जिला राजद कार्यालय मुंगेर किला क्षेत्र में राजद के जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह जी ने बयान जारी कर आज कहा कि केंद्र सरकार के वित्तमंत्री आदरणीय निर्मला सीतारमण जी के द्वारा पेश किया गया आम बजट घोर निराशाजनक बजट है। इस बजट में न तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा तथा स्पेशल पैकेज पे चर्चा हुई न महंगाई के रोकथाम पे विशेष पहल हुआ न हीं रोजगार सृजन पर जोर दिया गया न किसानों के लिये MSP की गारन्टी दिया गया। कुल मिलाकर यह बजट मोदी सरकार के कारपोरेट घरानों के लिये तोफा है इस अवसर पर राजद के बरिय नेता नरेश सिंह यादव,पार्टी के जिला प्रधान महासचिव डॉ शरद राय उर्फ बमबम यादव,जिला राजद के उपाध्यक्ष प्रो विनय सुमन,संजय पासवान राजद नेता गजेंद्र कु हिमांशु, राजेश रमण, विजय यादव,नागेश्वर यादव सहित कई साथी उपस्थित थे