प्रेस विज्ञप्ति प्रकाशनार्थ :- वित्त मंत्री निर्मलासीता रमण जी ने मोदी सरकार का दसवां बजट प्रस्तुत किया जो कॉरपोरेट हितैषी बजट है इसमें कोई संदेह नही है। ऑल इंडिया रिव्यूलुशनरी फ़ोरम के संयोजक तारीक़ अनवर एवं सह संयोजक फ़र्रह शकेब ने कल प्रस्तुत किये गए बजट के सम्बंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है के ये बजट विगत 7 8 सालों की तरह सत्ता के मदारियों द्वारा ताली पीटन,लहालोटन बजट प्रस्तुतिकरण है। ऑल इंडिया रिव्यूलुशनरी फोरम के संयोजक तारीक़ अनवर ने कहा के हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे हर्ष ओ उल्लास के साथ बजट के पक्ष में हुड़दंग करने वाले सत्ताधीशों को ये बताना चाहिए के साल दर साल जब बजट इतना ही हाहाकारी होता है तो फिर 7 8 सालों के अंदर 90 लाख करोड़ का कर्जा देश पर कैसे हो गया है ? इस क़र्ज़ को कौन चुकाएगा ?? आम जनता या मोहन भागवत जी की सेना ?? तारीक़ अनवर ने कहा के वित्त मंत्री महोदया ने बजट को हर वर्ष अपनी लोकलुभावन लफ्फाजियों का डस्टबीन बना दिया है जिसका सार केवल इतना ही है के वो लहसुन प्याज़ नही खाती हैं इसलिए उन्हें इन चीजों की कीमत बढ़ने से कोई फ़र्क नही पड़ता और ये मैं नही स्वयं वित्त मंत्री महोदया ने ही कहे हैं। ऑल इंडिया रिव्यूलुशनरी फोरम के सह संयोजक फ़र्रह शकेब ने कहा है रेल बजट को जैसे प्रधानमंत्री जी ने मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सिमम गवर्नेंस के नाम पर ठिकाने लगा दिया है उसी तरह पूरा का पूरा वित्त बजट भी ग़रीबों मेहनतकशों मज़दूरों किसानों के लिए मिटा दिया जाएगा और उनके लिए बचेगा मेरा भाषण ही तुम्हारा राशन है। शकेब ने कहा के बजट ने एक बार फिर साबित किया के बजट किसान विरोधी मज़दूर विरोधी और कॉरपोरेट हितैषी है। कॉरपोरेट टैक्स को 18 % से 15 % करना और कृषि बजट को 4 .26% से घटा कर 3.84% करना इस बात का जीवंत सबूत है। किसानों की आय दुगनी करने की कविता विगत 6 सालों से गाई जा रही है लेकिन दो वर्ष पूर्व उद्घोषित 1 लाख करोड़ के कृषि निवेश फंड का केवल 2 हज़ार 600 करोड़ खर्च किया जा सका है और किसानों को उनकी फ़सल की निगरानी ड्रोन कैमरे से कराए जाने का आश्वासन दिया जा रहा है। फोरम के सह संयोजक फ़र्रह शकेब ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अज़फ़र शम्सी जी से पूछा है के उनकी सरकार तो रोज़गार मांगने पर छात्रों युवाओं पर लाठी बरसा रही है उन पर मुक़दमे कर रही है तो वो नौकरी देने की बात किस आधार पर कह रहे हैं ? कितने युवाओं को मोदी जी की सरकार के नौकरी मिली है इसका कोई आंकड़ा कृपया प्रवक्ता श्री अज़फ़र शम्सी महोदय प्रस्तुत करें या युवाओं और बेरोजगारों को चिढ़ाने का काम कृपया बन्द कर दें। फोरम के संयोजक तारीक़ अनवर एवं सह संयोजक फ़र्रह शकेब ने बजट के सम्बंध में कहा है के सरकार हर साल ग़रीबों मज़दूरों किसान मेहनतकश वर्ग को ठगने और अपने पूंजीपति मित्रों को फ़ायदा पहुँचाने की मुहिम पर अग्रसर है। मोदी जी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने जनता को समझाया है के देश को चलाने के लिए देश को पूँजीवादी शक्तियों के हाथों या तो बेच देना पड़ता है या गिरवी रख देना पड़ता है। संवाद प्रेषक फ़र्रह शकेब सह संयोजक ऑल इंडिया रिव्यूलुशनरी फ़ोरम मुंगेर
