जल जीवन हरियाली,नशा मुक्ति,बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन पर रविवार को आयोजित राज्यव्यापी मानव श्रृंखला का उत्साह इस बढ़ती ढंड में भी सोनपुर प्रखंड क्षेत्र में देखने को मिला.सरकारी सेवको, वार्ड सचिवों ,जन वितरण प्रणाली,जीविका दीदी,स्वास्थ्य विभाग,मनरेगा,आशा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,शिक्षा विभाग के साथ मानव श्रृंखला में आमलोगों की भागीदारी भी देखने को मिली.जेपी सेतु सीमा पुल संख्या 6 से लेकर बजरंग चौक होते हुए निचली सड़क मार्ग से NH19के बाईपास नये गंडक पुल तक तकरीबन 10 किलोमीटर लम्बी बनी ह्यूमन चैन में सरकारी तथा निजी स्कूली के बच्चे भी शामिल हुए.बच्चे हाथ मे तख्तियों लेकर जल जीवन हरियाली के संदेश दिया.मानव श्रृंखला की स्वागत के लिये जगह जगह रंगोली बनाया गया था.अनुमंडल पदाधिकारी शम्भु शरण पांडये सीओ रमाकांत महतो ,बीडीओ पंकज कुमार दीक्षित ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अतनु दत्ता ,जीविका अधिकारी मुकेश कुमार,अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी हरिशंकर चौधरी ,थानाध्यक्ष दयानंद सिंह, नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार,पहलेजाघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार ,हरिहरनाथ ओपी प्रभारी रामाधार शर्मा के साथ भारी संख्या में पुलिस कर्मी इस मानव श्रृंखला मार्ग में भ्रमणशील दिखे.पंचायत प्रतिनिधियों ने भी मानव श्रृंखला में भरपूर भागीदारी रही.सभी पंचायत के मुखिया,सरपंच,समिति सदस्य तथा वार्ड सदस्य,वार्ड सचिव ने भी अहम भूमिका निभाते हुए हाथों में लिखी तख्तियां हाथों में थामे दिखे.इस श्रृंखला से जल जीवन हरियाली को गति मिलेगी तथा आमलोग जागरूक होंगे । विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
