जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे दूसरे लहर के बीच लगातार बदल रहें मौसम के कारण तरह- तरह कि मौसमी बीमारी के होने की संभावना भी काफी बढ़ गई है। इसीलिए कोरोना के साथ ही इससे भी बचने के लिए हमें और अधिक सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों के साथ ही किशोर व युवाओं को भी कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सही पोषण का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि सही पोषण ही लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है जो कोरोना संक्रमण से बचने के साथ ही मौसमी बीमारियों से हमें बचाने में भी संजीवनी साबित होगी । इसके साथ कोरोना कि दूसरी लहर के बीच लोगों को मास्क और शारीरिक दूरी के नियम का भी अभी पूरी सावधानी के साथ पालन करना आवश्यक है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
