बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि रविवार को मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 8 राज्यों में शीतलहर एवं कोल्ड का असर दिखेगा जिसमें पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा ,में शीतलहर का असर दिखेगा तो वही बिहार ,उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, में कोल्ड डे का असर दिखेगा।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विजय कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि रविवार को प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम प्रस्तुत की गई जिसे भाजपा विधायक प्रणव कुमार द्वारा अपने कार्यकर्ता के साथ नया गांव स्थित कार्यकर्ता के आवास पर धैर्य पूर्वक सुना गया और उनके विचारधारा पर लोगों को चलने की अपील की है। इस मौके पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विजय कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि रविवार को कांग्रेस नेता डॉ देवराज सुमन की अगुवाई में मुंगेर के कांग्रेस कमेटी द्वारा तिलक मैदान के हॉल में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि इस अवसर पर कांग्रेस नेता देवराज सुमन द्वारा कहा गया कि हम लोग राष्ट्रपिता के विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।और विकसित समाज बनाने का काम करेंगे।
रविवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3468 लोगों की जांच कराई गई जिसमें 22 नई संक्रमित मरीज मिले हैं। एक्टिव मरीज की संख्या पहुंची 241 सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दी जानकारी उन्होंने कहा कि कोविड-19 लोग कब मिल रहे हैं। पर संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए लोग अभी सावधान रहें।
जिला राजद कार्यालय (किला क्षेत्र)में राजद जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह जी के अध्यक्षता में स्वतंत्रता आन्दोलन के प्रणेता देश के आजादी के महानायक अहिंसा के मार्ग पे चलने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम श्रधे महात्मा गांधी जी के तैलीय चित्र पर सभी लोगों ने बारी बारी से पुष्प अर्पित कर उनके प्रति विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित किया गया साथ हीं महात्मा गांधी अमर रहे अमर रहे का नारा लगाया।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से बिपिन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मुंगेर नगर निगम के मेयर प्रत्याशी संजय केशरी ने मुंगेर जिला के लिए स्पेशल स्टेटस के लिए मोर्चा खोल दिया है। आज अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रकृति ने मुंगेर को बहुत कुछ दिया, मुगलों ने मुंगेर को बहुत कुछ दिया और अंग्रेजों ने मुंगेर को बहुत कुछ दिया लेकिन आजादी के बाद से मुंगेर लगातार राजनीतिक, क्षेत्रीय एवं जातीय भेदभाव का शिकार होता आया है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार पहले मुंगेर को विशेष जिला का दर्जा दें उसके बाद बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की मांग करें। श्री केशरी ने तर्क देते हुए कहा कि जिस तरह राष्ट्रीय स्तर पर बिहार राजनीतिक एवं क्षेत्रीय भेदभाव का शिकार होता आया है उसी तरह राज्य स्तर पर छह जिलों का प्रमंडलीय एवं छह विधानसभाओं का संसदीय मुख्यालय मुंगेर भी शुरू से ही उपेक्षित किया जाता रहा है।विस्तारपूर्वक खबर सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर
शनिवार को सर्वदलीय समिति की बागवान में एक आवश्यक बैठक कर प्रेस वार्ता की गई जिसकी अध्यक्षता आरजेडी जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान ने किए और कहे कि बीजेपी नेता को इस तरह की गलत टिप्पणी मदरसे के खिलाफ नहीं करनी चाहिए किसी भी धर्म के खिलाफ इस तरह का बयान देना गलत बात है। उन्हें अगर शक लगता है तो किसी भी मदरसे में जाकर जांच करें अन्यथा अपनी बात को वापस लेकर माफी मांगे नहीं तो समिति की ओर से उन पर मुकदमा भी हो सकती है।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विपिन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि नेगलेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज (एनटीडी) डे 30 जनवरी से पूर्व शुक्रवार और शनिवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित जिला मलेरिया कार्यालय के प्रांगण में राष्टीय मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आशा कार्यकर्ताओं के लिए एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई । इस कार्यशाला में मुंगेर के मलेरिया प्रभावित हवेली खड़गपुर और धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र अंतर्गत अति मलेरिया प्रभावित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के गांवों की लगभग 100 आशा कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रशिक्षण दिया गया । विस्तारपूर्वक खबर सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर
खड़गपुर पुलिस ने ठेला चोर को किया गिरफ्तार भेजा जेल
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विजय कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शनिवार को कोतवाली पुलिस द्वारा एक नंबर ट्रैफिक मुंगेर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जांच कर रही पुलिस पदाधिकारी रितु कुमारी ने बताएं हम लोग के द्वारा एसपी के निर्देशानुसार यह जांच चलाया जा रहा है जिसमें हेलमेट, ड्राइवरी लाइसेंस, प्रदूषण इत्यादि कागज का जांच किया जा रहा है वहीं जांच के क्रम में कुछ वाहनों से ₹2000 की जुर्माना वसूली गई है।
