माननीय नीतीश सरकार का मानव श्रृंखला रहा फेल ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं दिखी मानव श्रृंखला का असर ग्रामीणों ने बताया यह मानव श्रृंखला नीतीश कुमार का वोट बैंक बनाने का एक जरिया है
जंदाहा/हाजीपुर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर पूरे बिहार में बनने वाली जागरूकता अभियान मानव श्रृंखला 2020 में वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड के विभिन्न जगहों पर सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षक व पंचायत प्रतिनिधि ने जल जीवन हरियाली शराबबंदी एवं दहेज प्रथा जैसे कुरीति के खिलाफ में हिस्सा लिया और पर्यावरण को बचाने का प्रण लिया। विस्तार पूर्वक सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। बतादें कि जंदाहा प्रखंड के काफी स्थानों पर मानव श्रृंखला को लेकर लोगों में रुचि नहीं देखी गई. सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा काफी लोग अपने अपने घर में ही दिखे पूर्व में हुई मानव श्रृंखला की अपेक्षा इस वर्ष मानव श्रृंखला 2020 शांतिपूर्ण माहौल में असफल दिखा. वही जंदाहा थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विजेंद्र प्रसाद राय, विनय कुमार, सहायक अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, हकीमुद्दीन खान, अवधेश प्रसाद सिंह क्षेत्र में मुस्तैद दिखे I
जल जीवन हरियाली को लेकर बनी मावन शृंखला में एसकेएमसीएच के डॉक्टर व नर्स बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया. मेडिकल ओवरब्रिज से रसुलपुर चौक तक डॉक्टर, नर्स व कर्मी एक किलोमीटर तक कतार में लगे थे. शृंखला में कॉलेज के अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील कुमार शाही से लेकर जीएनएम स्कूल के प्राचार्य रेखा कुमारी के साथ छात्राएं व अस्पताल व कॉलेज कर्मी ने भाग लिया. जीएनएम स्कूल के छात्राएं कई स्लोगन जल एवं पेड़ बचायेंगे धरती पर हरियाली लायेंगे, स्वास्थ्य रहना है तो लगायेंगे लोगों के जागरूकता के लिए मानव शृंखला बनायेंगे, न हो यहां नशे की बात आदी स्लोगन के साथ छात्राएं शृंखला के कतार में लगी हुई थी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
अभी आप सुन रहे है,मोबाइल वाणी सामुदायिक मीडिया चैनल के लिए पानापुर संवाददाता धर्मेंद्र पाण्डेय की रिपोर्ट। पानापुर:(सारण)मानव श्रृंखला कार्यक्रम को लेकर प्रातः काल से ही सभी उम्र के महिला पुरुष बच्चों ने इस कड़ाके की ठंड के बावजूद सभी मे जबरदस्त उत्साह देखा गया। मानव श्रृंखला में सरकारी, निजी विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं, जन वितरण प्रणाली विक्रेता, जीविका दीदी, इंदिरा आवास सहायक विकास मित्र, पुलिस, पीएचडी कर्मी, वार्ड सदस्य मुखिया, पंचायत समिति, सरपंच पूर्व सरपंच जदयू-भाजपा के नेता- कार्यकर्ता शामिल थे। यातायात सुचारू रखने के लिए जगह-जगह पुलिस के अलावे चौकीदारों की भी तैनाती की गई थी। प्रखंड में जल जीवन के संरक्षण हेतु माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आहूत आज की मानव श्रृंखला सफल रही एवं लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देशानुसार सभी स्तर के कर्मचारी इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर तत्पर थे, वहीं मुख्य बाजार पानापुर में पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता जनक सिंह के नेतृत्व में जिला प्रवक्ता मनोज गिरी मंडल भाजपा अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र पंडित सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही वही धेनुकी बाजार पर भाजपा नेता शंभू प्रसाद के साथ युवा भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक साह,रामाधार महतो संतोष महतो राजेश बिंद एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों जागरूक लोगों ने हाथ से हाथ मिला कर इस मानव श्रृंखला में भाग लिया। वही आर एम पब्लिक स्कूल बेलौर बाजार पर शिक्षक अनीश कुमार सिंह के साथ उनके विद्यालय के बच्चों ने भी इस मानव श्रृंखला में अपनी उपस्थिति बेलूर बाजार पर भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक मुकेश गुप्ता ने आस-पास के महिला पुरुष के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज की।
