प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक विशाल भारद्वाज ,राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र कुमार पांडेय, राष्ट्रीय महासचिव रघुबीर सिंह ,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रमेश पुरी व संगठन के पूरे परिवार ने अपने संबोधन में जनरल श्री विपिन रावत जी ,उनकी धर्मपत्नी व अन्य रक्षा अधिकारियों का आकस्मिक समस्त राष्ट्र के लिए आघात सदमा पहुंचा है ।जो मां भारती अपने देश की रक्षा, सेवा में बहुत ही बड़ा योगदान दिया था ।हर क्षण तत्पर देशभक्त थे उनका सेवाकाल सदा प्रेरणा देता रहेगा । श्री विपिन रावत जी ,उनकी धर्मपत्नी व अन्य सभी रक्षा अधिकारी हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद हो गए हैं।पूरा देश नम आंखों से श्रधांजलि देते हुए उनको हमेशा याद करते रहेंगे । इस दुख की घड़ी में भगवान उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।भगवान सभी को अपने चरणों में स्थान दें । ॐ शांति ॐ

अपने गांव के विद्यालय को कभी नहीं भूला हीरो राजन कुमार आज जब पूरी दुनियां अभिनेता राजन कुमार के अभिनय का लोहा मानती है उनके चाहने वाले हर जगह पाए जाते है इसका जीता जागता उदाहरण नक्सल प्रभावित एक छोटे से गांव टेटिया बंबर जगनाथ उच्च विद्यालय में देखने को मिला जहां एक साथ कई इंडियन आर्मी की स्पेशल गाड़ी आकार रुकी पता चला ब्रिगेडियर मृगेंद्र कुमार 9 बटालियन भालापुर और बरौनी से कर्नल एमके सिंह अपने फ़ौजी साथियों के साथ आकर विद्यालय का औचक निरीक्षण कर रहे हैं जहा जल्द ही एनसीसी का सेंटर खुलने जा रहा है बहुत कम लोगों को पता है की दुनियां के दूसरे चार्ली चैपलिन अभिनेता राजन कुमार की स्कूलिंग इसी विद्यालय से हुई है और अब धीरे धीरे पूरी दुनिया की नजर इस गांव पर पड़ने लगी है। जग्गनाथ उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बीरेंद्र कुमार ने हीरो राजन कुमार का धन्यवाद किया और कहा किसी भी शिष्य के लिए अपने विद्यालय के लिए इस तरह का लगाव गुरु दक्षिणा है।

बुधवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 4294 लोगों की कोविड-19 की जांच कराई गई नहीं मिले एक भी व्यक्ति संक्रमित इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए

