जंदाहा/हाजीपुर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर पूरे बिहार में बनने वाली जागरूकता अभियान मानव श्रृंखला 2020 में वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड के विभिन्न जगहों पर सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षक व पंचायत प्रतिनिधि ने जल जीवन हरियाली शराबबंदी एवं दहेज प्रथा जैसे कुरीति के खिलाफ में हिस्सा लिया और पर्यावरण को बचाने का प्रण लिया। विस्तार पूर्वक सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। बतादें कि जंदाहा प्रखंड के काफी स्थानों पर मानव श्रृंखला को लेकर लोगों में रुचि नहीं देखी गई. सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा काफी लोग अपने अपने घर में ही दिखे पूर्व में हुई मानव श्रृंखला की अपेक्षा इस वर्ष मानव श्रृंखला 2020 शांतिपूर्ण माहौल में असफल दिखा. वही जंदाहा थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विजेंद्र प्रसाद राय, विनय कुमार, सहायक अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, हकीमुद्दीन खान, अवधेश प्रसाद सिंह क्षेत्र में मुस्तैद दिखे I