सोनपुर प्रखंड में लगातार कोरोना का कहर बरस रही है । जिस तरह से कोरोनावायरस अपना कहर बरसा रही है ऐसे में सरकार के दिशा निर्देश का पालन करना अतिआवश्यक हो गया है। सोनपुर कोरोना नोडल अधिकारी डॉक्टर अभिषेक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने 180 लोगो की कोरोना सैम्पलिंग की जिसमे 18 संक्रमित व्यक्ति मिले । कोरोना नोडल अधिकारी डॉ अभिषेक कुमार सिन्हा ने बताया कि गुरुवार को 180 लोगो को रैपिट कीट से सैम्पलिंग की गयी जिसमे 18 लोग संक्रमित व्यक्ति पाये गए ।
विद्युत शक्ति उपकेंद्रों से विद्युत आपूर्ति गुरूवार को बंद कर दिया गया। इस वजह से नागरिक परेशान हैं। विद्युत आपूर्ति विभाग ने इसकी घोषणा पहले से किया है। विद्युत आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया दिया था विद्युत् शक्ति उपकेंद्र ,छपरा अंचल के लिए बन रहे नए 33 kv में कंडक्टर स्ट्रिंगिंग के कार्यो हेतु बंद रहेगा । जिससे महमूद चौक , सिया मस्जिद , नयी बाजार , ब्रजकिशोर स्कूल , मजिस्ट्रेट कॉलोनी , मालखाना चौक ,बड़ा तेलपा , कटहरी बाग़ , खनुआ नाला , पंकज सिनेमा, साहेब गंज, रूपगंज केवर, करीम चक, इमली मोहल्ला , दहियावा ,राहत रोड , करीम चक ,रूपगंज , साधु लाल स्कूल , छोटा तेलपा , बैंक कॉलोनी , नेहरू चौक , गाँधी चौक , मोना चौक , म्युनिसिपल चौक ,राजेंद्र सरोवर, साधनपुरी, श्रीनंदन रोड, साईं मंदिर, ज्योति सिनेमा, हरी मोहन गली आदि के इलाके प्रभावित होंगे। इसका असर जिले के कई इलाकों पर पङा है। लॉकडाउन के दौरान घरों में रह रहे लोगों को विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ा है। जिले के कई अन्य इलाके भी प्रभावित हुए हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गोपालपुर पंचायत के हसनपुर निवासी सेवानिवृत्ति दफदार नागेंद्र मिश्रा पिता रामेश्वर मिश्रा जो पिछले कई माह से कैंसर रोग से ग्रसित है जिनका इलाज वर्तमान समय मे पटना स्थित इन्द्ररा गाधी आयुर्विज्ञान शेखपुरा मे चल रहा है आर्थिक और शारीरिक रूप से पिङित परिवार के सदस्यो ने मदद की गुहार लगाई।इस गम्भीर समस्याओं को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पिङित परिवार को आर्थिक सहायता पहुचाने हेतु मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से इलाज हेतु साठ हजार रुपये की स्वीकृति गुरुवार को करायी। इसमे मुख्य भूमिका निभाने में सोनपुर पश्चिमी मंडल भाजपा अध्यक्ष विमल कुमार चौरसिया ने पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंच उनके परिजन को उक्त सहायता राशि से संबंधित पत्र सौपा जिसमे उपस्थित रहे रवि रंजन सिंह, जदयू नेता शंकर मालाकार, कमलेश मिश्रा व अन्य लोग उपस्थित थे ।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
कोरोना काल में पौष्टिक आहार लेने पर गर्भवती महिलाओं में रोग छमता बढ़ेगी वकोविड-19 से बचाव का एकमात्र जरिया है सावधानी ,फलों व सब्जियों को इस्तेमाल करने से पहले अच्छे से धो लें--सदर अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीला सिंह छपरा--वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण प्रसार तेजी से हो रहा है। ऐसे में इससे बचाव के लिए तमाम दिशा-निर्देश दिये जा रहें हैं। जिसका पालन भी लोगों द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को सजगता के साथ अपनी देखभाल करनी चाहिए। पौष्टिक आहार लेने से गर्भवती महिलाओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा। कोविड-19 से बचाव का एकमात्र जरिया सावधानी है। गर्भवस्था के समय महिलाओं को अपने भोजन में कार्बोहाइड्रेट, फैट, प्रोटीन, विटामिन, हाई फाइबर व मिनरल्स आदि को शामिल कर संतुलित भोजन का सेवन करना चाहिए। साथ ही प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ जैसे विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ, अखरोट, बादाम, सुपर फूड जैसे हल्दी, अदरख, लहसुन आदि का सेवन करना जरूरी है । सदर अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीला सिंह ने कहा कि 'सफाई से बना हुआ ताजा खाना ही खाएं। फलों व सब्जियों को इस्तेमाल करने से पहले अच्छे से धो लें। गुनगुने पानी का सेवन करें। गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन 20-25 मिनट योग या साधारण व्यायाम या सरल योग व्यायाम करना चाहिए। कैफिन, अल्कोहल, तम्बाकू और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि बुखार, खांसी या सांस लेने में कठिनाई हो तो स्वास्थ्य केंद्र पर जाने से पहले कॉल कर चिकित्सीय सलाह का पालन करें।' गर्भावस्था में हार्मोनल बदलाव के चलते मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। ऐसे में महिलाएं कोरोना के डर से खुद पर तनाव हावी न होने दें। नियमित मेडिटेशन करें। विटामिन डी के लिए छत पर जाकर धूप लें। अच्छी नींद बहुत जरूरी है। इसलिए छह-सात घंटे की पूरी नींद लें। पौष्टिक आहार का सेवन करें। चाय-काफी का ज्यादा सेवन न करें। गर्भावस्था के दौरान आयरन से भरपूर डायट जितनी जरूरी है उतना ही आयरन के सप्लीमेंट्स लेना भी है। इन आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना जरूरी होता है। •सोयाबीन ,सेम,सब्जियां ,दाल ,राजमा ,पालक ,किशमिश, काजू,चिकन का लिवर, मछली • घर से बाहर न निकलें ,भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं, नियमित रूप से हाथ धोएं • बाहर की वस्तुओं को तुंरत न छुएं, कोरोना व्यक्ति के संपर्क में न आएं, लोगों से दूरी बनाकर रहें, बुखार, खांसी, जुकाम होने पर डॉक्टर से मिलें
सोनपुर प्रखंड में लगातार कोरोना का कहर बरस रही है । जिस तरह से कोरोनावायरस अपना कहर बरसा रही है ऐसे में सरकार के दिशा निर्देश का पालन करना अतिआवश्यक हो गया है। सोनपुर कोरोना नोडल अधिकारी डॉक्टर अभिषेक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने 148 लोगो की कोरोना सैम्पलिंग की जिसमे 14 संक्रमित व्यक्ति मिले । कोरोना नोडल अधिकारी डॉ अभिषेक कुमार सिन्हा ने बताया कि बुधवार को 148 लोगो को सैम्पलिंग की गयी जिसमे 14 लोग संक्रमित व्यक्ति पाये गए 74 लोगों की रिपोर्ट आयी है निगेटिव वही आरटीपीसीआर से 60 लोगो की सैपलिंग की गयी है सभी आरटीपीसीआर जाँच पटना भेज दी गयी है । वही अस्पताल प्रबंधक डॉ मृत्युंजय पांडये ने बताया कि कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों को भी चिन्हित कर उन्हें भी कोरोना सैंपलिंग की जांच की जाएगी साथ ही जिन लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उन्हें दवा के साथ-साथ उन्हें सारे नियम और शर्त के अनुसार उन्हें होम कोरोनटाइन में रहने की नसीहत दी गई है । लैब टेक्नीशियन महेश्वर दास,नवल किशोर ,वीरेंद्र यादव , विपिन कुमार श्रीवास्तव के साथ अन्य लोग शामिल रहे ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
कोरोना महामारी के दौरान समाज में अपूरणीय क्षति हुई है। समाज का प्रत्येक तबका इस लॉकडाउन और महामारी से कहीं न कहीं प्रभावित हुआ है। समाज पर हुए इसके प्रभाव का सामाजिक और आर्थिक पक्ष हम आए दिनों सुनते रहते हैं। मुजफ्फरपुर बैरिया के बीमार व्यक्ति के बाहर रहने पर उन्हें दवा की कमी और पति-पत्नी दोनों के संक्रमित होने पर पति की मृत्यु के बाद राशन की कमी जैसी घटनाओं को देखते हुए समाजसेवी सुधीर शुक्ला कहते हैं इन सभी घटनाओं को देखते हुए मन में एक ही सवाल उठता है, क्या हम इतने संवेदनहीन हो गये हैं कि हम अपने आस-पास के लोगों का मुसीबत में ख्याल न रख सकें। ऑडियो पर क्लिक कर पूरी जानकारी सुनें।
