आरटी-पीसीआर जांच की सुविधा जांच एवं सैंपल कलेक्शन के दर किये गए तय पटना / 5 अगस्त- वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के संक्रमण के प्रसार के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है । संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कोविड-19 के परिप्रेक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोज-रोज नई नई सुविधाएं लागू की जा रही है और अधिक से अधिक लोगों की जांच हो सके इसके लिए भी विभाग प्रयासरत है. इसी कड़ी में निजी क्षेत्र की चयनित जांच प्रयोगशालाओं को कोरोना के लिए आरटी-पीसीआर जांच की अनुमति भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा प्रदान की गयी है जिससे ज्यादा से ज्यादा आबादी तक जांच की सुविधा उपलब्ध हो सके. ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
