धरहरा(संवाददाता):-कोविड-19 महामारी का प्रकोप धरहरा प्रखंड में निरंतर जारी है। बुधवार को धरहरा प्रखंड मे कोरोना जाँच मे आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।अब धरहरा प्रखंड में कोविड-19 संक्रमितों की आंकड़ा कुल 75 हो गई है अगर धरहरा प्रखंडवासी एतिहात नहीं बरते तो कोरोना पाज़िटिव की संख्या निरंतर बढ़ती चली जाएगी। धरहरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि धरहरा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से ग्रामीणों की जांच की जाने पर बुधवार को आठ लोग कोरोना पाज़िटिव पाए गए। उन्होंने धरहरा प्रखंडवासियो को सरकार के गाईड लाईन के अनुसार कोविड-19 से बचाव हेतु घर पर रहने एवं जरूरी काम पड़ने पर मास्क लगा कर ही घर से निकलने तथा समय-समय पर हाथ को सेनिटाइज करने का सुझाव दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मुंगेर, 20 अप्रैल। 18 अप्रैल को पटना में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुई आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में 15 मई तक राज्य में सभी सभी स्कूल- कॉलेज, कोचिंग संस्थान सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों को पूर्णतः बंद करने का निर्णय लिया गया था। इसके साथ ही 15 मई तक सभी शॉपिंग मॉल,क्लब, स्वीमिंग पूल, स्टेडियम , जिम, पार्क के साथ ही उद्यानों को भी पूर्णतः बंद करने का निर्णय लिया गया। इसी निर्णय के आलोक में जिलाधिकारी मुंगेर रचना पाटिल ने आदेश जारी कर जिले के सभी दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान के खुलने के दिन और समय - सारणी निर्धारित कर दिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नो मास्क नो एंट्री स्लोगन के साथ निकाला गया जागरूकता अभियान.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मंगलवार को मुंगेर के विभिन्न प्रखंडों से आई नऐ क्रोना संक्रमित मरीजों की संख्या 266 पहुंची इसमें 176 पुरुष तो 90 महिला शामिल है कुल मरीजों की संख्या 5922 हो चुकी है इसकी जानकारी सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार आलोक ने दी

दिनांक 18 04,2021 को समान आपदा समूह सीएम की बैठक में लिए गए निर्णय के संबंध में सरकार के विशेष सचिव ग्रह विभाग बिहार पटना के आदेश पर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए नऐ नियमों का निर्णय जिसमें सभी दुकानों को खोलने का समय निर्धारित किया गया

नगर निगम प्रशासन ने बिहार सरकार के नए गाइडलाइन के फल स्वरुप सब्जी मंडियों में भीड़ भाड़ नहीं लगे इसके निगरानी हेतु दो टीमों का गठन किया है एक कौड़ा मैदान के पास कार्य करेंगे जिसका नेतृत्व टैक्स कलेक्टर संजय कुमार सिन्हा करेंगे ।वहीं दूसरा टीम एक नंबर ट्रैफिक के पास कार्य करेंगे जिसका नेतृत्व अतिक्रमण प्रभारी दिनेश कुमार करेंगे।

बढ़ती पुराना संक्रमण को देखते हुए मुंगेर जिला प्रशासन ने प्रत्येक सोमवार को संपूर्ण लॉकडाउन मुंगेर में लगाया है इसके मद्देनजर मुंगेर के सभी दुकानदारों ने अपने-अपने दुकान को बंद रखा

कोरोना की दूसरी लहर के बीच शिशु को डायरिया- निमोनिया से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण के साथ नियमित स्तनपान जरूरी शिशु के जन्म के पहले एक घंटे में स्तनपान कराने से शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत मुंगेर, 19 अप्रैल| कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच छोटे- छोटे बच्चों का नियमित टीकाकरण के साथ ही माता का नियमित स्तनपान भी आवश्यक है। इससे बच्चों के शरीर में रोग प्रतिरोधक काफी मजबूत होती है। इसके साथ ही बच्चों के पोषण पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मालूम हो कि शिशुओं के लिए आधारभूत पोषण में स्तनपान मुख्य रूप से शामिल है। बच्चे के सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास के लिए माँ का दूध जरूरी है। माँ के दूध के अलावा छ्ह महीने तक के बच्चे को ऊपर से पानी देने की भी जरूरत नहीं होती है क्योंकि मां के दूध में शिशु के लिए आवश्यक पानी की मात्रा मौजूद रहता है। स्तनपान कराने से बच्चे में मां के प्रति भावनात्मक लगाव पैदा होता है और उसे यह सुरक्षा का बोध भी कराता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोमवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से है कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंची 291 इसकी जानकारी सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार आलोक ने दी.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

धरहरा(संवाददाता):-कोविड -19 की महामारी से जहाँ पुरी दुनिया त्राहिमाम है वही धरहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के लचर व्यवस्था के कारण स्वास्थ्य कर्मी अपने फर्ज का सही निर्वाह करने मे नाकाम दिख रहे है।कोविड -19 की जाँच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रांगण मे दो स्वास्थ्य कर्मी लगाए गए है लेकिन प्रभारी की उदासीनता के कारण निर्धारित समय से ढाई घंटा बाद कोविड -19 की जाँच करने स्वास्थ्य कर्मी पहुँचते है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।