शिक्षकों से रंगदारी मांगे जाने मामले में पुलिस ने की जांच शुरू
कैंसर से बचाव के लिए 04 से 10 फरवरी तक चलेगा जागरूकता - आर्सेनिक युक्त पानी का सेवन है कैंसर का मुख्य कारण : उन्होंने बताया कि कैंसर की बीमारी का मुख्य कारण आर्सेनिक युक्त पानी का सेवन होता है। दरअसल, ऐसा देखा जा रहा है कि कैंसर से पीड़ित अधिक मरीज उस इलाके में ही मिल रहे हैं। जिस इलाके की पानी में आर्सेनिक की मात्रा अधिक पाई जाती है। स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 38 जिले में 18 जिले आर्सेनिक प्रदूषण में है। इसलिए, कैंसर से बचाव के लिए शुद्ध पेयजल का सेवन करें। - ध्रूमपान से रहें दूर, चिकित्सा परामर्श का करें पालन : पुरुषों में अधिकांश मुँह का कैंसर होता है। जिसका मुख्य कारण है पान, गुटखा, खैनी, सिगरेट समेत अन्य नशीले पदार्थों का अति उपयोग करना। इसलिए, कैंसर से बचाव के लिए ध्रूमपान से परहेज करें और चिकित्सा परामर्श का पालन करें। - कैंसर के लक्षण : - मुंह के अंदर या बाहर फोड़ा/जख्म का नहीं भरना - मुंह के अंदर या जीभ पर सफेद चकता बलगम, पखाना, पेशाब या जननांग मार्ग से खून आना - स्तन में गांठ, स्तन से खून का रिसाव, रजोवृति के बाद रक्तस्राव - जननांग मार्ग रिसाव में दुर्गंध - चमड़े पर तिल या गांठ के आकार में इजाफा।
प्रेस विज्ञप्ति प्रकाशनार्थ :- वित्त मंत्री निर्मलासीता रमण जी ने मोदी सरकार का दसवां बजट प्रस्तुत किया जो कॉरपोरेट हितैषी बजट है इसमें कोई संदेह नही है। ऑल इंडिया रिव्यूलुशनरी फ़ोरम के संयोजक तारीक़ अनवर एवं सह संयोजक फ़र्रह शकेब ने कल प्रस्तुत किये गए बजट के सम्बंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है के ये बजट विगत 7 8 सालों की तरह सत्ता के मदारियों द्वारा ताली पीटन,लहालोटन बजट प्रस्तुतिकरण है। ऑल इंडिया रिव्यूलुशनरी फोरम के संयोजक तारीक़ अनवर ने कहा के हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे हर्ष ओ उल्लास के साथ बजट के पक्ष में हुड़दंग करने वाले सत्ताधीशों को ये बताना चाहिए के साल दर साल जब बजट इतना ही हाहाकारी होता है तो फिर 7 8 सालों के अंदर 90 लाख करोड़ का कर्जा देश पर कैसे हो गया है ? इस क़र्ज़ को कौन चुकाएगा ?? आम जनता या मोहन भागवत जी की सेना ?? तारीक़ अनवर ने कहा के वित्त मंत्री महोदया ने बजट को हर वर्ष अपनी लोकलुभावन लफ्फाजियों का डस्टबीन बना दिया है जिसका सार केवल इतना ही है के वो लहसुन प्याज़ नही खाती हैं इसलिए उन्हें इन चीजों की कीमत बढ़ने से कोई फ़र्क नही पड़ता और ये मैं नही स्वयं वित्त मंत्री महोदया ने ही कहे हैं। ऑल इंडिया रिव्यूलुशनरी फोरम के सह संयोजक फ़र्रह शकेब ने कहा है रेल बजट को जैसे प्रधानमंत्री जी ने मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सिमम गवर्नेंस के नाम पर ठिकाने लगा दिया है उसी तरह पूरा का पूरा वित्त बजट भी ग़रीबों मेहनतकशों मज़दूरों किसानों के लिए मिटा दिया जाएगा और उनके लिए बचेगा मेरा भाषण ही तुम्हारा राशन है। शकेब ने कहा के बजट ने एक बार फिर साबित किया के बजट किसान विरोधी मज़दूर विरोधी और कॉरपोरेट हितैषी है। कॉरपोरेट टैक्स को 18 % से 15 % करना और कृषि बजट को 4 .26% से घटा कर 3.84% करना इस बात का जीवंत सबूत है। किसानों की आय दुगनी करने की कविता विगत 6 सालों से गाई जा रही है लेकिन दो वर्ष पूर्व उद्घोषित 1 लाख करोड़ के कृषि निवेश फंड का केवल 2 हज़ार 600 करोड़ खर्च किया जा सका है और किसानों को उनकी फ़सल की निगरानी ड्रोन कैमरे से कराए जाने का आश्वासन दिया जा रहा है। फोरम के सह संयोजक फ़र्रह शकेब ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अज़फ़र शम्सी जी से पूछा है के उनकी सरकार तो रोज़गार मांगने पर छात्रों युवाओं पर लाठी बरसा रही है उन पर मुक़दमे कर रही है तो वो नौकरी देने की बात किस आधार पर कह रहे हैं ? कितने युवाओं को मोदी जी की सरकार के नौकरी मिली है इसका कोई आंकड़ा कृपया प्रवक्ता श्री अज़फ़र शम्सी महोदय प्रस्तुत करें या युवाओं और बेरोजगारों को चिढ़ाने का काम कृपया बन्द कर दें। फोरम के संयोजक तारीक़ अनवर एवं सह संयोजक फ़र्रह शकेब ने बजट के सम्बंध में कहा है के सरकार हर साल ग़रीबों मज़दूरों किसान मेहनतकश वर्ग को ठगने और अपने पूंजीपति मित्रों को फ़ायदा पहुँचाने की मुहिम पर अग्रसर है। मोदी जी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने जनता को समझाया है के देश को चलाने के लिए देश को पूँजीवादी शक्तियों के हाथों या तो बेच देना पड़ता है या गिरवी रख देना पड़ता है। संवाद प्रेषक फ़र्रह शकेब सह संयोजक ऑल इंडिया रिव्यूलुशनरी फ़ोरम मुंगेर
बुधवार को मुंगेर नगर निगम प्रशासन द्वारा माक्स जांच अभियान चलाया गया जिसमें कई लोगों से बिना माक्स के चल रहे देखते हुए उनसे जुड़वाने भी वसूली गई और उन्हें माक्स भी दिया गया जांच करने कर्मी द्वारा बताया गया कि प्रभारी नगर आयुक्त के आदेशानुसार यह माक्स जांच अभियान चलाया जा रहा है।
बुधवार को सदर अस्पताल के मेन गेट पर कोविड-19 कराने हेतु महिलाओं की लंबी कतार लगी दिखी वहीं स्वास्थ्य कर्मी द्वारा बताया गया कि सिविल सर्जन के निर्देशानुसार मरीजों की सुविधा को देखते हुए यहां पर जांच किया जा रहा है। ताकि लोग जांच के बाद डॉक्टरों से दिखाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसी को देखते हुए सदर अस्पताल के परिसर में कोविड-19 जांच किया जा रहा है।
बुधवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3556 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई 16 लोग संक्रमित मिले इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि अभी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। तभी वह सुरक्षित रह पाएंगे
आज दिनाँक 2 फरवरी 2022 को मुंगेर जिला राजद में जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह जी के नेतृत्व में महान समाजवादी नेता बिहार लेलिन के नाम से मशहूर शाहिद जगदेव बाबू की 100 वीं जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। सर्व प्रथम श्रधे जगदेव बाबू के चित्र पर माल्यालार्पन एवँ पुष्प अर्पित कर उनको सादर नमन किया गया। पुष्पांजली के उपरांत जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए राजद जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह ने