मुंगेर, 23 मई।19 जून से जिले भर में पोलियो अभियान चला कर नौनिहालों को पल्स पोलियो की खुराक दी जायेगी ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण सहित अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अभियान के सफल संचालन के लिए प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण शुरू किया जायेगा।जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार रौशन ने बताया कि अभियान के सफलतापूर्वक संचालन को लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद पोलियोकर्मी यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक लेने से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि पोलियोकर्मी अपने कार्यक्षेत्र में शतप्रतिशत पोलियो की खुराक पिलाने के साथ ही कोविड टीकाकरण करवाने के लिए भी लोगों को प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही पोलियो चक्र में नियुक्त सभी सदस्य कोविड सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए पांच साल से कम उम्र के सभी बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ यानि पोलियो की खुराक देना सुनिश्चित करेंगे।

मुंगेर, बिहार फिल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसियेशन ट्रस्ट के सौजन्य से समर कैंप का सफल अयोजन किया जा रहा है जहां बच्चे अपने आप को एक्सप्लोर कर कुछ नया कर खुश हो रहे है। गर्मी की छुट्टी में जहां बच्चे बोर फील करते हैं इसी बोरियत को कम करने के लिए बफ्टा के द्वारा बच्चो को फील गुड कराने के उद्देश से ये शानदार कदम उठाया गया है। 20 मई से चल रहे समर कैंप में बच्चे डांस ,ड्रामा, एक्टिंग , योगा,पेंटिंग, मार्शल आर्ट,राइटिंग की जानकारी हासिल कर खुश हो रहे है। मुंगेर जिला में ये पहला एक ऐसा अनोखा समर कैंप है जो इंटरनेशन आर्टिस्ट फिल्म अभिनेता हीरो राजन कुमार की निगरानी में टीचर पल्लवी कुमारी, शुभम कुमार द्वारा बच्चों को जीने की कला सिखाई जा रही है। जमालपुर के विनोद कुमार, मुंगेर की ऋतु कुमारी ,पेंटर प्रियंका कुमारी की मेहनत से बच्चों में जोश देखते बनता है। योगा टीचर पल्लवी कुमारी ने हीरो राजन कुमार का धन्यवाद किया और कहा की समर कैंप के आयोजन से मुंगेर के बच्चो को बहुत लाभ होगा। हीरो राजन कुमार ने भी पेरेंट्स को गर्मी छुट्टी में बच्चो को समर कैंप में भेजने की अपील की और कहा बच्चे मन के सच्चे होते है, अच्छी अच्छी बातें हम उन्हें शुरू से ही सीखा कर भारत देश का एक सफल नागरिक बना सकते है समर कैंप में रोज़ बच्चों के द्वारा राष्ट्रगान गाया जाता है, जय हिन्द।

धरहरा (संवाददाता):-रविवार को गुप्त सूचना पर एसटीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाकर धरहरा प्रखंड के नक्शल प्रभावित अजीमगंज पंचायत के मुखिया परमानंद टुड्डू हत्याकांड मामले में नामजद एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने हार्डकोर नक्सली और मुखिया हत्याकांड का नामजद मुकेश नैया को लडैयाटांड़ थाना क्षेत्र के अमराकाशीन कोल से गिरफ्तार किया है। मुखिया हत्याकांड में अबतक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुकेश नैया लखीसराय जिले के पीरी बाजार से अपहरण हुए डीलर पुत्र मामले में भी नामजद अभियुक्त है। पुलिस मुकेश नैया से पूछताछ कर रही है। सनद रहे कि मुखिया परमानंद टुड्डू की हत्या नक्सलियों ने 23 दिसंबर 2021 की रात घर से कुछ ही दूरी पर ले जाकर निर्मम तरीके से धारदार हथियार से गला रेत कर कर दी थी जिसमें लड़ैयाटांड़ थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर के लिखित आवेदन पर 21 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसमें से अब तक अजीमगंज पंचायत के पूर्व मुखिया योगेंद्र कोड़ा सहित 10 नामजद की गिरफ्तारी हो चुकी है।पुलिस ने बताया कि मुकेश नैया के छिपे होने की सूचना मिली थी। विशेष आपरेशन कर गिरफ्तार किया गया है।

मुंगेर : आईसीडीएस विभाग मुँगेर की डीपीओ वंदना पाण्डेय के भ्रष्टाचार के खिलाफ साक्ष्य के साथ मुंगेर की सीडीपीओ सुस्मिता सहित अन्य कर्मीयो ने इसकी लिखित शिकायत जिलाधिकारी से मिलकर किया है। मुंगेर ग्रामीण की सीडीपीओ सुस्मिता,प्रखंड समन्वयक सरिता कुमारी, महिला प्रर्यवेक्षिका सोनी कुमारी, ज्योति सिंह,अनुपमा कुमारी, करूणा कुमारी ,मीनु कुमारी सहित अन्य कर्मीयो ने डीपीओ के विरुद्ध बिना ठोस कारण के अनियमितता की बात कह कर इधर से उधर प्रतिनियुक्त कर मानसिक प्रताड़ित करने,रिश्वत लेकर अपने मन मर्जी महिला पर्यवेक्षिका को प्रतिनियुक्त करने का मामला डीएम के समक्ष लिखित आवेदन देकर संबंधित डीपीओ के कार्यप्रणाली के विरुद्ध आवेदन दिया। संबंधित कर्मीयो ने डीपीओ के भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाते हुए भ्रष्टाचार की विन्दु रेखांकित करते हुए कहा कि कई महिला प्रर्यवेक्षिका को प्रतिनियुक्त किया गया जो महिला प्रर्यवेक्षिका ने डीपीओ को चाँदी का नोट भेट किया उसकी प्रतिनियुक्ति रद्द कर दी जिसने डीपीओ को चढ़ावा नही चढा़या उसकी प्रतिनियुक्ति होने के बावजूद उसी स्थान पर रखा गया।

