रविवार को टेटिया बंबर के जिला परिषद सदस्य सह जिला अध्यक्ष लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं स्वच्छता समिति सदस्य विनोद कुमार सिंह ने आशा कार्यकर्ता श्रीमती रेनू देवी एवं उनके सहयोगियों को घड़ी ,डायरी एवं चांदी का लीड पेन देकर सम्मानित किया। इस संकट की घड़ी में अपने कार्य का ईमानदारी पूर्वक निर्वाह किए जाने को लेकर इन कोरोना फाइटर का उत्साह वर्धन किया। साथ ही जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि इस कोरोना उन्मूलन की लड़ाई में जो योगदान आशा कार्यकर्ता , जीविका दीदी दे रही है एवं आंगनबाड़ी सेविका दे रही है ऐसे लोगों को जनप्रतिनिधियों की ओर से उनके किए कार्यों की प्रशंसा पत्र देनी चाहिए। ऐसी विकट परिस्थितियों में आशा कार्यकर्ता ,जीविका दीदी एवं आंगनवाड़ी सेविका कार्य कर रही है इनकी कार्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कहीं कम होगी।

खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड के रामपुर दियारा इलाके से सटे भुरिया दियारा, आश्रम, दियारा जो की मुंगेर जिला के झौआ बहियार के सटे होने के करण खगड़िया के आश्रम के लोग काफी भयभीत है, इस बात को लेकर की मुंगेर जिला में लगातार कोरोना जैसे महामारी वाले मरीजों की लगातार बढ़ोतरी होते जा रहा है की झौआ बहियार से सटे आश्रम में भी न हो जय संक्रमित इसी बातो को लेकर चिंतित है

हवेली खरगपुर के मानपुर गांव में शिवलिंग निकलने के कारण अभी तक पूर्ण रूप से पता नहीं चला है की शिवलिंग अपने निकला है या किसी के द्वारा निकाला गया है आधी सच आधा फसाना लग रहा है लोग सोशल डिस्टेंस को भूल चुके हैं लॉक डॉन का पालन नहीं हो रहा है कई गांवों से लोग महिलाएं लड़कियां पूजा करने के लिए आ रहे हैं लोग कई तरह तरह के बातें बोल रहे हैं

सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों का बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए एसपी खुद सड़कों पर कूद पड़े। और दर्जनों सुरक्षा जवानों के साथ शहर का मार्च किया और जमालपुर एवं ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनाए गए कंटेनमेंट जोन एवं क्वॉरेंटाइन केंद्रों का जायजा लिया। इस क्रम में सीलिंग एरिया तथा लॉक डाउन में पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की।और लोगों से घरों में रहने की अपील की। कहा कि सील एरिया में किसी को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। और कड़ी नसीहत दी। एसपी ने मार्च दौरान जमालपुर सदर बाजार में पदस्थापित पुलिस जवानों से हाल चाल पूछा व मनोबल बढ़ाया और कहा कि कोरोना काल में मजबूती और मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने विभिन्न पुलिस पोस्टों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मुंगेर जिला में अभी तक पुलिस फ्रंटलाइन पर काम कर रही है। स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिलकर पूरी तालमेल बिठाते हुए काम करने का उन्होंने निर्देश दिया। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों से उन्होंने क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों के साथ सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करने का अनुरोध किया और कहा कि पीड़ित लोगों के साथ आत्मीय व्यवहार करना बेहद जरूरी है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक हरिशंकर कुमार, ईस्ट कॉलोनी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जमालपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार, संग्रामपुर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार, क्यूआरटी मेंबर विजेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे

कोरोना परीक्षण एवं कंटेनमेंट जोन क्षेत्र का डीएम ने किया दौरा। लिया जायजा दिए कई दिशा निर्देश।

