प्रवासी मजदूरों को जमालपुर में नही मिल रहा खाधान्न।

योगनगरी सामाजिक सहायता संगठन ने किया एक हजार एक दीपक प्रज्वलित बुधवार को योगनगरी सामाजिक सहायता संगठन के तरफ से अयोध्या मे राम मंदिर बनने के उपलक्ष मे संगठन के संस्थापक राहुल झा चन्दन के नेतृत्व मे नौवागढ़ी दक्षिणी छेत्र के राय पोखर मैदान मे एक हजार एक दीपक प्रज्वलित किया गया . और साथ ही संगठन के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियाँ मनाई . साथ ही सभी सदस्यों ने जमकर आतिशवाजी भी किया ! राहुल झा चन्दन ने कहा कि आज के दिन हमारे सम्पूर्ण सनातन धर्मीयों के लिये खुशियों का दिन है! मौके पर संस्थापक राहुल झा उर्फ़ चन्दन ,अध्यक्ष नीरज झा ,उपाध्यक्ष सचिन सिन्हा ,सचिव अंकुर सिन्हा ,चन्दन मंडल ,पियूष यादव ,शिवम् शर्मा ,स्वेतम झा ,अश्वनी झा ,छोटू कुमार ,राजा सिन्हा मौजूद थे .

भारत के इतिहास में पांच अगस्त सबसे सुनहरा दिन: संजीव अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन किए जाने को लेकर मुंगेर में भी उत्साह भरा माहौल रहा। कौड़ा मैदान सहित विभिन्न क्षेत्रों को भगवा झंडे से सराबोर कर दिया गया। ऐसा लग रहा था कि जैसे मुंगेर में ही राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव मंडल द्वारा मुंगेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों को दुल्हन की तरह सजाया गया। स्थानीय हनुमान मंदिर में श्री मंडल ने भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना कर जय श्री राम के जयकारा लगाए । इस अवसर पर श्री मंडल ने लोगों के बीच मिठाईयां भी वितरित किए। मौके पर श्री मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि पांच सौ साल के बाद देश में ऐसा अवसर आया है ,कि जब अयोध्या में राम मंदिर के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हाथों भूमि पूजन कर वर्षों से अवरुद्ध मंदिर निर्माण कार्य शुरू किया । श्री मंडल ने कहा कि आज देशवासियों के लिए सबसे अहम और खुशियों भरा दिन है। यह भारतीय इतिहास के सबसे सुनहरा दिनों में एक है। इसलिए इस खुशी में सभी लोग आज शाम अपने घरों में पांच-पांच दीपक अवश्य जलाएंगे। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष व बांका जिला प्रभारी भाजपा के लाल मोहन गुप्ता ने भी आज के दिन को भारत के इतिहास में स्वर्णिम दिन बताते हुए कहा कि पार्टी अपने गाइडलाइन के तहत अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए रास्ता साफ किया । इसके लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं । साथ ही उन्होंने तमाम देशवासियों को भी बधाई देते हुए कहा कि इस खुशी में सभी लोग अपने अपने घरों में दीपक अवश्य जलाएं। जबकि भाजपा प्रदेश मंत्री सुश्री बेबी चंकी ने भी आज के दिन को भारत के इतिहास में सबसे अहम दिन बताते हुए कहा कि यह हिंदुओं के आस्था का सबसे सुनहरा दिन है। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अजीत कुमार छोटू , सदर प्रखंड अध्यक्ष शंभू शरण सिंह,गणेश कुमार गौतम, कृष्णा मंडल, अमित शर्मा, सोनू सिन्हा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजा कार्यक्रम में मौजूद थे।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से रवि कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि इनके दो बच्चे आंगनबाड़ी में है। लॉकडाउन के पांच माह बाद भी आंगनबाड़ी से बच्चो को कुछ नहीं मिला। जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बात करते है तो वह कहती है कि हमे नहीं मालुम है आप आगे बात कीजिये। कहा जाए किससे बात करेंगे इनको कुछ नहीं पता इनको जानकारी चाहिए।

- सतर्कता के साथ रखा जा रहा एसएनसीयू में शिशु का ख्याल - संक्रमण से बचाव हेतु नवजात के परिजनों को दी जा रही है आवश्यक जानकारी लखीसराय,05 अगस्त,2020 कोरोना काल में भी लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाओं का लाभ देने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग एवं कटिबद्ध है। ताकि लोगों को किसी भी सुविधा के लिए मोहताज नहीं होना पड़े। इस दौरान कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्यकर्मी पूरी सतर्कता के साथ लोगों को सुविधा का लाभ दे रहे हैं एवं सरकार द्वारा साझा सभी आवश्यक गाइलाइन का भी पालन कर रहे हैं। इस दौरान सांस से पीड़ित बच्चे की सुरक्षा के मद्देनजर स्वास्थ्यकर्मी तथा अस्पताल पूरी तरह से सतर्क है। सदर अस्पताल में प्रीटर्म बेबी या कम वजन वाले नवजात का जिनका एसएनसीयू में भेजा जाता है, उन्हें दाखिला लेने से पूर्व एहतियात सावधानियाँ बरती जा रही हैं। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

