रविवार को टेटिया बंबर के जिला परिषद सदस्य सह जिला अध्यक्ष लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं स्वच्छता समिति सदस्य विनोद कुमार सिंह ने आशा कार्यकर्ता श्रीमती रेनू देवी एवं उनके सहयोगियों को घड़ी ,डायरी एवं चांदी का लीड पेन देकर सम्मानित किया। इस संकट की घड़ी में अपने कार्य का ईमानदारी पूर्वक निर्वाह किए जाने को लेकर इन कोरोना फाइटर का उत्साह वर्धन किया। साथ ही जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि इस कोरोना उन्मूलन की लड़ाई में जो योगदान आशा कार्यकर्ता , जीविका दीदी दे रही है एवं आंगनबाड़ी सेविका दे रही है ऐसे लोगों को जनप्रतिनिधियों की ओर से उनके किए कार्यों की प्रशंसा पत्र देनी चाहिए। ऐसी विकट परिस्थितियों में आशा कार्यकर्ता ,जीविका दीदी एवं आंगनवाड़ी सेविका कार्य कर रही है इनकी कार्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कहीं कम होगी।
