विद्युत शक्ति उपकेंद्रों से विद्युत आपूर्ति गुरूवार को बंद कर दिया गया। इस वजह से नागरिक परेशान हैं। विद्युत आपूर्ति विभाग ने इसकी घोषणा पहले से किया है। विद्युत आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया दिया था विद्युत् शक्ति उपकेंद्र ,छपरा अंचल के लिए बन रहे नए 33 kv में कंडक्टर स्ट्रिंगिंग के कार्यो हेतु बंद रहेगा । जिससे महमूद चौक , सिया मस्जिद , नयी बाजार , ब्रजकिशोर स्कूल , मजिस्ट्रेट कॉलोनी , मालखाना चौक ,बड़ा तेलपा , कटहरी बाग़ , खनुआ नाला , पंकज सिनेमा, साहेब गंज, रूपगंज केवर, करीम चक, इमली मोहल्ला , दहियावा ,राहत रोड , करीम चक ,रूपगंज , साधु लाल स्कूल , छोटा तेलपा , बैंक कॉलोनी , नेहरू चौक , गाँधी चौक , मोना चौक , म्युनिसिपल चौक ,राजेंद्र सरोवर, साधनपुरी, श्रीनंदन रोड, साईं मंदिर, ज्योति सिनेमा, हरी मोहन गली आदि के इलाके प्रभावित होंगे। इसका असर जिले के कई इलाकों पर पङा है। लॉकडाउन के दौरान घरों में रह रहे लोगों को विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ा है। जिले के कई अन्य इलाके भी प्रभावित हुए हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।