कैंसर से बचाव के लिए 04 से 10 फरवरी तक चलेगा जागरूकता - आर्सेनिक युक्त पानी का सेवन है कैंसर का मुख्य कारण : उन्होंने बताया कि कैंसर की बीमारी का मुख्य कारण आर्सेनिक युक्त पानी का सेवन होता है। दरअसल, ऐसा देखा जा रहा है कि कैंसर से पीड़ित अधिक मरीज उस इलाके में ही मिल रहे हैं। जिस इलाके की पानी में आर्सेनिक की मात्रा अधिक पाई जाती है। स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 38 जिले में 18 जिले आर्सेनिक प्रदूषण में है। इसलिए, कैंसर से बचाव के लिए शुद्ध पेयजल का सेवन करें। - ध्रूमपान से रहें दूर, चिकित्सा परामर्श का करें पालन : पुरुषों में अधिकांश मुँह का कैंसर होता है। जिसका मुख्य कारण है पान, गुटखा, खैनी, सिगरेट समेत अन्य नशीले पदार्थों का अति उपयोग करना। इसलिए, कैंसर से बचाव के लिए ध्रूमपान से परहेज करें और चिकित्सा परामर्श का पालन करें। - कैंसर के लक्षण : - मुंह के अंदर या बाहर फोड़ा/जख्म का नहीं भरना - मुंह के अंदर या जीभ पर सफेद चकता बलगम, पखाना, पेशाब या जननांग मार्ग से खून आना - स्तन में गांठ, स्तन से खून का रिसाव, रजोवृति के बाद रक्तस्राव - जननांग मार्ग रिसाव में दुर्गंध - चमड़े पर तिल या गांठ के आकार में इजाफा।
