हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के बनबसा गांव में जन वितरण प्रणाली विक्रेता के द्वारा सोशल डिस्टेंस कर लाभुकों के बीच वितरण किया जा रहा है राशन कोरोना वायरस आक्रमण को देखते हुए बंबर संग्राम में जनवितरण प्रणाली शंभू दास के द्वारा सोशल डिस्टेंस कर लाभुकों के बीच राशन वितरण किया जा रहा है
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेटिया बंबर की टीम के द्वारा डॉ आशीष कुमार की अध्यक्षता में मोहनपुर ग्राम वार्ड नंबर 7 में पंचायत भूना दिल्ली से आए हुए 15 संक्रमित ओं की 15 व्यक्तियों की जांच की गई जिनमें सभी को जांच उपरांत वही स्कूल में क्वॉरेंटाइन किया गया सुनने के लिए क्लिक करें
Transcript Unavailable.
हड़ताली शिक्षकों के मंसूबे पर फिरा पानी।
एसपी ने किया छः थानों में क्यूआरटी का गठन। थानाध्यक्ष टीम के होगें कप्तान। लॉकडाउन का पालन व कन्टेनमेंट जोन पर होगी निगाहें। गंगा रजक की रिपोर्ट । मुंगेर । पुलिस द्वारा कोविड-19 से जुड़े कार्यों को सुगमतापूर्वक निष्पादन कराने के लिए क्विक रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है। मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि मुंगेर जिला में छह क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है। क्यूआरटी का काम लॉक डाउन को सुनिश्चित कराना तथा कोरोना संक्रमित इलाकों में सघन गश्ती के अलावा विधि व्यवस्था संधारण भी होगा। थाना तथा मेडिकल टीम को भी आवश्यकतानुसार सहयोग करने का निर्देश क्विक रिस्पांस टीम को दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जमालपुर, मुंगेर सदर प्रखंड, बरियारपुर, धरहरा, हवेली खड़गपुर और तारापुर प्रखंडों में क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। मुंगेर सदर प्रखंड के क्यूआरटी प्रभारी वासुदेवपुर ओपी अध्यक्ष स्वयंप्रभा, जमालपुर प्रखंड के क्यूआरटी प्रभारी कासिम बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, धरहरा प्रखंड के क्यूआरटी प्रभारी धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, बरियारपुर प्रखंड के क्यूआरटी प्रभारी मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, हवेली खड़गपुर अनुमंडल के क्यूआरटी प्रभारी खड़गपुर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह, तारापुर अनुमंडल क्यूआरटी प्रभारी तारापुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार होंगे। क्यूआरटी प्रभारी अपने-अपने प्रखंड और अनुमंडल क्षेत्र में संबंधित थाना को आवश्यकता पड़ने पर मदद पहुंचाएंगे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्विक रिस्पांस टीम कोविड-19 कार्यों के अलावा विधि व्यवस्था संधारण, लॉकडाउन अनुपालन, वाहन चेकिंग के लिए उत्तरदायी होंगे तथा थानों के द्वारा बुलाए जाने पर तत्काल अपने संबंधित क्षेत्र में जाएंगे। मुंगेर सदर प्रखंड के क्यूआरटी प्रभारी बासुदेवपुर ओपीध्यक्ष स्वयंप्रभा के नेतृत्व में सदर प्रखंड के कई इलाकों में जवानों ने फ्लैग मार्च भी किया। मुंगेर के बाद जमालपुर प्रखंड प्रभारी शैलेश कुमार ने जमालपुर क्षेत्र का दौरा किया तथा लॉक डाउन अनुपालन सुनिश्चित कराया। पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रभारियों को आवश्यकतानुसार अपने क्षेत्र में सघन दौरा करने तथा अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
लॉक डाउन की स्थिति में सभी बच्चे अपने अपने घरों पर रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। वह मनोरंजन हेतु पतंग और लूडो खेल कर समय व्यतीत कर रहे हैं। वैसे समय में एकेडमिक वर्ल्ड कक्षा 3 के छात्र विभांशु राज अपनी कविता लिखकर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं ।आइए सुनते हैं उनकी जुबान उनकी कविता
