गुरुवार को जीत के बाद नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के मुखिया प्रमिला देवी केप्रतिनिधि भाई रविंद्र मंडल अपने पंचायत में घूम घूम कर अपने तमाम जनता से आशीर्वाद लेने का काम कर रहे हैं वही बजरंग बली नगर वार्ड संख्या 14 में जनता से आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने बताया कि यह जीत प्रमिला देवी की नहीं है हमारे तमाम पंचायत वासी मतदाता का जिन्होंने प्रमिला देवी को मुखिया के रूप में देखने का काम किए मैं अपने तमाम पंचायत वासियों से यह कहना चाहता हूं कि काम किया हूं ,काम करूंगा ,झूठा वादा नहीं करूंगा इनके साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे जिसमें नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य वार्ड संख्या 14 धर्मेंद्र मंडल, वार्ड संख्या 13 के वार्ड प्रतिनिधि मीरा मंडल, एवं तमाम बुद्धिजीवी लोग इनके साथ चल रहे थे