बिहार में आज जल जीवन हरियाली को लेकर मानव सृंखला बनाई गई है। मुजफ्फरपुर में ईस मानव सृंखला में काफी संख्या में दिव्यांग भी शामिल हुए है।कमिश्नरी गेट के सामने कमिश्नर आईजी वरीय अधिकारियों के साथ हाथ मे हाथ मिलाए ये दिव्यांग भी काफी उत्साह के साथ मानव सृंखला में शामिल है। वही मुजफ्फरपुर जिले में 25 लाख लोगों के भाग लेने की बात कही गयी है जो 964 किलोमीटर की लंबी कतार होगी। वही प्रशासन ने करीब एक महीने से इसको लेकर तैयारी सुरु कर रखी थी। इसके लिए गाँव से लेकर प्रखंड व जिला स्तर पर लगातार कार्यक्रम किये गए थे।