मेगा स्वास्थ्य शिविर में एच आई वी जांच व परामर्श से उत्साहित हैं ग्रामीण - गर्भस्त माँ से शिशु में एचआईवी की रोकथाम की दी जा रही है जानकारी - 2 दिसम्बर से 15 फरवरी-2022 तक चलेगा अभियान - प्रवासी कर्मियों की स्क्रीनिंग और परामर्श पर दिया जा रहा है विशेष ध्यान मुंगेर, 8 दिसम्बर। जिले के सभी नौ प्रखंडों में राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशन में 2 दिसम्बर से मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है | उक्त शिविर के माध्यम से गर्भवती महिला से गर्भस्थ शिशु में एचआईवी की रोकथाम की जानकारी व परामर्श दी जा रही है | यह पहली दफा समुदाय स्तर पर होने वाली एचआईवी जाँच और परामर्श की व्यवस्था है | इस शिविर की फील्ड मॉनिटरिंग करने खड़गपुर प्रखंड के पहाडपुर और बनबरसा पहुंचे डॉ. ध्रुव कुमार साहा, संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी ने बताया आगामी 15 फ़रवरी तक अभियान को चलाया जायेगा | इसके अंतर्गत कुल 77 शिविरों का आयोजन किया जाना है | उन्होंने इसके उद्देश्य पर चर्चा करते हुए कहा एचआईवी संक्रमण से बचाने हेतु स्थायी तौर पर टीका की खोज अभी तक नहीं हो पायी है | इसलिए गर्भवती माता से शिशु की शुरुआती स्तर पर ही एचआईवी का पता लगाने और यथोचित उपाय के लिए अभियान को अंजाम दिया गया है तथा एचआईवी के प्रति लोगों में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूक किया जाना है | अभी तक करीब 400 लोगों की जाँच हो चुकी है और सभी निगेटिव रिपोर्ट अच्छे संकेत हैं | यदि किसी को एचआईवी पाया भी जाता है तो एड्स में परिणत होने में व्यक्ति के रोग प्रतिरोधी क्षमता पर निर्भर करता है | अमूमन 3 से 5 वर्षों की अवधि में अवसरवादी संक्रमणों के प्रभाव से रोगों से लड़ने की क्षमता समाप्त हो जाती है और मृत्यु हो जाती है | इस स्थिति से बचाने के लिए सरकार ने एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी के तहत निर्धारित समय में दवा को खाने से व्यक्ति सामान्य जीवन को जी सकता है | उन्होंने एचआईवी संक्रमण के चार कारणों को बताया ,पहला असुरक्षित यौन संबध, दूसरा बगैर जांचे परखे रक्त चढाने से और तीसरा संक्रमित व्यक्ति को लगे सिरिंज से और चौथा संक्रमित माता के गर्भ से होने वाले शिशु के संक्रमित होने की सम्भावना होती है | अतः सुरक्षित यौन संबध में कंडोम का उपयोग सबसे आसान है। रक्त के लिए ब्लड बैंक ही बेहतर है। प्रवासी कर्मियों को नियमित अंतराल पर एचआईवी की जाँच करने की सलाह दी | इस सन्दर्भ में डॉ. लाल बहादुर गुप्ता, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, खड़गपुर ने बताया इएम टीसिटी अभियान के लिए सभी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उपस्वास्थ्य केन्द्रों में ओपीडी सह एचआईवी स्क्रीनिंग का निर्देश दिया गया है | इसका पालन भी हो रहा है | अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पहाड़पुर में डॉ. सुजीत कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, रानी स्वीटी सिन्हा, जीएनएम, पुष्पा, एएनएम, विभा और पुष्पा आशा वर्कर ने अलग-अलग टीम में एचआईवी संक्रमण और बचाव पर चर्चा की। जिले से मॉनिटरिंग टीम में आदित्य राज, परामर्शी, शैलेंदु कुमार, समन्वयक टी.बी. एचआईवी, प्रियांशु शेखर, एल टी, राजू शर्मा, अहाना प्रतिनिधि, प्रखंड स्तर से डॉ. मोहम्मद हस्नयन, चिकित्सा पदाधिकारी, राजेश कुमार एलटी और चार एएनएम की टोली घर-घर जा कर परामर्श देने में अपनी भूमिका निभा रहे थे | ग्रामीणों में दिखा उत्साह : पहली बार समुदाय में बड़े स्तर पर एचआईवी की जाँच और परामर्श से ग्रामीणों में सरकार के प्रयास पर संतुष्ट राजो सिंह, बनबरसा ने बताया इस जाँच ने लोगों में एड्स के डर को कम करने का काम किया है | सुरक्षित जीवन शैली को सभी को अपनाना जरूरी है | वहीं रानी देवी ने कहा गर्भवती महिलाओं की एचआईवी की जाँच सुरक्षित मातृत्व और बचपन के लिए नितांत जरूरी है |

बिहार के मुख्यमंत्री यूँ तो अपने हिटलर शाही एवँ तानाशाह स्वभाव के लिए तो पहले से हीं मशहूर हैं एवँ आये दिन सुर्खयों में रहते हैं आज फिर एक बार अपने इसी स्वभाव का परिचय मुंगेर के तारापुर में बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने दिया है। आमतौर पर आज का मुख्यमंत्री का तारापुर दौरा पूर्णतः सरकारी कार्यक्रम था। औऱ इस कार्यक्रम का सारा खर्च बिहार सरकार के खजाने से हुआ।परंतु इस सरकारी कार्यक्रम में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले खबरपालिका यानी मुंगेर के सभी पत्रकार भाइयों को इस कार्यक्रम को घुसने नहीं दिया गया। मीडिया कर्मियों के द्वारा वजह पूछने पर जदयू के नेताओं ने कहा कि यह सरकारी कार्यक्रम नहीं है बल्कि कार्यकर्ता मिलन समारोह है। राजद के जिला मीडिया प्रभारी सह जिला महासचिव ने इसपे तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी बिहार के जनता के नजरों में अपना विश्वास व भरोसा तो पहले हीं खो चुके हैं आज के कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों कहीं उनके बिहार में इस समय किसानों के DAP खाद एवँ यूरिया के भारी किल्लत एवँ बिहार में पूरी तरह से फेल हो चुके शराब बंदी से सम्बंधित तीखे सवालों में न घेर लें इसी के लिए मीडिया बन्धुओं को इस कार्यक्रम से दूर रखा गया है। जिला राष्ट्रीय जनता दल मुख्यमंत्री एवँ जिला प्रशासन के इस लोकतंत्र विरोधी तानाशाह हिटलर शाही रवैये का निंदा करती है। गजेंद्र कुमार हिमांशु महासचिव सह मीडिया प्रभारी जिला राष्ट्रीय जनता दल,मुंगेर

