प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में मुख्यमंत्रियों के साथ आहूत बैठक में यह स्पष्ट हो गया है कि मुंगेर जिला 3 मई को लॉक डाउन नहीं खुलेगा। बैठक में यह संकेत दिया गया है कि जहां ज्यादा प्रभावित इलाका है। वह जिला लॉक डाउन का पालन करेगा। उल्लेखनीय है कि मुंगेर जिला लगातार एक महीना से कोरोना संक्रमित है और जिला के जमालपुर रेल नगर भी 15 दिनों से लगातार कोरोना प्रभावित है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जमालपुर में कोरोनावायरस संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है और जमालपुर संक्रमण के मामले में सबसे आगे दिख रहा है आज सोमवार को जमालपुर में फिर 13 नए मामले सामने आने के बाद बिहार में पॉजिटिव लोगों की संख्या 290 हो गया है स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि जमालपुर के सदर बाजार में करोना वायरस संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं जिसमें 5 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल है

Transcript Unavailable.

अब मुंगेर में हुई 78 कोरोना पॉजिटिव की संख्या। 11 की घर वापसी।

सैनिटाइजिंग टनल लगाने जुटे कर्मी।

कंटेनमेंट जोन 18 से 23 तक संक्रमित संपर्क के लोगों का प्राथमिकता आधार पर परीक्षण करें : आयुक्त। गंगा रजक की रिपोर्ट । मुंगेर । प्रमंडलीय आयुक्त बंदना किनी ने बैठक कर कोविड-19 को लेकर पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और बैठक में पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए गये। जिसमें आयुक्त महोदय ने कहा कि कंटेनमेंट जोन हॉटस्पॉट जमालपुर क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 से 23 तक संक्रमित संपर्क के 60 से अधिक उम्र के लोगों को प्राथमिकता देते हुए परीक्षण कार्य किया जाए। तमाम संक्रमित परिवारों के घरों पर होम क्वॉरेंटाइन दिशा निर्देश संबंधित पोस्टर चिपकाए जाए, कंटेनमेंट जोन में नियमित परीक्षण कार्य को लेकर माइकिंग कराने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी को दिया तथा जिले के विभिन्न प्रखंडों में चल रहे स्वास्थ्य संरक्षण कार्य में तेजी लाने को कहा। बैठक में डीआईजी मनु महाराज, डीएम राजेश मीणा, एसपी लिपि सिंह, आयुक्त सचिव, सिविल सर्जन प्रमंडलीय उप जनसंपर्क निदेशक दिनेश कुमार सहित अन्य थे।

धरहरा(संवाददाता):धरहरा प्रखंड के जगदीशपुर महादलित टोला के दर्जनो गरीब परिवारों मे सूखा राशन वितरण किया गया तथा सामाजिक दूरी ही कोरोना से हमारी रक्षा के लिए एक मात्र उपाय है और सभी लोग नियमित रूप से इसका पालन करे।इसलिए रविवार को समाजसेवी अनुरंजन कुमार उर्फ झल्लू यादव एवं नवीन यादव ने साथ मिलकर जगदीशपुर महादलित टोला मे जाकर गरीबों मे राशन के साथ-साथ जागरूकता फैलाने का काम किया।समाजसेवी नवीन यादव ने कहा कि इस महामारी के समय मे लोग बीमारी से कम भूख से ज्यादा बेहाल है,इसलिए उनकी मुहिम है कि कोई भी लोग बिना भोजन के एक भी दिन न सोये।उन्होंने कहा कि सुख के घरी मे तो सभी साथ रहते है जो दुख मे काम आये उसे ही मानवता कहा जाता है।

शामपुर थाना क्षेत्र के बनारसी बाशा गांव में ग्रामीण करोना वायरस ने झूठी अफवाह फैला कर एक युवक को गंभीर रूप से मारपीट कर जख्मी कर दिया जख्मी युवक मानसिक रूप से ठीक नहीं था वहीं ग्रामीण ने झूठा अफवाह कोरोना वायरस से संक्रमित युवक बताया जा रहा था युवक ग्रामीणों को छूने का प्रयास कर रहा था ग्रामीणों में जुटे हुए पहला कर युवक को लाठी-डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया ग्रामीणों की सूचना पर शामपुर थाना अध्यक्ष पवन कुमार मौके पर पहुंचकर युवक को अपने कब्जे में लिया इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़कपुर लाया गया जहां मौके पर पहुंचकर युवक को अपने कब्जे में लिया इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़कपुर लाया महेशपुर शामपुर थाना अध्यक्ष मारपीट के मामले में 21 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है

शामपुर थाना क्षेत्र के अग्रणी गांव में जनवितरण प्रणाली के दुकान पर सीओ को बंधक बनाने के मामले में सीओ ने 200 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है सीओ का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने को लेकर मामले दर्ज कराई गई है वहीं ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग डीलर के यहां गए हुए थे लेकिन डीलर अवध व्यवहार और कम अनाज दे रहे थे इसी को लेकर डीएम से शिकायत की थी लेकिन डीएमके शिकायत के बाद खड़कपुर सीओ साहब अगर हम गांव आए लेकिन सीओ साहब डीलर से ही मिलकर हम लोग को गलत बताने लगे

5 कोरोना के योद्धाओं ने विजय प्रतिक चिन्ह दिखा जताया खुशी।