धरहरा (संवाददाता):-रविवार को गुप्त सूचना पर एसटीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाकर धरहरा प्रखंड के नक्शल प्रभावित अजीमगंज पंचायत के मुखिया परमानंद टुड्डू हत्याकांड मामले में नामजद एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने हार्डकोर नक्सली और मुखिया हत्याकांड का नामजद मुकेश नैया को लडैयाटांड़ थाना क्षेत्र के अमराकाशीन कोल से गिरफ्तार किया है। मुखिया हत्याकांड में अबतक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुकेश नैया लखीसराय जिले के पीरी बाजार से अपहरण हुए डीलर पुत्र मामले में भी नामजद अभियुक्त है। पुलिस मुकेश नैया से पूछताछ कर रही है। सनद रहे कि मुखिया परमानंद टुड्डू की हत्या नक्सलियों ने 23 दिसंबर 2021 की रात घर से कुछ ही दूरी पर ले जाकर निर्मम तरीके से धारदार हथियार से गला रेत कर कर दी थी जिसमें लड़ैयाटांड़ थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर के लिखित आवेदन पर 21 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसमें से अब तक अजीमगंज पंचायत के पूर्व मुखिया योगेंद्र कोड़ा सहित 10 नामजद की गिरफ्तारी हो चुकी है।पुलिस ने बताया कि मुकेश नैया के छिपे होने की सूचना मिली थी। विशेष आपरेशन कर गिरफ्तार किया गया है।
