परिवारों के बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार डालकर वैसे बच्चों को एक नई पहचान देकर समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का काम पहचान लाइव फाउंडेशन कर रही है। इस कार्यक्रम में मुंगेर जिले में तीन केंद्रों से बच्चे जुड़े है जिन्हें शिक्षा से जोड़कर उन्हें डिजिटल रूप से भी प्रशिक्षित किया जा रहा है जिसके लिए कंप्यूटर लैब की भी व्यवस्था है। निर्देशिका अफसाना परवीन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अभाव से जूझ रहे बालक बालिकाओं को आर्थिक सहायता कर आगे बढ़ाएं ताकि बच्चों का आने वाला कल उनके लिए साथ ही देश के लिए फलदायी हो। विगत 5 वर्षों से अफसाना प्रवीण के अथक परिश्रम से चल रहे अधिकांश निर्धन बालक बालिकाओं ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिन्हें सम्मानित अतिथियों जिनमें आमंत्रित साहित्यकार, पत्रकार, समाजसेवी मधुसूदन आत्मीय, सुबोध छवि, विजय बरतानिया, विनय कुमार सुमन, साहब मलिक एवं लाल रंजन पप्पू आदि ने संस्था की ओर से पुरस्कार देकर बच्चों को सम्मानित किया। निर्देशिका अफसाना प्रवीण मुंगेर के अलावा दिल्ली मुंबई व अन्य शहरों में सफलतापूर्वक पहचान का संचालन कर रही है।