लगातार दो महीना से अधिक शिक्षकों का हड़ताल चलने से बिहार के आम विद्यार्थी परेशान है और शिक्षा के लिए बिलबिला रहे हैं। सर्वविदित है कि राज्य सरकार के करीब चार लाख शिक्षक 3 यूनियन के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे विद्यार्थियों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। शिक्षक संगठन यह सोचकर हड़ताल में गए थे कि उनका वेतन विसंगति दूर होगा और स्थानांतरण मिलते हुए पीपीएफ के पैसे भी कटेंगे। लेकिन कोरोना वायरस ने इस कदर संक्रमण लाया की हड़ताल पर ग्रहण ला दिया और साथ ही साथ 62 शिक्षक भी शहीद हो गए। इस बीच इंटर का रिजल्ट राज्य सरकार ने दे दिया। जिसका नवीन एडमिशन रुका हुआ है और विद्यालय बंद होने से इसका प्रमाण पत्र भी रुके हुए हैं। दूसरी और मैट्रिक का रिजल्ट भी रुका हुआ है। यह तमाम कार्य लॉक डाउन के कारण रुका हुआ है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि राज्य के अन्य शिक्षा संगठन ने अपनी पढ़ाई व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शुरू कर दी है। जिसका विधिवत क्लास घर से ही शिक्षक- शिक्षिका ले रही है। ऐसे संगठनों में राज्य के तमाम निजी स्कूल के अलावा नेट्रोडेम एकेडमी केंद्रीय विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर, डीएवी में ऑनलाइन पढ़ाई जारी है। वही इस बीच राज्य सरकार के शिक्षकों द्वारा हड़ताल किए जाने के कारण विद्यार्थियों का पढ़ाई बाधित है। जिससे विद्यार्थी इधर-उधर टकटकी निगाह से देख रहे हैं। ज्ञात हो की दूरदर्शन पर 9वी एवं 10वीं के बच्चों के लिए पढ़ाई कराई जा रही है। जो स्मार्ट क्लास के तहत है। इससे विद्यार्थियों को संपूर्ण फायदे नहीं हो रहे हैं। वहीं वर्ग 8 वी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे विद्यार्थी परेशान है। और शिक्षा से महरूम है। इस संदर्भ में माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव वकील राम ने तंज कसते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों में गरीब व मिडिल परिवार के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। स्मार्ट क्लास निजी शिक्षण संस्थानों में प्राइमरी सेक्शन से ही प्रारंभ हो जाती है। मगर राज्य के सरकारी विद्यालयों में प्राइमरी से स्मार्ट क्लास शुरू नहीं कर नवमी एवं दसवीं से प्रारंभ किया जाना राज्य के गरीब छात्रों का माखौल व मजाक उड़ाने सामान है। तथा इसी बहाने राज्य सरकार शिक्षा को निजीकरण की ओर धकेलना चा रही है।
आंधी और तूफान से किसानों को लाभ और हानि दोनो होने की संभावना सोमवार की रात आई आंधी एवं वर्षा से किसानों को काफी क्षति हुई है। आंधी से आम के फसलों का लगातार झरने से उत्पादन को काफी प्रभाव पड़ेगा।गेहूं की कटनी एवं दौनी अभी 10% बची हुई है ।आर्थिक नुकसान क लिए फसल की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है ।गर्मा में लगे सब्जियों के लिए यह वर्ष काफी लाभकारी सिद्ध होगी ।वहीं पूर्व में लगे मकई या गर्मा में लगे मूंग को फायदा होगी। तेज हवा से मकई के फसल के झुक जाने पर उत्पादन प्रभावित हो सकती है ।आवश्यक नमी होने से किसान अत्यधिक सक्रिय होकर गर्मा जुताई कर अपने खेतों में उग आए घास ,फूस, खरपतवार की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। उक्त जानकारी कृषि वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने दी।
लगातार भरी बर्षा होने से किसान का परेशानी बढ़ गया खगड़िया जिला सहित की जगहों पर गलतर मूसलाधार बर्षा होने, पहले प्राकृतिक का दोहरा मार खाये किसान अपने खेतो में लगे फसलों के लेकर काफी चिंतित और परेशान है पहले अंधि तूफान ओला पर्ने के करण खेतो में लगा फसल टूट चूका है, और दुशरी तरफ लगतार बर्षा होने अपने फसल को लेकर चिंतित है
पसराहा के मुखिया नीतू कुमारी के द्वारा लगातार 20दिनों से जनता के सेवा में खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड के पसराहा पंचयत के मुखिया प्रतिनिधि नीतू कुमारी के द्वारा अपने 19 वाढ में 20 दिनों से घर घर जा के पंचयत के सभी नागरिको के बीच माक्स, साबुन, और सेनेटिजर का बितरण किया जा रहा है, जिस बात की चर्चा किया जा रहा है, इसी मुखिया के द्वारा स्कूली सेंट्रो में रुके प्रवासी को लगी गमछा देकर बिदाई किया गया था mv न्यूज से रविंद्र कुमार
