बिहार राज्य के जिला मुंगेर से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम प्रबंधक डीपीएम नसीम रजि ने बताया कि मुंगेर के सभी प्रखंड़ों से बम्पर प्राइज के लिए चुने गए एक भाग्यशाली विजेता को 3000 रुपये तक मूल्य का मिक्सर ग्राइंडर, गैस स्टोव, वाटर फ़िल्टर, ब्लैंकेट और इंडक्शन स्टोव में से कोई एक पुरस्कार स्वरूप मिलेगा । वहीं सांत्वना पुरस्कार के लिए प्रत्येक प्रखण्ड से चुने गए 10 भाग्यशाली विजेता लाभार्थी को 1000 रुपये मूल्य तक के इन्सुलेटेड वाटर बोतल, , कैसरोल सेट, रिचार्जएबल लालटेन और लंच बॉक्स में से कोई एक पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार 27 से नवम्बर से 31 दिसम्बर तक प्रत्येक सप्ताह प्रखण्ड स्तर पर दिए जाएंगे। इसके बाद जिला स्तर पर 3 भाग्यशाली विजेता लाभार्थी को ग्रैंड पुरस्कारों के लिए चुना जाएगा। जिन्हें पुरस्कार स्वरूप 32 इंच का एलईडी टीवी सहित डबल डोर का रेफ्रिजरेटर सहित अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे।
