विद्यार्थियों में जैव विविधता के प्रति रुचि जागृत करने और जैव विविधता के वैज्ञानिक पहलुओं की पहचान करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन आज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में किया गया। जैव विविधता बोर्ड भोपाल,वन विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा जिले के 100 विद्यालयों के 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया और जैव विविधता पर आधारित प्रश्नों के जवाब बड़ी बखूबी से दिये।

मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के अंतर्गत भारिया जनजाति के हितग्राहियों के चयन हेतु ग्राम बिलंदा, बीझावाड़ा एवं केदारपुर के हितग्राहियों से किया संपर्क उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा आज जिले के विकासखंड चौरई के पशु चिकित्सालय चौरई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित पाये गये ।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग परासिया के कार्यपालन यंत्री द्वारा विकासखण्ड तामिया में संचालित नल-जल योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें ग्रामीणों से संवाद कर जल उपलब्धता एवं नल कनेक्शन की स्थिति जाँची गई। ग्राम तेंदनी ढाना में पाइपलाइन बिछाने के कार्य की गुणवत्ता व सामग्री का परीक्षण किया गया। पाइपलाइन ट्रेंच, जॉइंटिंग तथा एचडीपीई पाइप सामग्री का भी भौतिक सत्यापन किया गया। ग्राम जोगीमुआर में निर्माणाधीन उच्च स्तरीय टंकी का निरीक्षण कर शेष कार्य 15 दिनों में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। चिमटीपुर में योजना पर ग्रामीणों से फीडबैक प्राप्त हुआ, जिसमें घर-घर जल उपलब्धता को लेकर संतोष व्यक्त किया गया।

आज विधानसभा प्रभारी श्री लखन कुमार वर्मा जी ने प्रदेश एवं जिला भाजपा संगठन के निर्देशानुसार अपने विधानसभा क्षेत्र चौरई के बिछुआ विकासखंड में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।

जनपद पंचायत चौरई के अध्यक्ष सरोज राधेश्याम रघुवंशी व उपाध्यक्ष शैलकुमारी कमलेश वर्मा ने भोपाल में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों एवं राज्यस्तरीय पदाधिकारियों की कार्यशाला में शामिल हुए ।जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री मान प्रहलाद सिंह पटेल जी से सौजन्य भेंटकर उन्हें जनपद पंचायत भवन के भूमिपूजन हेतु आमंत्रित किया ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

ज़िन्दगी के कुछ पलों में लड़को को भी रोने का मन करता है और ऐसे समय में रो लेना कितना ज़रूरी है। पर क्या हमारा समाज इतनी आसानी से लड़कों को रोने की आज़ादी दे दे सकता है ? क्या केबल रोने या न रोने से ही साबित होता है की वो इंसान कितने मज़बूत किरदार का मालिक है ? और क्या इसी एक वाक्य से हम बचपन में ही लिंग भेद का बीज बच्चो के अंदर ने दाल दे रहे है जो पड़े होते होते न जाने कितने और लोगो को अपनी चपेट में ले चूका होता है ! आप के हिसाब से अगर लड़के भी दिलका बोझ हल्का करने के लिए रोयें और दूसरों से नरम बर्ताव करे तो समाज में क्या क्या बदल सकता है ? इस सभी पहलुओं पर अपनी राय प्रतिक्रिया और सुझाव जरूर रिकॉर्ड करें अपने फ़ोन में नंबर 3 दबाकर। और हां साथियों अगर आपके मन में आज के विषय से जुड़ा कोई सवाल हो तो वो भी जरूर रिकॉर्ड करें। हम आपके सवाल का जवाब तलाश कर आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।

जिले के विकासखंड मोहखेड़ के ग्राम बदनूर के उन्नतशील किसान श्री राहुल देशमुख द्वारा संचालित राहुल हाइटेक नर्सरी जिले में आधुनिक खेती का मजबूत उदाहरण बन रही है। नर्सरी में अत्याधुनिक ग्राफ्टिंग सिस्टम, पौध तैयार करने की तकनीक और हाई-टेक मशीनों की वजह से यहां तैयार हो रहे पौधे अपनी गुणवत्ता के लिए दूर–दूर तक प्रसिद्ध हो रहे हैं। नर्सरी का ढांचा, कार्यप्रणाली और उन्नत तकनीक देखकर किसान और विशेषज्ञ सभी प्रभावित हो रहे हैं।

Transcript Unavailable.