धरहरा प्रखंड में वार्ड संघ के संस्थापक नीरज यादव ने बिगुल फुका है इस बार संजय प्रसाद सिंह क्यों खिलाफ वार्ड संघ ने खोला मोर्चा कड़े शब्दों में निंदा की

ताड़ी के उत्पादन एवं बिक्री में पारंपरिक रूप से जुड़े परिवारों का सर्वेक्षण एवं नीरा उत्पादन हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन प्रखंड कार्यालय बरियारपुर के सभा कक्ष में किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण कुमार, बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, हरिणमार थानाध्यक्ष मनोज कुमार साह, बीपीएम संतोष कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान बीडीओ शशिभूषण कुमार ने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्रों में खजूर के पेड़ों का सर्वे करें। जिससे कि नीरा का उत्पादन हो सके। वैसे लोगों का भी सर्वे करें जो ताडी उत्पादन के कार्य में जुड़े हैं एवं शराब बनाने के कार्य में जुड़े हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर नीरा उत्पादन के व्यवसाय में लगाया जाएगा। जिससे कि उनकी आय बनी रही। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के विकाश मित्र, क्षेत्र के चौकीदार व बड़ी संख्या में जीविका दीदी उपस्थित थी।

मंगलवार को एसपी कार्यालय के समीप राजद नेता राज रमन किसी कार्य से जा रहे थे तभी उन्हें पीछे से कैदी लेकर जा रहे वाहन द्वारा धक्का मार दिया गया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए ग्रामीणों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया वही जख्मी राजद नेता द्वारा बताया गया कि हम किसी कार्य से जा रहे थे तभी हमें कैदी वाहन द्वारा टक्कर मार दिया गया उसी से हम बुरी तरह जख्मी हो गए।

मंगलवार 1 फरवरी से मुंगेर जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर इंटर की परीक्षा प्रारंभ हो गई है। परीक्षा दो पाली में ली जा रही है जबकि खड़कपुर अनुमंडल में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तो तारापुर अनुमंडल में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला मुख्यालय में 13 परीक्षा केंद्र हैं इस प्रकार से कुल 19 परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा जिला प्रशासन की ओर से ली जा रही है।

मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में नीरा उत्पादन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जीविका के पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ प्रखंड कर्मी एवं जीविका के लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

जिला राजद कार्यालय मुंगेर किला क्षेत्र में राजद के जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह जी ने बयान जारी कर आज कहा कि केंद्र सरकार के वित्तमंत्री आदरणीय निर्मला सीतारमण जी के द्वारा पेश किया गया आम बजट घोर निराशाजनक बजट है। इस बजट में न तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा तथा स्पेशल पैकेज पे चर्चा हुई न महंगाई के रोकथाम पे विशेष पहल हुआ न हीं रोजगार सृजन पर जोर दिया गया न किसानों के लिये MSP की गारन्टी दिया गया। कुल मिलाकर यह बजट मोदी सरकार के कारपोरेट घरानों के लिये तोफा है इस अवसर पर राजद के बरिय नेता नरेश सिंह यादव,पार्टी के जिला प्रधान महासचिव डॉ शरद राय उर्फ बमबम यादव,जिला राजद के उपाध्यक्ष प्रो विनय सुमन,संजय पासवान राजद नेता गजेंद्र कु हिमांशु, राजेश रमण, विजय यादव,नागेश्वर यादव सहित कई साथी उपस्थित थे

मंगलवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3316 लोगों की जांच कराई गई जिसमें 8 व्यक्ति संक्रमित पाए गए एक्टिव मरीज की संख्या पहुंची 170 सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि भले ही संक्रमित कब मिल रहे हैं और संक्रमण अभी गई नहीं है इसलिए लोगों से मेरा अपील है कोविड-19 गाइडलाइन अवश्य करें।

*हरिमोहन सिंह पारा एथलेटिक्स टेकनिकल ऑफिशियल ट्रेंनिग में शामिल हुए*। आज पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया की इकाई बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा दिव्यांग स्पोर्ट्स कोचेज, टेकनिकल, ऑफिशियल, फिजिकल एजुकेशन टीचर, सीनियर एथलीट्स एंड स्पोर्ट्स मेन के लिए 5 दिवसीय पारा एथलेटिक्स टेकनिकल ऑफिशियल कोर्स लेवल वन का आयोजन ऑनलाइन किया गया। इस प्रोग्राम में मुंगेर जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव व सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह शामिल हुए । उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेट्री गुरुशरण सिंह , पीसीआई चेयरमैन सत्यनारायण , क्लासफिकेशन एंड सेलेक्शन कमिटी इंडिया के चेयरमैन डॉ 0 शिवाजी कुमार शामिल हुए। प्रोग्राम का संचालन बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के स्पोर्ट्स डायरेक्टर संदीप कुमार कर रहे थे। पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन सत्यनारायण ने सबों को पैरालंपिक खेल एवं पैरालंपिक कमिटी किस प्रकार से कार्य करती है इसकी जानकारी दिए। पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेट्री गुरुशरण सिंह ने अन्तर्राष्ट्रीय पैरालंपिक खेल पैरा ओलंपिक्स , एशियन , कॉमनवेल्थ , राष्ट्रमंडल , वर्ल्ड गेम एवं अन्य अन्तर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप एवं उसमें कैसे शामिल हो सकते हैं इसकी जानकारी विस्तार से दिए।क्लासफिकेशन एंड सेलेक्शन कमिटी इंडिया के चेयरमैन डॉ 0 शिवाजी कुमार ने सभी दिव्यांग एथलीट के कैटेगरी , खेल आयोजन एवं उनको सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के दिव्यांग स्पोर्ट्स आयोजन का अनुभव भी शेयर किए। वहीं बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के स्पोर्ट्स डायरेक्टर संदीप कुमार ने दिव्यांग स्पोर्ट्स से ग्राउंड एंड ट्रैक से जुड़ी हुई महत्पूर्ण जानकारी दी एवं उनके ट्रेनिंग के बारे में बताया। ज्ञात हो कि हरिमोहन सिंह स्पेशल ओलंपिक भारत के कोच , सेरेब्रल पाल्सी खेल में नेशनल ऑफिशियल की भूमिका निभा चुके हैं , और वर्तमान में मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री , जनकल्याण शिवशक्ति हरिमोहन फाउंडेशन, जंप रोप एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव , बैटल डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव के रूप में कई सारे स्पोर्ट्स संगठन से जुड़कर पिछले सात सालों से निस्वार्थ भाव से जिला व प्रदेश में सामान्य, दिव्यांग व महिला खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं , और इसका परिणाम स्वरूप आज गांव के दर्जनों बच्चे अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिला व प्रदेश का नाम मेडल जीत कर गौरवान्वित कर रहे हैं।

जिला के 19 परीक्षा सेंटरों पर आज इंटरमीडिएट परीक्षा आरंभ हो चुकी खगरिया जिला के जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष के दिशा निर्देश पर खगरिया जिला में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां पर आज 1 फरवरी से इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से क्या जा रहा है कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कई प्रशासनिक विभाग के अधिकारी भी समय-समय पर सेंट्रो का मुआयना करते हुए देखे जा रहे हैं वहीं अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि सभी सेंटरों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से दिया जा रहा है किसी भी तरह का कोई परेशानी नहीं देखी जा रही है!

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विजय कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सोमवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच के दौरान 10 क्रोनर संक्रमित मरीज पाए गए। इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दी है उन्होंने बताया कि भले संक्रमण कम हो गया है, पर अभी महामारी गई नहीं है, इसलिए लोग सावधान रहें सतर्क रहें।