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को विकसित करने को सीएचओ/स्टाफ नर्स, एएनएम और आशा कार्यकर्ता को दी जा रही है ट्रेनिंग - सदर अस्पताल के एएनएम स्कूल सभागार में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ डॉक्टर एवं अधिकारी दे रहे हैं ट्रेनिंग - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं के सफल संचालन को ले केयर इंडिया के ब्लॉक मैनेजर के साथ मीटिंग मुंगेर, 07 दिसंबर। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को विकसित करने को ले सदर अस्पताल परिसर स्थित एएनएम स्कूल सभागार में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा सीएचओ/स्टाफ नर्स, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी गई। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के नोडल अधिकारी एवं जिला योजना समन्वयक (डीपीसी) विकास कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किए जाने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थापित सीएचओ या स्टाफ नर्स, एएनएम और आशा कार्यकर्ता को वहां दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में उन्मुखीकरण कर उसके सुदृढ़ीकरण के लिए जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आदर्श ग्राम चंडी स्थान, चरौंन, हसनपुर, शंकरपुर और सौहेलचक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से एक-एक सीएचओ, दो-दो एएनएम और पांच- पांच आशा कार्यकर्ता को प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित किया गया है। इसी तरह अम्बेडकर भवन, अरगड़ा, माधोपुर, नागलोक और लेडी स्टीफेन्स अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र से भी 1-1 सीएचओ या स्टाफ नर्स, 2- 2 एएनएम और 5-5 आशा कार्यकर्ता को प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. के.रंजन ने मेंटल और पालीएटिव हेल्थ, डॉ. रईश ने आंख और ईएनटी केयर, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजेश रौशन ने नियमित टीकाकरण, डॉ. पंकज सागर ने नवजात और शिशु स्वास्थ्य, डॉ. माहिद ने ओरल या डेंटल हेल्थ केयर, जिला स्वास्थ्य समिति की जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण अधिकारी रचना कुमारी ( एम एंड ई) ने वेब पोर्टल से संबंधित, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक (डीसीएम) निखिल राज ने आशा कार्यकर्ता से संबंधित, एएनएम स्कूल की प्रिंसिपल रागिनी कुमारी ने हेल्थ केयर, केयर इंडिया मुंगेर की डीटीओएफ डॉ. नीलू ने इट राइट टूल किट से संबंधित, केयर इंडिया के सदर प्रखंड क्षेत्र के ब्लॉक मैनेजर संजीव कुमार ने फैमिली प्लानिग लॉजिस्टिक सर्विसेज ( एफपीएलएस), एनसीडी कार्यालय में कार्यरत राखी मुखर्जी ने तम्बाकू से संबंधित, डब्ल्यूएचओ के एस एमओ और यूनिसेफ के एसएमसी ने टीकाकरण और अन्य के बारे में, सदर अस्पताल के साइकोलॉजिस्ट नितिन कुमार ने मेन्टल हेल्थ , जपाइगो मुंगेर के प्रतिनिधि ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से संबंधित, सदर अस्पताल के लैब तकनीशियन अरबिंद कुमार ने टेस्ट और योगाचार्य राजीव कुमार ने योगाभ्यास के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया । उन्होंने बताया कि ज़ूम कॉल के माध्यम से मुंगेर जिला के सभी प्रखण्डों में कार्यरत केयर इंडिया के प्रखण्ड प्रबंधक से ऑनलाइन मीटिंग की गई। इस मीटिंग के माध्यम से उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित होने वाली सभी स्वास्थ्य योजनाओं और उसके सफल किर्यान्वयन ने लिए केंद्र सरकार और राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा खर्च की जा ही राशि के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य यह था कि उन्हें सरकार के द्वारा दी स्वास्थ्य सेवाओं और उसके सफल किर्यान्वयन के लिए सरकार द्वारा खर्च की जा रही राशि के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाय ताकि सरकार की इन योजनाओं का लाभ सही लाभार्थी को सही समय पर उपलब्ध करा दिया जाय। ज़ूम मीटिंग में जिला मुख्यालय से डीपीएम नसीम रजि, केयर इंडिया कि डीडीओ ऑफ डॉ. नीलू और फैमिली प्लानिंग कॉर्डिनेटर तस्नीम रजि ने केयर इंडिया के सभी प्रखण्ड प्रबंधक से परिवार नियोजन, गैर संचारी रोग, शिशु- मातृ मृत्यु समीक्षा, मातृ- शिशु सुरक्षा, जननी बाल सुरक्षा योजना और एनीमिया मुक्त भारत को लेकर आवश्यक जानकारी दी ।