संवेदनशील क्षेत्रों में कर रहे थे मटरगश्ती।

माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया प्रेस विज्ञप्ति जारी।

यांत्रिक निवास में कोरोना मरीजों को क्वॉरेंटाइन या आइसोलेशन केंद्र बनाया।

• सरकार ने कोरोना जागरूकता के लिए किया वेबसाइट लांच(www.indiafightscovid.com) • सामाजिक दूरी, कोरोना पर फ़ैल रही अफवाह सहित संक्रमण रोकथाम आदि की मिलेगी जानकारी • जागरूकता बढ़ाने के लिए ऑडियो एवं विडियो संदेशों को भी किया गया शामिल • संस्थागत प्रसव जैसी अन्य जरुरी स्वास्थ्य सेवाओं की भी मिलेगी जानकारी कोरोना संक्रमण प्रसार की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं. कोरोना से बचने के लिए सरकार द्वारा नियमित तौर पर दिशानिर्देश भी जारी किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में सरकार ने लोगों को कोरोना पर सटीक एवं प्रमाणिक जानकारी देने के उद्देश्य से ‘इंडिया फाइट कोविड’ नाम से वेबसाइट (www.indiafightscovid.com) भी लांच किया है. जिसमें लोगों को कोरोना संबंधित सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी गयी है. कोरोना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फैलाई जा रही अफवाहों के कारण लोगों में संशय की स्थिति भी बन रही है. इसे ध्यान में रखते हुए इस वेबसाइट पर अफवाहों के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी गयी है. साथ ही संस्थागत प्रसव अन्य जरुरी स्वास्थ्य सेवाओं के विषय में भी सतर्क एवं सावधान रहने की बात बताई गयी है. सामाजिक दूरी की जगह इमोशनल दूरी न बनायें: कोरोना को लेकर सरकार लगातार सामाजिक दूरी बनाने पर जोर दे रही है. लेकिन सामाजिक दूरी बनाने के क्रम में कई जगह संक्रमितों से भावनात्मक दूरी बनती जा रही है. इसको लेकर ‘इंडिया फाइटस कोविड’ ने आगाह किया है एवं संक्रमितों के प्रति भावनात्मक दूरी नहीं बनाने की अपील की गयी है. कोरोना पर फ़ैल रही भ्रामक जानकरियों से बचने की भी सलाह देते हुए वेबसाइट पर यह जानकारी दे गयी है कि किसी भी कोरोना के विषय में किसी भी तरह की प्रमाणिक जानकारी के लिए भारत सरकार द्वारा लांच की गयी टोल फ्री नंबर 1075 या राज्य सरकार की टोल फ्री नंबर 104 पर कॉल कर ली जा सकती है. संस्थागत प्रसव की सुविधा है उपलब्ध: कोरोना संक्रमण के बीच कई जरुरी स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हुयी है. लेकिन राज्य सरकार ने जरुरी स्वास्थ्य सेवाएं जैसे मातृ स्वास्थ्य सेवा, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा, परिवार नियोजन सेवाएं एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं को पुनः नियमित किया गया है. वेबसाइट के माध्यम से भी संस्थागत प्रसव को लेकर जानकारी दी गयी है. यह बताया गया है कि कोरोना के कारण कुछ लोगों के मन में भ्रांतियां फैली है कि सारे अस्पताल बंद होंगे या वहाँ सिर्फ कोरोना का ही उपचार किया जा रहा होगा. लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है. सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव की सेवा पूर्वत दी जा रही है. इसके लिए गर्भवती महिला के परिवार को अपने आशा एवं एएनएम से संपर्क में रहने ई जरूरत है एवं उन्हें प्रसव की जानकारी देनी है. इन चीजों पर वेबसाइट में दी गयी है जानकारी: • सामाजिक दूरी के महत्व • हेल्थ वर्कर सपोर्ट • घनी आबादी वाले क्षेत्रों में कोरोना की रोकथाम के उपाय • लॉकडाउन की स्थिति में संस्थागत प्रसव की सेवा • लॉकडाउन में मानसिक स्वास्थ्य की जरूरत • कोरोना पर फ़ैल रही विभिन्न अफवाहों की सटीक जानकारी • कोरोना रोकथाम के उपाय • लॉकडाउन में डिजिटल पेमेंट • लॉकडाउन में स्तनपान एवं नवजात देखभाल की जरूरत आदि अन्य जरुरी सेवाओं की भी जानकरी दी गयी है

हवेली खरगपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सरकारी भवन या स्कूल मे लोग दिन भर ताश खेलते रहते हैं कई गुटों में जब प्रशासन का गाड़ी आता है तो ताश कर ही भाग जाता है सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक ताश खेलते रहते हैं