बफर ज़ोन में वन विभाग के अधिकारी ने बताया है कि यह पेच राष्ट्रीय उद्यान में ब्लैक पैंथर देखा गया है । अफ्रीका और एशिया के चुनिंदा जंगलों में पाया जाने वाला काला तेंदुआ अब महाराष्ट्र के नेव गांव में पेच राष्ट्रीय उद्यान में दिखाई दिया है ।
देश में इस समय माहौल चुनावी है और राजनीति हावी है। यह चुनाव अहम है क्योंकि पिछले कुछ साल भारतीय राजनीति के लिए अप्रत्याशित रहे हैं। इस दौरान ऐसा बहुत कुछ हुआ जो पहले लोकतंत्र के लिए अनैतिक कहा जाता था।
बनो नई सोच ,बुनो हिंसा मुक्त रिश्ते की आज की कड़ी में हम सुनेंगे यौन हिंसा के बारे में।
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम जानेंगे की पैसों की बचत की शुरुआत कैसे की जा सकती है
इंदौर मप्र के मालवा में बसा हुआ है और मालवा माटी को लेकर कहावत है कि मालव माटी गहन गंभीर, पग पग रोटी डग डग नीर... सैकड़ों बरस पहले कही गई यह बात आज भी उतनी ही सच्ची लगती है। इंदौर की सूरत और सीरत आज भी इस कहावत पर कायम है। आप पूछेंगे कैसे तो वो ऐसे कि यहां आने वाला कोई आदमी शायद ही कभी भूखे लौटता होगा।
नमस्कार दोस्तों, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। तेज़ रफ्तार वक्त और इस मशीनी युग में जब हर वस्तु और सेवा ऑनलाइन जा रही हो उस समय हमारे समाज के पारंपरिक सदस्य जैसे पिछड़ और कई बार बिछड़ जाते हैं। ये सदस्य हैं हमारे बढ़ई, मिस्त्री, शिल्पकार और कारीगर। जिन्हें आजकल जीवन यापन करने में बहुत परेशानी हो रही है। ऐसे में भारत सरकार इन नागरिकों के लिए एक अहम योजना लेकर आई है ताकि ये अपने हुनर को और तराश सकें, अपने काम के लिए इस्तेमाल होने वाले ज़रूरी सामान और औजार ले सकें। आज हम आपको भारत सरकार की विश्वकर्मा योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। तो हमें बताइए कि आपको कैसी लगी ये योजना और क्या आप इसका लाभ उठाना चाहते हैं। मोबाइल वाणी पर आकर कहिए अगर आप इस बारे में कोई और जानकारी भी चाहते हैं। हम आपका मार्गदर्शन जरूर करेंगे। ऐसी ही और जानकारियों के लिए सुनते रहिए मोबाइल वाणी,
दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो के प्रादेशिक कार्यालय भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में क्षेत्रीय कार्यालय छिंदवाड़ा द्वारा 21 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजे से जिले के विकासखंड परासिया के ग्राम अंबाड़ा में "मतदाता जागरूकता" विषय पर एक विशेष प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की आदर्श आचार संहिता 16 मार्च 2024 से प्रभावशील होने के कारण आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित रखने के आदेश जारी किये गये हैं ।
राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के आदेशानुसार कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र श्री जे.के.इड़पाचे के मार्गदर्शन में गत दिवस उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा संपन्न हुई।
