गुरुवार को मुंगेर बाजार में रोड पर ही ठेले लगा कर फल एवं सब्जी बेचा जा रहा है जिलाधिकारी के आदेश का नहीं किया जा रहा है पालन सब्जी एवं फल वाले के लिए टाउन हॉल में जगह निर्धारित किया गया था .जिलाधिकारी के आदेश अनुसार पर यह लोग जहां मर्जी होते हैं वही तेरे लगाकर सब्जी एवं फल बेच रहे हैं.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियारपुर में आज 120 लोगों को कोविड वैक्सीन टीका लगाया गया।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि आज कुल 120 लोगों को कोरोना बचाव के टीके लगाए गए।टीका देने के आधे घंटे तक स्वस्थ कर्मियों द्वारा नियमित रूप से सभी की देखभाल की गई।वहीं सभी को सरकार के निर्देशानुसार सलाह दी गई कि सभी मास्क व शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

बरियारपुर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियारपुर में आज शिविर के माध्यम से 225 लोगों की कोरोना जाँच की गई। यहां लोग काफी संख्या में कोरोना जांच करवाने के लिए आ रहे हैं । देर शाम तक 225 लोगों के करना जांच की गई।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि आज एंटीजन 129,आरटीपीसीआर 86 व ट्रूनेट 10 के सैम्पल लिए गए।जिसमें21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

सीओ ने समय पर बाजार को बंद कराया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मुंगेर, 22 अप्रैल । जिले में कोरोना जांच के बाद लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मुंगेर जिला मुख्यालय सहित जिले के कुल 107 स्थानों को माइक्रो कंटेन्मेंट जोन घोषित करते हुए बांस- बल्ले से घेर दिया गया है। मुंगेर सदर प्रखंड में सर्वाधिक 52 स्थानों को माइक्रो कंटेन्मेंट ज़ोन घोषित करते हुए बांस-बल्ले से घेर दिया गया है। जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नसीम रजि ने बताया, मुंगेर में जहां से कोरोना संक्रमित मरीज मिलते हैं उस स्थान को माइक्रो कंटेन्मेंट जोन घोषित करते हुए बांस- बल्ले से घेरकर रास्ते को बंद कर दिया जाता है । ताकि कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में कोई और न आ जाए। उन्होंने बताया, पूरे मुंगेर जिले में कुल 107 माइक्रोकंटेन्मेंट ज़ोन बनाये गए हैं जिसमें सर्वाधिक 52 माइक्रो कंटेन्मेंट जोन सदर प्रखंड मुंगेर के साथ ही शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गुरुवार को मुंगेर के जुबली बेल के बगल में 22-4 -2021 को अटल बिहारी वाजपेई चौक का उद्घाटन किया गया साथ ही साथ उनके मूर्ति पर बीजेपी के कई नेता द्वारा माल्यार्पण भी किया गया वही इस मौके पर अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे जबकि ओबीसी मोर्चा के बीजेपी नेता मोहन जी द्वारा कहा गया कि वाजपेई जी हमारे भारत की शान थे इसलिए इनके नाम पर मुंगेर में एक चौक का हम लोगों ने स्थापना कर दिया यह हमारे सौभाग्य की बात है अन्य गणमान्य व्यक्ति द्वारा उन्हें शत नमन करते हुए याद किया गया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गुरुवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पुराना संक्रमित मरीजों की संख्या 191 पाई गई इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दी उन्होंने बताएं कि आज मुंगेर जिले के कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 191 पाई गई है जिसमें 122 पुरुष तो 69 महिला शामिल है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कूड़ों के ढ़ेर पर लोग चलने को मजबूर स्वच्छता मिशन संदेश चिढ़ा रहा मुँह। जमालपुर। नगर परिषद जमालपुर की सफाई व्यवस्था अब भी पटरी पर नहीं लौटी हैं। बरहाल आलम यह हैंकि पूरा शहर गंदगी से पटा पड़ा हैं। और नपवाशी कूडों के ढ़ेर पर चलने को मजबूर हैं। इस बीच पवित्र रमजान का महीना जारी हैं। ऐसी कुव्यवस्था बीच नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी महोदया द्वारा कार्यालय में पदभार ग्रहण के बाद ही साकारात्मक पहल की जा सकेगी। इस संदर्भ में जमालपुर बीडीओ ने कहा ईओ पूजा माला संभवतः सोमवार को चार्ज लेंगी। इस बाबत शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष साईं शंकर ने कहा कि पिछले साल जब मार्च महीने में कोरोना की पहली लहर आई थी तो जिस मुस्तैदी के साथ पूरे शहर में साफ सफाई एवं सैनिटाइजिंग की व्यवस्था की गई थी वह इस बार बिल्कुल नदारद है। नगर परिषद कार्यालय पिछले दो महीनों से नाला जाम के कारण मच्छर जनित बीमारी व जाम नाला के कचरों से बदबूदार दुर्गंध से लोग खासे परेशान हैं।अब उसकी लापरवाही इस हद तक बढ़ गई है कि नाला से जो भी कचरा निकाला गया उसे बीच सड़क पर ही छोड़ दिया गया है। जिससे सड़को पर लोगों को चलना दुश्वार हो गया हैं। उन्होंने कहा दो दिनों पूर्व नगर परिषद की लापरवाही के ही कारण जमालपुर मुंगेर मुख्य सड़क एवं ईस्ट कॉलोनी पुलिस ऑफीसर्स क्लब के सामने जो सड़क किनारे पड़ी कचरों में आग लग गई।

जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे दूसरे लहर के बीच लगातार बदल रहें मौसम के कारण तरह- तरह कि मौसमी बीमारी के होने की संभावना भी काफी बढ़ गई है। इसीलिए कोरोना के साथ ही इससे भी बचने के लिए हमें और अधिक सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों के साथ ही किशोर व युवाओं को भी कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सही पोषण का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि सही पोषण ही लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है जो कोरोना संक्रमण से बचने के साथ ही मौसमी बीमारियों से हमें बचाने में भी संजीवनी साबित होगी । इसके साथ कोरोना कि दूसरी लहर के बीच लोगों को मास्क और शारीरिक दूरी के नियम का भी अभी पूरी सावधानी के साथ पालन करना आवश्यक है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोमवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना संक्रमित पाए गए मरीजों की संख्या 266 हुई जबकि यह विगत 2 दिनों में कम दिखा है इसमें 178 पुरुष और 94 महिला शामिल है इसे जोड़कर एक्टिव मरीजों की संख्या 1699 पहुंच गई इसकी जानकारी सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार आलोक ने दी.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।