मुजफ्फरपुर में जल जीवन हरियाली के लिए बनाई गई मानव सृंखला के साथ साथ एक बेरोजगारी के लिए बनाई गई सृंखला कि भी तस्वीरे आई है । मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड में स्थानीय लोगो के द्वारा जल जीवन हरियाली को तो समर्थन किया वही बढ़ती बेरोजगारी के लिए भी हाथों मे तख़्ति लिए हुए नारेबाजी करते नजर आए और बेरोजगारी सृंखला भी बनवाने की बात कही है।औराई में राष्ट्रवादी क्रांति दल और जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक अनोखा प्रदर्शन किया गया कार्यकर्ताओं ने जल जीवन और हरियाली का समर्थन किया वही बेरोजगारी और भुखमरी को लेकर विरोध जताया वहीं कार्यकर्ताओं का कहना था सरकार की योजना जिसकी जिस का हम समर्थन करते हैं बिहार में सबसे बड़ा मुख्य मुद्दा बेरोजगारी है जिसके लेकर कोई श्रृंखला नहीं बनाया जा रहा है।विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार में आज जल जीवन हरियाली को लेकर मानव सृंखला बनाई गई है। मुजफ्फरपुर में ईस मानव सृंखला में काफी संख्या में दिव्यांग भी शामिल हुए है।कमिश्नरी गेट के सामने कमिश्नर आईजी वरीय अधिकारियों के साथ हाथ मे हाथ मिलाए ये दिव्यांग भी काफी उत्साह के साथ मानव सृंखला में शामिल है। वही मुजफ्फरपुर जिले में 25 लाख लोगों के भाग लेने की बात कही गयी है जो 964 किलोमीटर की लंबी कतार होगी। वही प्रशासन ने करीब एक महीने से इसको लेकर तैयारी सुरु कर रखी थी। इसके लिए गाँव से लेकर प्रखंड व जिला स्तर पर लगातार कार्यक्रम किये गए थे।
दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार कि रिपोर्ट । बिहार सरकार द्वारा जल -जीवन-हरियाली नश मुक्त बाल विवाह और दहेज प्रथा को लेकर मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जल जीवन हरियाली,नशा मुक्ति,बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन पर रविवार को आयोजित राज्यव्यापी मानव श्रृंखला का उत्साह इस बढ़ती ढंड में भी सोनपुर प्रखंड क्षेत्र में देखने को मिला.सरकारी सेवको, वार्ड सचिवों ,जन वितरण प्रणाली,जीविका दीदी,स्वास्थ्य विभाग,मनरेगा,आशा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,शिक्षा विभाग के साथ मानव श्रृंखला में आमलोगों की भागीदारी भी देखने को मिली.जेपी सेतु सीमा पुल संख्या 6 से लेकर बजरंग चौक होते हुए निचली सड़क मार्ग से NH19के बाईपास नये गंडक पुल तक तकरीबन 10 किलोमीटर लम्बी बनी ह्यूमन चैन में सरकारी तथा निजी स्कूली के बच्चे भी शामिल हुए.बच्चे हाथ मे तख्तियों लेकर जल जीवन हरियाली के संदेश दिया.मानव श्रृंखला की स्वागत के लिये जगह जगह रंगोली बनाया गया था.अनुमंडल पदाधिकारी शम्भु शरण पांडये सीओ रमाकांत महतो ,बीडीओ पंकज कुमार दीक्षित ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अतनु दत्ता ,जीविका अधिकारी मुकेश कुमार,अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी हरिशंकर चौधरी ,थानाध्यक्ष दयानंद सिंह, नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार,पहलेजाघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार ,हरिहरनाथ ओपी प्रभारी रामाधार शर्मा के साथ भारी संख्या में पुलिस कर्मी इस मानव श्रृंखला मार्ग में भ्रमणशील दिखे.पंचायत प्रतिनिधियों ने भी मानव श्रृंखला में भरपूर भागीदारी रही.सभी पंचायत के मुखिया,सरपंच,समिति सदस्य तथा वार्ड सदस्य,वार्ड सचिव ने भी अहम भूमिका निभाते हुए हाथों में लिखी तख्तियां हाथों में थामे दिखे.इस श्रृंखला से जल जीवन हरियाली को गति मिलेगी तथा आमलोग जागरूक होंगे । विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट से राजद के विधायक ने मानव श्रृंखला में शामिल हुए। नीतीश कुमार के इस पहल की सराहना की और पार्टी लाईन से अलग हटकर इसका समर्थन किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन तथा जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति के समर्थन में बनने वाली मानव श्रृँखला में जिलाधिकारी के द्वारा सभी जिलावासियों से पूर्ण सहभागिता का आह्वान किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