कहा कि शाहिद जगदेव बाबू का जन्म आज हीं के दिन 1922 को जहानाबाद में हुआ है उनकी शिक्षा दीक्षा बिहार में हीं हुआ था वे साहित्य एवँ अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएट थे साथ हीं साथ लिटलेचर को भी अपने जीवन मे ढाल लिए थे। उन्होंने पिछड़ों और शोषितों की सामाजिक,आर्थिक एवँ राजनीति व सत्ता में भागीदारी के लिए लंबी लड़ाई व संघर्ष किये। उनका कहना था, *सौ में नब्बे शोषित है और नब्बे भाग हमारा है* *धन और धरती राजपाट में हमलोगों को भागीदारी सुनिश्चित करो* उनका सपना था कि बिहार में ऐसी सरकार बने जो सामाजिक के साथ साथ आर्थिक लोकतंत्र को मजबूत करे। पिछड़ों को उचित भागीदारी दिलाने के लिए वे बिहार के पहली गैरकांग्रेसी सरकार जिसमे मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद एवँ उपमुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी थे कि खिलाफ भी मोर्चा खोल दिए थे।क्योंकि इस सरकार में मात्र 20 % पिछड़ों को ही मंत्रिमंडल में जगह मिली थी। तब जाकर जगदेव बाबू ने सोशलिस्ट पार्टी के 35 mla को तोड़कर कांग्रेस के समर्थन से बी पी मंडल जी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन करवाये और बीपी मंडल जी ने जगदेव बाबू के विचारों एवं उनके मूल्यों को तत्कालीन सरकार के माध्यम से आगे बढ़ाने का काम किया। तब से आज तक जो बिहार में सामाजिक, समावेशी एवँ आर्थिक रूप से पिछड़ो वंचितों को सत्ता में भागीदारी की नींव परी है उनके विचारों पर हमारी पार्टी एवँ हमारे नेता आदरणीय लालू प्रसाद जी आगे बढ़ाते आयें हैं। उनके जीवन के विषय मे जितना कहेंगे वह कम पड़ेगा। इस अवसर पर राजद के वरीय नेता नरेश सिंह यादव,उपाध्यक्ष प्रो शब्बीर हसन,प्रो विनय सुमन ,संजय पासवान,राजद के वरीय नेता रामबालक यादव,युवा राजद के अध्यक्ष मो आसिम वसीम, गजेंद्र कु हिमांशु,रंजीत गुप्ता,मंटू यादव,अशर्फी यादव,जिला परिषद प्रतिनिधि हिमांशु कुमार,मो एजाजअहमद, विजय यादव,शैलेंद्र यादव,अशोक रजक, मो कौशर फैयाज,मो शकील,धनंजय तांती,विनोद कुमार सहित दर्जनों राजद नेता उपस्थित थे।
शराब के नशे मे बाइक सवार हुआ दुर्घटनाग्रस्त खगरिया जिला/ ब्यूरो (रविंद्र कुमार ) बिहार सरकार शराबबंदी का लाख भीलवाड़ा पिछले लेकिन शराब मामला हर किसी ना किसी दिन कहीं ना कहीं मामले में हमेशा प्रकाशित होते रहता है और शराब के वजह से ही कहीं ना कहीं दुर्घटना सड़कों पर होते रहता है इसका एक ताजा उदाहरण खगरिया जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के रजिस्ट्री मोर का बताया जा रहा है बुधवार के करीब 1:00 बजे के करीब भागलपुर नारायणपुर निवासी मोहम्मद कारे पिता मोहम्मद अब्ब्स जो अपनी बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे जो पूरे शराब के नशे में धुत होकर एक साइकिल सवार को धक्का मार दिया और खुद ही गंभीर रूप से घायल हो गया उसे स्थानीय लोगों की सहायता से गोगरी रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां पर गोगरी के चिकित्सक शोभा रानी के द्वारा उसका उपचार किया गया घायल व्यक्ति शराब के नशे में पूरा दूध था इस दुर्घटना ने शराबबंदी का पोल खोल कर रख दिया है!
