मुजफ्फरपुर में जल जीवन हरियाली के लिए बनाई गई मानव सृंखला के साथ साथ एक बेरोजगारी के लिए बनाई गई सृंखला कि भी तस्वीरे आई है । मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड में स्थानीय लोगो के द्वारा जल जीवन हरियाली को तो समर्थन किया वही बढ़ती बेरोजगारी के लिए भी हाथों मे तख़्ति लिए हुए नारेबाजी करते नजर आए और बेरोजगारी सृंखला भी बनवाने की बात कही है।औराई में राष्ट्रवादी क्रांति दल और जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक अनोखा प्रदर्शन किया गया कार्यकर्ताओं ने जल जीवन और हरियाली का समर्थन किया वही बेरोजगारी और भुखमरी को लेकर विरोध जताया वहीं कार्यकर्ताओं का कहना था सरकार की योजना जिसकी जिस का हम समर्थन करते हैं बिहार में सबसे बड़ा मुख्य मुद्दा बेरोजगारी है जिसके लेकर कोई श्रृंखला नहीं बनाया जा रहा है।विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।