सदर अस्पताल में मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान के तहत पत्रकार त्रिपुरारी मिश्रा ने 27 वां रक्तदान किया ।वहीं योग नगरी समाजिक सहायता संगठन की तरफ से आर्मी जवान मोहम्मद एजाज ने तीसरी बार, छोटू कुमार पहली बार ,सुमित झा पहली बार ,राजकुमार पहली बार तथा बिट्टू कुमार ने पहली बार रक्तदान किया। बताते चलें कि रक्तदान के क्षेत्र में हाल ही के दिनों में पत्रकार त्रिपुरारी मिश्रा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों पहला डिजिटल डोनर कार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

जिला परिषद के अध्यक्ष के पद पर साधना देवी विजय हुई। साधना देवी को 8 मत तथा अनिल सिंह को 6 मत प्राप्त हुआ ।इस प्रकार साधना देवी विजई घोषित हुई ।वहीं लकी ड्रॉ के माध्यम से ब्यूटी विश्वास उपाध्यक्ष बन पाई।

हरिमोहन सिंह जंप रोप खेल के बिहार महासचिव चुने गए मुंगेर जिला की धरती कई सारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का गढ़ रहा है , यहां के होनहार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के बलबूते अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदेश का नाम रौशन कर चुके हैं , आए दिन कई सारे प्रतिभाएं निखर कर सामने आ रही है , राष्ट्रीय स्तर पर निस्वार्थ भाव से खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए पिछले सात सालों विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी मुंगेर की आवाज के साथ आपका अपना समुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद _हरिमोहन सिंह को जंप रोप खेल का प्रदेश महासचिव बनाएं जाने पर जिला के खिलाड़ियों , जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के सदस्यों , प्रशासनिक अधिकारियों , राजनेताओं , सामाजिक कार्यकर्ता ने बधाई दी।_

Reparing old road Water Counteraction

Transcript Unavailable.

मंगलवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 3618 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई नहीं मिले एक भी संक्रमित इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए

शनिवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3585 लोगों की कोविड-19 जांच में एक संक्रमित मरीज पाए गए हैं इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम प्रबंधक डीपीएम नसीम रजि ने बताया कि मुंगेर के सभी प्रखंड़ों से बम्पर प्राइज के लिए चुने गए एक भाग्यशाली विजेता को 3000 रुपये तक मूल्य का मिक्सर ग्राइंडर, गैस स्टोव, वाटर फ़िल्टर, ब्लैंकेट और इंडक्शन स्टोव में से कोई एक पुरस्कार स्वरूप मिलेगा । वहीं सांत्वना पुरस्कार के लिए प्रत्येक प्रखण्ड से चुने गए 10 भाग्यशाली विजेता लाभार्थी को 1000 रुपये मूल्य तक के इन्सुलेटेड वाटर बोतल, , कैसरोल सेट, रिचार्जएबल लालटेन और लंच बॉक्स में से कोई एक पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार 27 से नवम्बर से 31 दिसम्बर तक प्रत्येक सप्ताह प्रखण्ड स्तर पर दिए जाएंगे। इसके बाद जिला स्तर पर 3 भाग्यशाली विजेता लाभार्थी को ग्रैंड पुरस्कारों के लिए चुना जाएगा। जिन्हें पुरस्कार स्वरूप 32 इंच का एलईडी टीवी सहित डबल डोर का रेफ्रिजरेटर सहित अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे।

कोरोना वैक्सीन की सेकेंड डोज़ लेने वाले प्रखण्ड स्तर पर विजेता लाभार्थियों के नाम घोषित - कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से चुने गए विजेता लाभार्थी मुंगेर, 9 दिसंबर। सिविल सर्जन डॉ हरेन्द्र आलोक व डीपीएम नसीम रजि ने संयुक्त रूप से कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से पहला सप्ताह 27 नवंबर से 3 दिसम्बर के बीच कोरोना वैक्सीन की सेकेंड डोज़ लेने वाले भाग्यशाली विजेताओं के नामों की घोषणा की। ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से प्रत्येक प्रखण्ड से बम्पर प्राइज के लिए एक- एक भाग्यशाली लाभार्थी के नामों की घोषणा की गई। इसके साथ ही सांत्वना पुरस्कारों के लिए टेटिया बम्बर प्रखण्ड से पांच लाभार्थी और शेष सभी प्रखंड़ों से 10-10 भाग्यशाली लाभार्थियों के नामों की घोषणा की गई है। मालूम हो कि कोरोना टीकाकरण के द्वितीय खुराक के आच्छादन स्तर में वृद्वि लाने के उद्देश्य से ड्यू डेट के सात दिनों के अंदर द्वितीय खुराक लेने और उनके टीकाकरण की स्थिति की नियत अवधि के अंदर अपडेट करने के बाद कोविन पर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से चुने गए लाभार्थी को केयर इंडिया के सहयोग से पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाना है। मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि 27 नवंबर से 3 दिसम्बर के बीच कोरोना वैक्सीन की सेकेंड डोज़ लेने वाले कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से चुने गए भाग्यशाली विजेताओं में जिला के सभी प्रखण्डों से बम्पर पुरस्कार के लिए एक- एक लाभार्थी और सांत्वना पुरस्कार के लिए 10 -10 भाग्यशाली विजेता लाभार्थी का चयन किया गया है। सिर्फ टेटिया बम्बर प्रखण्ड में सांत्वना पुरस्कार के लिए पांच भाग्यशाली विजेता लाभार्थी का चयन किया गया है। इन सभी लोगों को आगामी एक से दो दिनों के अंदर प्रखण्ड स्तर पर स्थानीय मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 25 दिसंबर को रेल सह सड़क पुल के आधे-अधूरे उद्घाटन का तीव्र विरोध करने का ऐलान किया है और 20 दिसंबर को चंडिका स्थान के समीप महाधरना की घोषणा किया है।एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा कि पुल को यथाशीघ्र पूर्ण करके उद्घाटन तथा चंडिका स्थान-टीकारामपुर पर सहायक एप्रोच पथ की मांग को लेकर हमलोग कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मुंगेर के लोग आधे-अधूरे प्रमंडलीय उद्घाटन का दंश आज तक झेल रहे हैं जिसके कारण प्रमंडलीय मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज और पुलिस आईजी पद का मामला आज तक लंबित है। एनसीपी नेता संजय केशरी ने कहा कि रेल सह सड़क पुल का एक बार आधा-अधूरा उद्घाटन करना सिंगला कंपनी को नाजायज रुप से आर्थिक लाभ पहुंचाने के साथ-साथ मुंगेर के खिलाफ एक उच्चस्तरीय राजनैतिक साज़िश है जिसे हर हाल में विफल किया जाएगा।