कूड़ों के ढ़ेर पर लोग चलने को मजबूर स्वच्छता मिशन संदेश चिढ़ा रहा मुँह। जमालपुर। नगर परिषद जमालपुर की सफाई व्यवस्था अब भी पटरी पर नहीं लौटी हैं। बरहाल आलम यह हैंकि पूरा शहर गंदगी से पटा पड़ा हैं। और नपवाशी कूडों के ढ़ेर पर चलने को मजबूर हैं। इस बीच पवित्र रमजान का महीना जारी हैं। ऐसी कुव्यवस्था बीच नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी महोदया द्वारा कार्यालय में पदभार ग्रहण के बाद ही साकारात्मक पहल की जा सकेगी। इस संदर्भ में जमालपुर बीडीओ ने कहा ईओ पूजा माला संभवतः सोमवार को चार्ज लेंगी। इस बाबत शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष साईं शंकर ने कहा कि पिछले साल जब मार्च महीने में कोरोना की पहली लहर आई थी तो जिस मुस्तैदी के साथ पूरे शहर में साफ सफाई एवं सैनिटाइजिंग की व्यवस्था की गई थी वह इस बार बिल्कुल नदारद है। नगर परिषद कार्यालय पिछले दो महीनों से नाला जाम के कारण मच्छर जनित बीमारी व जाम नाला के कचरों से बदबूदार दुर्गंध से लोग खासे परेशान हैं।अब उसकी लापरवाही इस हद तक बढ़ गई है कि नाला से जो भी कचरा निकाला गया उसे बीच सड़क पर ही छोड़ दिया गया है। जिससे सड़को पर लोगों को चलना दुश्वार हो गया हैं। उन्होंने कहा दो दिनों पूर्व नगर परिषद की लापरवाही के ही कारण जमालपुर मुंगेर मुख्य सड़क एवं ईस्ट कॉलोनी पुलिस ऑफीसर्स क्लब के सामने जो सड़क किनारे पड़ी कचरों में आग लग गई।
