जमालपुर संवाददाता( अमर नाथ गुप्ता) हिंदू धर्म में सावित्री वर्तिका खास महत्व माना जाता है इस दिन बरगद के पेड़ के नीचे पूजा अर्चना की जाती है इस दिन महिलाएं व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है यह व्रत महिलाओं के लिए खास बताया जाता है मान्यता है कि इस दिन उपवास और पूजा करने वाली महिलाएं के पति पर आई संकट टल जाती है और उनकी आयु लंबी हो जाती है सिर्फ इतना ही नहीं आपकी शादीशुदा जिंदगी में किसी प्रकार की परेशानी चल रही हो वह दूर भी हो जाता है यह बातें जमालपुर के शिव साईं धाम मंदिर के महंत संतोष पांडे ने बताया उन्होंने आगे कहा कि वट सावित्री व्रत में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए बरगद के पेड़ के नीचे पूजा करती है उन्होंने कहा कि इसी दिन सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से भी वापस ले आई थी इसलिए बट सावित्री व्रत वाले दिन सावित्री और सत्यवान की कथा सुनने का महत्व माना जाता है हिंदू पंचांग के अनुसार जेष्ठ शुक्ल पूर्णिमा तिथि पर सावित्री व्रत रखने का विद्वान है वहीं ग्रंथों के अनुसार बट सावित्री व्रत की पूजा जेष्ठ शुक्ल पक्ष की अमावस्या पर की जाती है उन्होंने बताया कि वट सावित्री व्रत इस बार 22 मई 2020 अमावस्या तिथि गुरुवार को मनाई जाएगी वही शुक्रवार की रात्रि 10:37 में अमावस्या तिथि समाप्त हो जाएगी