धरहरा (संवाददाता):-सुशासन सरकार मे नौकरशाह इतना निरंकुश है कि सीएम के आदेश को भी रौंद रहे है । यह मामला धरहरा प्रखंड का है जहाँ आजादी के बाद से प्रखंड मुख्यालय के समीप नाला का निर्माण नही होने से यहाँ के ग्रामीण नरक मे जीने को विवश है । इसी गंभीर मुद्दा को लेकर धरहरा बाजार के युवा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार मे अपनी एवं आस- पास के लोगो के समस्या को लेकर 19 जुलाई 2021 को मिले थे। डीएम एवं संबंधित धरहरा बीडीओ को जल जमाव की स्थिति को अबिलम्व दुर करने का निर्देश सीएम नीतीश कुमार ने दिया । निर्देश के बाद प्रशासनिक विभाग ने नाला का प्राक्कलन बनाकर पंचायत चुनाव से पूर्व कार्य प्रारंभ की सुगबुगाहट की परंतु योजना से संबंधित अभिकर्ता ने राशि निकासी करने के बाद भी नाला का निर्माण नही कराया । मुख्यमंत्री के जनता दरबार मे पहुँचे फरियादी उपमन्यु रंजन ने जब धरहरा बीडीओ मृत्युंजय कुमार से इस संबंध मे बात की तो बीडीओ धरहरा ने कोई संतोष जनक जबाव नही दिया एवं पल्ला झाड़ते हुए नाला कार्य अबिलम्व चालु करने की बात कही परंतु महीनो बीत जाने के बावजूद कार्य प्रारंभ नही हो पाया जिससे साफ जाहिर होता है कि सुशासन के नौकरशाह आज भी मुख्यमंत्री के आदेश को कोई तहलीज नही देते एवं जिससे धरहरा महरना पंचायत के वार्ड नम्बर 17 के ग्रामीण नरक मे जीने को विवश है ।ग्रामीण पशुपति प्रसाद गुप्ता,सुभाष चन्द्र झा,गुड्डु ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कार्य मे लापारवाह नौकरशाह पर कारवाई करते हुए नाला निर्माण अबिलम्व चालु कराने की माँग की है ।

शुक्रवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3783 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई नहीं मिले एक भी संक्रमित इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए

