सोनपुर प्रखंड में लगातार कोरोना का कहर बरस रही है । जिस तरह से कोरोनावायरस अपना कहर बरसा रही है ऐसे में सरकार के दिशा निर्देश का पालन करना अतिआवश्यक हो गया है। सोनपुर कोरोना नोडल अधिकारी डॉक्टर अभिषेक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने 180 लोगो की कोरोना सैम्पलिंग की जिसमे 18 संक्रमित व्यक्ति मिले । कोरोना नोडल अधिकारी डॉ अभिषेक कुमार सिन्हा ने बताया कि गुरुवार को 180 लोगो को रैपिट कीट से सैम्पलिंग की गयी जिसमे 18 लोग संक्रमित व्यक्ति पाये गए ।