जमीन विवाद में हुई मारपीट से एक ग्रामीण चिकित्सक की मौत सदर प्रखंड अंतर्गत मय पंचायत के तौफिर गांव के ग्रामीण चिकित्सक बाल्मीकि यादव की मौत पड़ोसी से हुए मारपीट के बाद रेफर हुए भागलपुर मायागंज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हो गई ।बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम ग्रामीण चिकित्सक बाल्मीकि यादव एवं पड़ोसी के साथ जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट के दौरान बाल्मीकि यादव के सिर में गहरी चोट लगी जिसे इलाज हेतु मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया गया ।जहां सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे भागलपुर रेफर कर दिया। रात में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई बाल्मीकि यादव की उम्र लगभग 52 वर्ष बताई जाती है ।
