चौरई के एक युवा ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए लोगों को अचंभित कर दिया। ज्ञात हो कि ग्राम बरेलीपार के एक युवा रेशु नायक लोगों के लिए चर्चा बन गया और लोग उन्हें देखने के लिए उत्साहित हुए । रेशु नायक ने अपना जन्मदिन कुछ इसी अंदाज में मनाया जन्मदिन की शुरुआत अपने परिजनों का आशीर्वाद लिया एवं गौ रक्षा का संकल्प लेकर जन्मदिन को यादगार बनाया ।
Transcript Unavailable.
अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं संगिनी वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में चौरई के विद्यालय में योग एवं आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया ।
नगरपालिका परिषद अमरवाड़ा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन से स्वीकृत 19 लाख रुपए की राशि से नया ट्रैक्टर एवं डी स्लीजिंग व्हीकल खरीदा गया है । नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी की मांग पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा स्वच्छ भारत मिशन शहरी के अंतर्गत 19 लाख रुपए की राशि उक्त वाहन खरीदने हेतु स्वीकृत की गई थी ।
विधानसभा के लोकप्रिय प्रभारी सम्यक सरलता के प्रतीक श्री लखन कुमार वर्मा ने आज अपने व्यस्ततम् समय में चौरई से नर्सिंगपुर गोटेगांव के सफर में गाड़ी में ही मोबाइल पर - "मन की बात कार्यक्रम " का 129वां एवं वर्ष 2025 का अंतिम एपिसोड सुना। श्री वर्मा ने मन की बात कार्यक्रम देख - सुन समझकर जनसेवा कार्य के लिए नवीनतम् साकारात्मक ऊर्जा एवं उत्साह प्राप्त किया ।
चौरई क्षेत्र की ग्राम समसवाड़ा में संचालित दादा विक्रम पब्लिक स्कूल में प्रथम वार्षिक रंगोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। जहां बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी। जिसमें प्रमुख रूप से इंडियन महिला खेल से जुड़ी प्रस्तुति ने सभी का मन मोहा तो वही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति के दौरान फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र देओल श्रद्धांजलि से सभी भाव विभोर हो गए ।
क्षेत्र में एक दिवसीय प्रवास के दौरान आए बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किसन जी प्रजापत प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष तवास्यु उपाध्याय ने नगर में पहुंचकर बजरंगीयो में जोश भरा है तो वही नगर के चांद रोड में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यालय का शुभारंभ किया ।
श्री चौड़ा बाबा धाम समिति रेलवे स्टेशन छिंदवाड़ा के द्वारा छिंदवाड़ा जिले के संपूर्ण विकास हेतु सुख एवं समृद्धि के लिए भक्तों द्वारा आज छिंदवाड़ा से मैहर के लिए साइकिल से मैहर तक की यात्रा निकाली गई। महेश मावरे ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन जिले की सुख समृद्धि के लिए पिछले 46 सालों से किए जा रहे और यह निरंतर चलते रहेंगे। इसी कड़ी में समिति द्वारा सदस्यों की यात्रा साइकिल से माता के दरबार में 31 दिसंबर को पहुंचेगी।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामय उपस्थिति में रीवा में आज प्राकृतिक खेती एवं गौ-पालन पर आधारित किसान सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस किसान सम्मेलन का लाइव प्रसारण आज छिंदवाड़ा जिले में किसानों द्वारा देखा और सुना गया। जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार के निर्देशन में "दुग्ध समृध्दि सम्पर्क अभियान" के द्वितीय चरण के अंतर्गत गत दिवस उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा विकासखण्ड अमरवाड़ा के ग्राम करबडोल व गाडरवारा के पशुपालकों का सत्यापन किया गया। इसके बाद पशु चिकित्सालय अमरवाडा का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को सभी विभागीय लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए ।