जिला भर में अभी कुल 6,18, 237 लाभर्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाना है शेष : सिविल सर्जन मुंगेर, 3 दिसम्बर । आयुष्मान गोल्डन कार्ड के पात्र लाभर्थियों से सम्पर्क कर उन्हें कार्ड बनवाने के लिए जागरूक करेंगे विकास मित्र । उक्त बातें शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित प्रखण्ड विकास मित्र और यूटीआई के एक दिवसीय कार्यशाला के तकनीकी सत्र की अध्यक्षता करते हुए मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि जिला में कुल 7,79,934 चिह्नित लाभार्थी हैं । जिनमें से अभी तक 1,61,697 लाभार्थियों का ही आयुष्मान गोल्डन कार्ड बन पाया है। शेष 6, 18,237 लाभार्थियों और 90, 128 परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना अभी शेष है। उम्मीद है कि बहुत ही जल्द हमलोग इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। उन्होंने बताया कि पूरे भारत में इस योजना के अंतर्गत 28,000 से अधिक सरकारी और निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। इसी कड़ी में मुंगेर जिला में भी कुल 9 सरकारी और 2 निजी अस्पताल को सूचीबद्ध किया गया है। कार्यशाला का संचालन करते हुए आयुष्मान भारत मुंगेर की जिला कार्यक्रम समन्वयक ज्योति कुमारी ने बताया कि मुंगेर में कुल चिह्नित 1,60,478 परिवारों में से 70,350 परिवारों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बन गया जो लगभग 44 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि असरगंज प्रखण्ड में कुल 43746 पात्र लाभर्थियों में से 7955 को चिह्नित कर लिया गया है। इसी तरह बरियारपुर प्रखण्ड में कुल 73935 पात्र लाभार्थियों में से 19480 लाभार्थी को चिह्नित कर लिया गया है। धरहरा प्रखण्ड में कुल 87402 पात्र लाभार्थियों में से 15130 लाभार्थी को चिह्नित कर लिया गया है। जमालपुर प्रखण्ड में कुल 59323 पात्र लाभार्थियों में से 11058 लाभार्थी को चिह्नित कर लिया गया है। हवेली खड़गपुर प्रखण्ड में कुल 111964 पात्र लाभार्थियों में से 19314 लाभार्थी को चिह्नित कर लिया गया है। मुंगेर सदर प्रखंड में कुल 89661 पात्र लाभार्थियों में से 18750 लाभार्थी को चिह्नित कर लिया गया है। संग्रामपुर प्रखण्ड में कुल 60531 पात्र लाभार्थियों में से 14582 लाभार्थी को चिह्नित कर लिया गया है। तारापुर में कुल 53915 पात्र लाभार्थियों में से 17480 लाभार्थी को चिह्नित कर लिया गया है। इसी तरह टेटिया बम्बर प्रखण्ड में कुल 51619 पात्र लाभार्थियों में से 10439 लाभार्थी को चिह्नित कर लिया गया । इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना के प्रमंडल परियोजना पदाधिकारी इंद्रजीत गोस्वामी और जिला किर्यान्वयन इकाई मुंगेर के डिस्ट्रिक्ट आईटी मैनेजर मनोरंजन कुमार ने प्रतिभागियों के बीच आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड निर्गत कराने को लेकर विभिन्न तकनीकी पहलुओं की सूक्ष्मता के साथ चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने उनसे आग्रह किया कि हमें पात्र लाभार्थी के बीच अपनी पहुंच बढ़ानी होगी ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी इस योजना से जुड़कर सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा का लाभ उठा सकें।

आयुष्मान कार्ड के पात्र लाभर्थियों से सम्पर्क कर कार्ड बनवाने को जागरूक करेंगे विकास मित्र : डीडीसी - जिला परिषद सभागार में प्रखण्ड विकास मित्र एवं यूटीआई के एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आयुष्मान गोल्डन कार्ड के पात्र लाभर्थियों से सम्पर्क कर उन्हें कार्ड बनवाने के लिए जागरूक करेंगे विकास मित्र । उक्त बातें शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित प्रखण्ड विकास मित्र और यूटीआई के एक दिवसीय कार्यशाला का उदघाटन करते हुए मुंगेर के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) संजय कुमार ने कही। उन्होंने बताया कि हमारे विकास मित्र ग्रासरूट स्तर के सशक्त सदस्य हैं जिनसे पंचायत स्तर पर कोई भी परिवार अछूता नहीं है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मैने इस योजना से विकास मित्रों को जोड़ा है। ये लोग पात्र लाभर्थियों को सीएससी और यूटीआई तक ले जाकर उनका आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाएंगे। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से अमीर आदमी अपने और अपने पूरे परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस करवाते ताकि जरूरत पड़ने पर विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान उन्हें और उनके परिवार को इलाज के दौरान आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और पैसे के कारण उनका इलाज प्रभावित न हों । ठीक उसी प्रकार भारत सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब लाभार्थियों को 5 लाख रुपये प्रति वर्ष प्रति परिवार को भारत के किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में मुफ्त इलाज का आश्वासन देती है।