- सतर्कता के साथ रखा जा रहा एसएनसीयू में शिशु का ख्याल - संक्रमण से बचाव हेतु नवजात के परिजनों को दी जा रही है आवश्यक जानकारी लखीसराय,05 अगस्त,2020 कोरोना काल में भी लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाओं का लाभ देने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग एवं कटिबद्ध है। ताकि लोगों को किसी भी सुविधा के लिए मोहताज नहीं होना पड़े। इस दौरान कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्यकर्मी पूरी सतर्कता के साथ लोगों को सुविधा का लाभ दे रहे हैं एवं सरकार द्वारा साझा सभी आवश्यक गाइलाइन का भी पालन कर रहे हैं। इस दौरान सांस से पीड़ित बच्चे की सुरक्षा के मद्देनजर स्वास्थ्यकर्मी तथा अस्पताल पूरी तरह से सतर्क है। सदर अस्पताल में प्रीटर्म बेबी या कम वजन वाले नवजात का जिनका एसएनसीयू में भेजा जाता है, उन्हें दाखिला लेने से पूर्व एहतियात सावधानियाँ बरती जा रही हैं। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
