- स्वास्थ्य विभाग के सचिव एवं जिला सिविल सर्जन पदाधिकारी ने पत्र जारी कर कार्य में तेजी लाने का दिए निर्देश -नियमित सैंपल संग्रहण से ही कोविड-19 संक्रमण फैलने पर लगेगी रोक मुंगेर,05 अगस्त,2020 कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण पर रोकथाम के लिए सरकार एवं विभाग के तमाम पदाधिकारी पूरी तरह से सजग एवं गंभीर है। इसके लिए हर दिन नई-नई उपाय किए जा रहें हैं। ताकि हर हाल में कोरोना के संक्रमण पर रोकथाम हो। मसलन एक ही मिशन है कोरोना को हराना। सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर जिले के सभी अस्पतालों में हो रहे कोविड-19 सैंपल संग्रहण जाँच कार्य में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग एवं गंभीर है। इसको लेकर स्वास्थ विभाग सचिव तथा जिला सिविल सर्जन पदाधिकारी ने पत्र जारी कर अपने अधीनस्थ पदाधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