मुंगेर, 02,फरवरी 22 मुंगेर जिला मुख्यालय आजाद चौक स्थित राजद कार्यालय में प्रदेश प्रधान महासचिव माननीय विधायक श्री आलोक कुमार मेहता जी निर्देशानुसार महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद जगदेव बाबू की जन्म शताब्दी समारोह जिला राजद उपाध्यक्ष सह जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। जयंती समारोह के पश्चात एक आपात बैठक आयोजित किया गया जिसमें पार्टी जिला अध्यक्ष देवकीनन्दन सिंह द्वारा लगातार पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त रहने संबंधी कार्यो का विरोध करने पर राजद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को गैरकानूनी तरीके से षड़यंत्र के तहत पार्टी से निष्कासित किये जाने को लेकर पार्टी के आक्रोशित दल के समर्पित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं आक्रोशपूर्ण बैठक कर मुंगेर जिला राजद जिला अध्यक्ष देवकीनन्दन सिंह के दोषपूर्ण निर्णय की निंदा करते हुए, प्रदेश नेतृत्व से तत्काल बर्खास्तगी की मांग किया गया है । बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहाकि देवकीनन्दन सिंह को जबसे ज़िला का नेतृत्व किया गया है जो कुछ लोगों के पैकेट का अध्यक्ष बनकर रह गया है और वैसे पार्टी विरोधी तत्वों के इशारे पर पार्टी को कमजोर बनने की साजिश रची जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप मुंगेर विधानसभा आम चुनाव में राजद प्रत्याशी अविनाश कुमार विधार्थी उर्फ़ मुकेश यादव एवं तारापुर विधानसभा उप चुनाव के राजद प्रत्याशी अरूण कुमार साह को भितरघात के कारण बहुत कम मतों से हार का सामना करना पड़ा। आज पुनः त्रिस्तरीय निकाय के चुनाव में वी आई पी पार्टी की बैठक की बैठक में शामिल होकर सहनी समाज की ओर से उम्मीद देने का प्रस्ताव देना भी पार्टी विरोधी कार्यों में संलिप्ता को दर्शाता है जो पिछले दिनों सोसल मीडिया एवं दैनिक समाचार पत्र में छपी खबर प्रकाशित हो चुकी है, जिसकी निंदा राजद के पूर्व राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू जो लगातार पार्टी में सक्रिय एवं मजबूत साथी है को गैरकानूनी तरीके पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।इस घटना के बाद जिलाध्यक्ष देवकीनन्दन सिंह के निर्माण से काफी आक्रोश व्याप्त है। बैठक में सोसल मीडिया पर पार्टी से हाल ही में त्यागपत्र देने वाले जिसका त्यागपत्र माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा स्वीकृति प्रदान किया गया है के द्वारा पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह-जिला प्रवक्ता को पार्टी निष्कासित करने की धमकी दिया है। बैठक में उपस्थित प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव, प्रदेश महासचिव पंकज यादव एवं प्रदेश सचिव दिनेश कुमार यादव ने बैठक की कार्यवाही पर संयुक्त रूप प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहाकि जिला अध्यक्ष देवकीनन्दन सिंह जबसे बने है पार्टी में जोड़ने नहीं तोड़ने का काम किया जा रहा है ऐसे गैर जिम्मेदार जिलाध्यक्ष को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए क्योंकि लगातार जिला अध्यक्ष के पार्टी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत मिल रही है। बैठक में किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, जिला महासचिव भावानंद कुशवाहा, रंधीर राय एवं डाo शशि कांत अलवेला,महासचिव युवा राजद अध्यक्ष आदर्श कुमार राजा ,प्रखंड जमालपुर कार्यकारी अध्यक्ष युगल किशोर यादव, पंचायती राज प्रदेश महासचिव मनीष कुमार, महानगर युवा राजद अध्यक्ष आदर्श कुमार राजा एवं उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता प्रफुल्ल गुप्ता, संजय कुमार संजू,सरपंच विन्देश्वरी यादव, पूर्व विवि अध्यक्ष राज यादव, महानगर उपाध्यक्ष सुशात रंजन पप्पू, महानगर नगर निकाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कुमार सौरव जयसवाल, मजबूर नेता रामानंद यादव, नीरज कुमार बंटती,राकेश यादव सहित दर्जनों नेता उपस्थित थे।
सरस्वती पूजा को लेकर के शांति समिति का बैठक गोगरी थाना मे खगरिया जिला /ब्यूरो (रविंद्र कुमार ) खगरिया जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के गोगरी थाना परिसर में आज सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति का विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें गोगरी प्रखंड के सभी खासकर जमालपुर बाजार में जितने भी डीजे वाले व्यक्ति सभी को गुड थाना परिसर में बुलाकर उसे समझाया बुझाया गया है कि कोई भी सरस्वती पूजा को डीजे नहीं बजाएंगे अन्यथा उस पर कानूनी कार्रवाई के अलावा उसे रुपए 25000 ka जुर्माना भी किया जाएगा इस बैठक में गोगरी डीएसपी मनोज कुमार, एसडीओ अमन कुमार सुमन, गोगरी थाना प्रभारी रंजीत कुमार, नरेश कुमार सुमन सुनील प्रकाश बीजेपी प्रत्याशी नीतीश कुमार के अलावे प्रखंड के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे इसके अलावा गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के सभी पत्रकार बंधु और मीडिया कर्मी मौके पर उपस्थित रहे!