मुंगेर, 20 मई। मुंगेर में भी नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 10 से 16 वर्ष के किशोर किशोरियों को टीडी वैक्सीन की दो खुराक से आच्छादित किये जाने के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने जरूरी निर्देश दिये हैं। निर्देश के अनुसार टेटनस व डिप्थेरिया जैसे गंभीर रोगों से बचाव के लिए किशोर- किशोरियों को टीडी वैक्सीन की दो खुराक से अपेक्षा के अनुरूप आच्छादित नहीं होने पर इसे और सुदृढ़ किये जाने के लिए कहा गया है।

मुंगेर-मिर्जाचौकी एनएच 80 फोरलेन सड़क निर्माण हेतु जमीन अधिग्रहण का उचित मुआवजा को लेकर किसान समुचित मुआवजा संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय केशरी की अध्यक्षता में शहीद स्मारक के समक्ष सैंकड़ों किसानों ने एकदिवसीय महाधरना दिया। उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा कि मुंगेर में पदाधिकारियों के द्वारा मुआवजा राशि में ना सिर्फ सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइंस का उल्लंघन कर रहे हैं बल्कि खतियान के आधार पर मुआवजा राशि तय करके किसानों के आक्रोश को भी भड़का रहे हैं। श्री केशरी ने कहा कि किसानों को समुचित मुआवजा देने की राह में बाधक बन रहे पदाधिकारी जेल जाने के लिए तैयार रहें। सचिव विश्वजीत मल्ल ने कहा कि किसानों को एमवीआर के अनुसार जमीन का मुआवजा मिलना चाहिए। प्रवक्ता संतोष कुमार चौधरी ने कहा कि हमें रजिस्ट्री कार्यालय के अनुसार हमारी जमीन का जो दर निर्धारित है उतना ही मुआवजा दे दें। राजद नेता विजय कुमार यादव ने कहा कि किसानों की जमीन का समुचित मुआवजा के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव भी कमर कस चुके हैं। कोषाध्यक्ष डब्लू मालाकार ने कहा कि सरकार हमें हमारी जमीन का समुचित मुआवजा नहीं देती है तो हम किसान कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं।

Transcript Unavailable.

3 गुना महंगा बिक रहा है घुसा राज्य सरकारें को लगाने चाहिए इस पर रोक .

*समाजसेवियों ने तुड़वाया संजय केशरी का आमरण अनशन* (कहा - शहर की नारकीय स्थिति की लड़ाई मिलकर लड़ेंगे) शहर की नारकीय स्थिति से आक्रोशित एनसीपी नेता संजय केशरी का आमरण-अनशन आज दूसरे दिन शहर के समाजसेवियों ने यह कहते हुए नीरा पिलाकर समाप्त करा दिया कि अब हमलोग मिलकर शहर की नारकीय स्थिति के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। प्रसिद्ध व्यवसाई दीपक जालान, सुनील कुमार सिंह, नरेश कुमार गुप्ता और सुबोध तांती आदि ने संयुक्त रूप से नीरा पिलाकर अनशन समाप्त कराते हुए कहा कि आज निगमायुक्त के पदभार ग्रहण करने से शहर की नारकीय स्थिति दूर होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अनशन समाप्त करते हुए एनसीपी नेता संजय केशरी ने कहा कि नगर निगम के लूट-खसोट के मुद्दे पर हमारा संघर्ष जारी रहेगा। सफाईकर्मियों को वेतन महीना पूरा होते ही उन्हें उसी तर्ज पर वेतन मिले जिस तरह मजदूरों का पसीना सूखने के पहले उनका मजदूरी मिल जाती है। इस अवसर पर वरीय नेता अजय प्रसाद सिंह, सत्यनारायण साह, अब्दुल मन्नान, अभिषेक आनंद, बबलु गुप्ता, अजय सिन्हा, चन्दन गुप्ता एवं केशव केशरी सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिलाभर में आयोजित होंगे कई जागरूकता कार्यक्रम - विभिन्न जानलेवा बीमारियों की जड़ है तम्बाकू का सेवन - मजबूत इच्छाशक्ति के साथ प्रण लेकर छोड़ सकते हैं तम्बाकू सेवन की लत - तम्बाकू सेवन रोकने के लिए सरकार द्वारा बनाया गया है कानून मुंगेर, 19 मई। आगामी 31 मई को मनाए जाने तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम (कोटपा) के तहत तय किया गया कानून : उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर धारा 4 के अनुसार 200 रुपये की जुर्माना देय है। वहीं धारा 5 के अनुसार तम्बाकू पदार्थों के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष विज्ञापन पर 1 से 5 साल की कैद व 1000 से 5000 तक का जुर्माना देय है। धारा 6 के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के अवयस्कों को तम्बाकू पदार्थ बेचने वालों को 200 रुपये जुर्माना लगाया जाता है। वहीं धारा 7 के अनुसार बिना चित्रित व पैकेट के 85% भाग पर मुख्य रूप से न छपे वैधानिक चेतावनी के तम्बाकू पदार्थ बेचने पर 2 से 5 साल की कैद व 1000 से 10000 तक जुर्माना लगाया जा सकता है।