कंटेनमेंट जोन 18 से 23 तक संक्रमित संपर्क के लोगों का प्राथमिकता आधार पर परीक्षण करें : आयुक्त। गंगा रजक की रिपोर्ट । मुंगेर । प्रमंडलीय आयुक्त बंदना किनी ने बैठक कर कोविड-19 को लेकर पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और बैठक में पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए गये। जिसमें आयुक्त महोदय ने कहा कि कंटेनमेंट जोन हॉटस्पॉट जमालपुर क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 से 23 तक संक्रमित संपर्क के 60 से अधिक उम्र के लोगों को प्राथमिकता देते हुए परीक्षण कार्य किया जाए। तमाम संक्रमित परिवारों के घरों पर होम क्वॉरेंटाइन दिशा निर्देश संबंधित पोस्टर चिपकाए जाए, कंटेनमेंट जोन में नियमित परीक्षण कार्य को लेकर माइकिंग कराने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी को दिया तथा जिले के विभिन्न प्रखंडों में चल रहे स्वास्थ्य संरक्षण कार्य में तेजी लाने को कहा। बैठक में डीआईजी मनु महाराज, डीएम राजेश मीणा, एसपी लिपि सिंह, आयुक्त सचिव, सिविल सर्जन प्रमंडलीय उप जनसंपर्क निदेशक दिनेश कुमार सहित अन्य थे।