खगड़िया जिला के परवत्ता प्रखंड के खजरैठा पंचयत के युवा जुझारू कर्य करता राहुल कुमार ने कहा कुछ दिन पहले आये आंधी तूफान में हमारे पंचायत के किसानों का फसल बहुत नुकसान हुआ था सुचना पाकर जिला पदाधिकारी के संज्ञान में आने के बाद मुआवजा देने की घोषणा की गई उसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा जा रहा हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

97% मैट्रिक की कॉपी हो चुकी है मूल्यांकित।

अमर्ट जमालपुर ने किया दो सौ गरीबों बीच खाधान्न का वितरण।

जमालपुर संवाददाता( अमर नाथ गुप्ता) हिंदू धर्म में सावित्री वर्तिका खास महत्व माना जाता है इस दिन बरगद के पेड़ के नीचे पूजा अर्चना की जाती है इस दिन महिलाएं व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है यह व्रत महिलाओं के लिए खास बताया जाता है मान्यता है कि इस दिन उपवास और पूजा करने वाली महिलाएं के पति पर आई संकट टल जाती है और उनकी आयु लंबी हो जाती है सिर्फ इतना ही नहीं आपकी शादीशुदा जिंदगी में किसी प्रकार की परेशानी चल रही हो वह दूर भी हो जाता है यह बातें जमालपुर के शिव साईं धाम मंदिर के महंत संतोष पांडे ने बताया उन्होंने आगे कहा कि वट सावित्री व्रत में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए बरगद के पेड़ के नीचे पूजा करती है उन्होंने कहा कि इसी दिन सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से भी वापस ले आई थी इसलिए बट सावित्री व्रत वाले दिन सावित्री और सत्यवान की कथा सुनने का महत्व माना जाता है हिंदू पंचांग के अनुसार जेष्ठ शुक्ल पूर्णिमा तिथि पर सावित्री व्रत रखने का विद्वान है वहीं ग्रंथों के अनुसार बट सावित्री व्रत की पूजा जेष्ठ शुक्ल पक्ष की अमावस्या पर की जाती है उन्होंने बताया कि वट सावित्री व्रत इस बार 22 मई 2020 अमावस्या तिथि गुरुवार को मनाई जाएगी वही शुक्रवार की रात्रि 10:37 में अमावस्या तिथि समाप्त हो जाएगी

हड़ताली शिक्षकों को मुख्यालय में योगदान देना सरकार की तुगलकी फरमान : संघ।  सरकार के आदेश पर शिक्षक और संघ  के छूट रहे पसीने। गंगा रजक की खास रिपोर्ट। मुंगेर। शिक्षा विभाग द्वारा हड़ताली शिक्षकों को मुख्यालय में योगदान देने को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने इसका जोरदार विरोध किया है तथा इसे तुगलकी फरमान भी कहा है । संघ के अध्यक्ष व महासचिव केदारनाथ पांडे एवं शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने संयुक्त पत्र लिख कर विरोध जताया है तथा कहा है कि शिक्षकों को शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यालय ज्वाइन करना शिक्षकों को परेशान करना है और यह तुगलकी फरमान है।  ज्ञात हो कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले 40 हजार शिक्षक 25 फरवरी से हड़ताल पर चले गए थे। जिसके बाद 4 मई को संघ ने स्वयं पहल कर हड़ताल तोड़ दिया और 5 मई से शिक्षक योगदान करने लगे । लेकिन विभाग ने शिक्षकों को मुख्यालय में स्वयं योगदान करने को कहा है।  विदित हो कि यदि संघ और सरकार के बीच वार्ता हुई है तो क्या संघ वार्ता करने में विफल रही या ये राजनीति का ही कोई हिस्सा है या सरकार के नजर में संघ का सम्मान अब कुछ भी नहीं रहा ? कहीं संक्रमण काल में संघ भी तो नहीं आ गया है।

सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) के 2020 बुलेटिन में आंकड़े बिहार के लिए बेहद ही ख़ुशी देने वाले है. राज्य में शिशु मृत्यु दर जो 2017 में 35 थी 2018 (जिसका प्रकाशन मई 2020 में हुआ) में घटकर 32 हो गई है.इस शिशु मृत्यु दर में 3 पॉइंट की कमी आई है. बिहार की शिशु मृत्यु दर में आई यह कमी राज्य के लिए उल्लेखनीय सफलता है क्योंकि अब बिहार की शिशु मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत के बराबर हो गई है. वही बिहार के अशोधित जन्म दर (प्रति 1 हजार लोगों में जीवित जन्म की वार्षिक संख्या) में भी कमी आई है, जो वर्ष 201 7 में 26.4 थी, वर्ष 2018 में घटकर 26.2 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने टवीट कर दी बधाई। विस्तृत रिपोर्ट सुनने के लिए ऑडियो पर करें क्लिक। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

जमीन विवाद में हुई मारपीट से एक ग्रामीण चिकित्सक की मौत सदर प्रखंड अंतर्गत मय पंचायत के तौफिर गांव के ग्रामीण चिकित्सक बाल्मीकि यादव की मौत पड़ोसी से हुए मारपीट के बाद रेफर हुए भागलपुर मायागंज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हो गई ।बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम ग्रामीण चिकित्सक बाल्मीकि यादव एवं पड़ोसी के साथ जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट के दौरान बाल्मीकि यादव के सिर में गहरी चोट लगी जिसे इलाज हेतु मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया गया ।जहां सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे भागलपुर रेफर कर दिया। रात में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई बाल्मीकि यादव की उम्र लगभग 52 वर्ष बताई जाती है ।

Transcript Unavailable.

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने सोमवार को जून 2020 की समाप्ति की परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया। यह परीक्षा 1 जून से निर्धारित की गई थी। सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में, विश्वविद्यालय के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO प्रभारी) राजेश शर्मा ने बताया कि यह निर्णय देश में कोरोनवायरस के प्रकोप को देखते हुए लिया गया है। विस्तृत रिपोर्ट सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

पत्रकार को संक्रमित होने से बचाने के लिए उठाया गया कदम।