बुधवार को सदर अस्पताल के मेन गेट पर कोविड-19 कराने हेतु महिलाओं की लंबी कतार लगी दिखी वहीं स्वास्थ्य कर्मी द्वारा बताया गया कि सिविल सर्जन के निर्देशानुसार मरीजों की सुविधा को देखते हुए यहां पर जांच किया जा रहा है। ताकि लोग जांच के बाद डॉक्टरों से दिखाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसी को देखते हुए सदर अस्पताल के परिसर में कोविड-19 जांच किया जा रहा है।