ताड़ी के उत्पादन एवं बिक्री में पारंपरिक रूप से जुड़े परिवारों का सर्वेक्षण एवं नीरा उत्पादन हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन प्रखंड कार्यालय बरियारपुर के सभा कक्ष में किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण कुमार, बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, हरिणमार थानाध्यक्ष मनोज कुमार साह, बीपीएम संतोष कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान बीडीओ शशिभूषण कुमार ने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्रों में खजूर के पेड़ों का सर्वे करें। जिससे कि नीरा का उत्पादन हो सके। वैसे लोगों का भी सर्वे करें जो ताडी उत्पादन के कार्य में जुड़े हैं एवं शराब बनाने के कार्य में जुड़े हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर नीरा उत्पादन के व्यवसाय में लगाया जाएगा। जिससे कि उनकी आय बनी रही। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के विकाश मित्र, क्षेत्र के चौकीदार व बड़ी संख्या में जीविका दीदी उपस्थित थी।