योगनगरी सामाजिक सहायता संगठन ने किया एक हजार एक दीपक प्रज्वलित बुधवार को योगनगरी सामाजिक सहायता संगठन के तरफ से अयोध्या मे राम मंदिर बनने के उपलक्ष मे संगठन के संस्थापक राहुल झा चन्दन के नेतृत्व मे नौवागढ़ी दक्षिणी छेत्र के राय पोखर मैदान मे एक हजार एक दीपक प्रज्वलित किया गया . और साथ ही संगठन के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियाँ मनाई . साथ ही सभी सदस्यों ने जमकर आतिशवाजी भी किया ! राहुल झा चन्दन ने कहा कि आज के दिन हमारे सम्पूर्ण सनातन धर्मीयों के लिये खुशियों का दिन है! मौके पर संस्थापक राहुल झा उर्फ़ चन्दन ,अध्यक्ष नीरज झा ,उपाध्यक्ष सचिन सिन्हा ,सचिव अंकुर सिन्हा ,चन्दन मंडल ,पियूष यादव ,शिवम् शर्मा ,स्वेतम झा ,अश्वनी झा ,छोटू कुमार ,राजा सिन्हा मौजूद थे .