-वेबिनार के माध्यम से जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने दिया प्रशिक्षण - शुरूआती स्तनपान से शिशुओं के रोग प्रतिरोधक क्षमता का होता है विकास - जन्म के बाद छः माह तक नियमित स्तनपान से नवजात का होता है सर्वांगीण बिकास -टारगेट पूरा करने को लेकर दिए गए आवश्यक सुझाव लखीसराय,05 अगस्त,2020 कोरोना काल के बीच राज्य स्वास्थ समिति द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। नियमित स्तनपान कराने से बच्चों में निमोनिया व डायरिया जैसी गम्भीर रोगों के होने की सम्भावना कम होती है तथा रोग-प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। स्तनपान अभियान को बढ़ावा देने तथा लक्ष्य हासिल करने के लिए तरह सजग एवं गंभीर है। इसको लेकर जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक ने संयुक्त रूप से वेबिनार के माध्यम से जिले के सभी पीएचसी प्रबंधक एवं बीसीएम को एक साथ प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई । ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से रंजन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि 6 माह तक सिर्फ स्तनपान करने वाले शिशुओं में डायरिया से 11% एवं निमोनिया से 15% तक कम मृत्यु की होती है संभावना ,शिशु जन्म के 1 घन्टे के भीतर शिशुओं को स्तनपान कराने से नवजात मृत्यु दर में 20% की लायी जा सकती है कमी। सावधानी बरतकर संक्रमित माताएं भी करा सकती हैं शिशु को स्तनपान कोरोना आपदा के बीच नवजात शिशुओं के पोषण को ध्यान में रखते हुए 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाना है. स्तनपान का मुख्य उद्देश्य नवजात एवं शिशुओं में बेहतर पोषण को सुनिश्चित कराना है. साथ ही उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर उन्हें संक्रामक रोगों के प्रति सुरक्षित करना है. स्तनपान सप्ताह के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने आशा व आंगनबाड़ी सेविकाओं सहित अस्पतालों के स्टाफ नर्स, एएनएम, आरएमएनसीएच प्लस ए काउंसलर, ममता, चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी को प्रसूताओं व धात्री महिलाओं को नियमित स्तनपान के फायदों के बारे में बताने के लिए कहा है. ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

- स्वास्थ्य विभाग के सचिव एवं जिला सिविल सर्जन पदाधिकारी ने पत्र जारी कर कार्य में तेजी लाने का दिए निर्देश -नियमित सैंपल संग्रहण से ही कोविड-19 संक्रमण फैलने पर लगेगी रोक मुंगेर,05 अगस्त,2020 कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण पर रोकथाम के लिए सरकार एवं विभाग के तमाम पदाधिकारी पूरी तरह से सजग एवं गंभीर है। इसके लिए हर दिन नई-नई उपाय किए जा रहें हैं। ताकि हर हाल में कोरोना के संक्रमण पर रोकथाम हो। मसलन एक ही मिशन है कोरोना को हराना। सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर जिले के सभी अस्पतालों में हो रहे कोविड-19 सैंपल संग्रहण जाँच कार्य में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग एवं गंभीर है। इसको लेकर स्वास्थ विभाग सचिव तथा जिला सिविल सर्जन पदाधिकारी ने पत्र जारी कर अपने अधीनस्थ पदाधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

धरहरा(संवाददाता):प्रखंड मे बढ़ते कोविड-19 को जड़ से समाप्त करने हेतु जिला प्रशासन हर मुमकिन कोशिश करने को तैयार दिख रही है।जिला प्रशासन के पहल पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाँ महेन्द्र कुमार एवं आशा हेल्थ मैनेजर धनंजय कुमार ने प्रखंड के सभी पंचायत जनप्रतिनिधियो से अपने - अपने क्षेत्र के दो व्यक्तियो को प्रत्येक दिन कोरोना जाँच के लिए पीएचसी धरहरा मे भेजकर स्वास्थ्य विभाग के कोरोना उन्नमूलन मे सहयोग करने का आहवान किया । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाँ महेन्द्र कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस को जड़ से मिटाने हेतु स्वास्थ्य विभाग दिन - रात काम कर रही है ताकि समाज से कोविड-19 का सफाया हो सके।उन्होने पंचायत के जनप्रतिनिधियो से समाज को स्वस्थ्य व सुरक्षित रखने हेतु प्राथमिकता सूचि के अनुसार प्रत्येक दिन दो व्यक्तियो को कोरोना जाँच हेतु भेजने का आहवान किया,जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण को समाप्त किया जा सके ।

आरटी-पीसीआर जांच की सुविधा जांच एवं सैंपल कलेक्शन के दर किये गए तय पटना / 5 अगस्त- वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के संक्रमण के प्रसार के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है । संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कोविड-19 के परिप्रेक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोज-रोज नई नई सुविधाएं लागू की जा रही है और अधिक से अधिक लोगों की जांच हो सके इसके लिए भी विभाग प्रयासरत है. इसी कड़ी में निजी क्षेत्र की चयनित जांच प्रयोगशालाओं को कोरोना के लिए आरटी-पीसीआर जांच की अनुमति भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा प्रदान की गयी है जिससे ज्यादा से ज्यादा आबादी तक जांच की सुविधा उपलब्ध हो सके. ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद