मुंगेर, 22 अप्रैल । जिले में कोरोना जांच के बाद लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मुंगेर जिला मुख्यालय सहित जिले के कुल 107 स्थानों को माइक्रो कंटेन्मेंट जोन घोषित करते हुए बांस- बल्ले से घेर दिया गया है। मुंगेर सदर प्रखंड में सर्वाधिक 52 स्थानों को माइक्रो कंटेन्मेंट ज़ोन घोषित करते हुए बांस-बल्ले से घेर दिया गया है। जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नसीम रजि ने बताया, मुंगेर में जहां से कोरोना संक्रमित मरीज मिलते हैं उस स्थान को माइक्रो कंटेन्मेंट जोन घोषित करते हुए बांस- बल्ले से घेरकर रास्ते को बंद कर दिया जाता है । ताकि कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में कोई और न आ जाए। उन्होंने बताया, पूरे मुंगेर जिले में कुल 107 माइक्रोकंटेन्मेंट ज़ोन बनाये गए हैं जिसमें सर्वाधिक 52 माइक्रो कंटेन्मेंट जोन सदर प्रखंड मुंगेर के साथ ही शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
